Nainital
उत्तराखंड: अब प्राइवेट अस्पताल में जन्मे बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए अस्पताल को ही पोर्टल में करना होगा आवेदन।

नैनीताल – जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने वाले पोर्टल में केंद्र सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं। अब प्राइवेट अस्पताल में हुए बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए अस्पताल को ही पोर्टल में आवेदन करना होगा। आवेदन होने के बाद लोगों को अपने डॉक्यूमेंट और अस्पताल से दिए मूल दस्तावेज लेकर निगम के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जाना होगा, वहीं से जन्मप्रमाण पत्र मिलेगा।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी अस्पतालों को अस्पताल में हुए नवजात का जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए पोर्टल में आवेदन करना होगा। इसके बाद जिस व्यक्ति के घर नवजात बच्चे का जन्म हुआ है, उसे अस्पताल की ओर से किए गए आवेदन की ऑरिजनल कॉपी, आधार कार्ड लेकर नगर निगम आना होगा। इसके बाद नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र जारी करेगा। डॉ. कांडपाल ने बताया कि इस संबंध में सीएमओ को पत्र भेजा गया है। अब सीएमओ सभी अस्पतालों को पत्र भेजेंगी।
विदेश में नौकरी करने या रहने गए एनआरआई का बच्चा अगर विदेश में पैदा होता है तो उसका भी प्रमाण पत्र भारत में बनेगा। अब तक यह व्यवस्था नहीं थी। इसके लिए शर्त होगी कि उसके मां या पिता भारत के निवासी हों। ऐसे में उन्हें 60 दिन के अंदर आवेदन करना होगा।
Nainital
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Nainital News : एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नैनीताल जिले में लालकुआं और पंतनगर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
Table of Contents
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा
लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगला दवाईफार्मा के पास स्कूटी और कैंटर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार होकर दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्मा के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली की मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।
Nainital
नैनीताल में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई मेडिकल स्टोर सील

Nainital News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और मेडिकल स्टोर के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। राजपुरा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के नेतृत्व में ड्रग्स विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
Table of Contents
नैनीताल में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा
नैनीताल में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का छापा पड़ने से मौके पर हड़कंप मच गया। अचानक हुई जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सात क्लीनिक और मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले संचालकों के बीच हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान कई जगह मिली अनियमितताएं
बता दें कि शहर में बिना जरूरी अनुमति के क्लीनिक संचालित किए जाने और नियमों के विपरीत दवाइयां देने की शिकायतों के मद्देनजर प्रशासन ने ये अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम को कई जगह अनियमितताएं मिलीं। कुछ प्रतिष्ठानों में बिना लाइसेंस के दवाइयों का वितरण किया जा रहा था, जबकि एक मामले में आयुर्वेदिक डॉक्टर द्वारा एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज किए जाने की बात सामने आई।

टीम ने कई मेडिकल स्टोर किए सील
राजपुरा इलाके में जांच अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस बीच कार्रवाई की भनक लगने पर कुछ क्लीनिक संचालक मौके से फरार हो गए। टीम ने जांच के दौरान मिली खामियों के आधार पर सात प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की।
प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य नियमों के विपरीत संचालित हो रहे क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर अंकुश लगाना है। वहीं, इस अभियान के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रहे अनियमित कारोबार को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Haridwar16 hours agoहरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाएं बरामद
Dehradun15 hours agoअमित शाह के दौरे से गरमाएगी उत्तराखंड की सियासत, 6 नवंबर को देहरादून में करेंगे रैली
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Dehradun13 hours agoउत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, बोनस देने का शासनादेश जारी
Uttarkashi10 hours agoकेदारताल ट्रेक पर फंसे 8 लोगों की जिंदगी दांव पर, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी







































