Dehradun
गणतंत्र दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों को मिलेगा सम्मान , जानें कौन-कौन होगा सम्मानित….

देहरादून : उत्तराखण्ड शासन और पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर सेवा और विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा । उन्हें राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक की प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड” और “सिल्वर” से नवाजा जाएगा।
राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
- केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, देहरादून
- अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून
- प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार
- सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार
- दीपक सिंह पंवार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पौड़ी गढ़वाल
- ज्योति कन्याल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून
- प्रमोद कुमार उनियाल, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद उत्तरकाशी
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
- प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, देहरादून
- राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार
- बिपेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- उमादत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, जनपद टिहरी गढ़वाल
- कुंवर सिंह रावत, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़
- जगत सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक एम0टी0, जनपद देहरादून
- विजय लक्ष्मी जुयाल, उप निरीक्षक (एम), पुलिस मुख्यालय, देहरादून
- राजेन्द्र सिंह, अपर गुल्मनायक, 31वीं वाहिनी पीएसी
- सुरेश लाल स्नेही, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, सीआईडी खण्ड, देहरादून
- साधना, मुख्य आरक्षी 10 ना0पु0, जनपद नैनीताल
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
- कमल कुमार लुन्ठी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून
- प्रकाश शाह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एएनटीएफ, देहरादून
- दिनेश कुमार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, एएसआईओ (वीके) मंगलौर, हरिद्वार
- नरेश चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर
- नरेश सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
- कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना/पुलिस दूरसंचार, देहरादून
- कमलेश पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखण्ड
- अनिल मनराल, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी
- बिरेन्द्र सिंह कठैत, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार
- महेश चन्द्र, अग्निशमन अधिकारी, जनपद अल्मोड़ा
- जीवन सिंह बिष्ट, निरीक्षक(एम), सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय, देहरादून
- बालम सिंह बजेली, दलनायक, एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्रांट, देहरादून
- नीरज यादव, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू, हरिद्वार
- शेर बहादुर, निरीक्षक अभिसूचना, एसपीआर हल्द्वानी
- मंगल सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़
- अरूण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू, उत्तरकाशी
- सुरेन्द्र सिंह राणा, उप निरीक्षक एमटी, पुलिस मुख्यालय, देहरादून
- पुष्पा रौतेला, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, यातायात निदेशालय, पुलिस मुख्यालय
- चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, जनपद नैनीताल
- जसवन्त सिंह, अपर गुल्मनायक, पीटीसी नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल
- सुशील कुमार, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जीआरपी उत्तराखण्ड
- मोहिनी देवी, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार
- उमेश चन्द्र देवराड़ी, सहायक उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय, देहरादून
- सुन्दर सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद ऊधमसिंहनगर
- ललित प्रसाद, आरक्षी, आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल
पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
- अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक, जनपद चम्पावत
- लक्ष्मण सिंह नेगी, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू देहरादून
- त्रिभुवन रौतेला, निरीक्षक नागरिक पुलिस, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून
- देवेश कुमार खुगसाल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून
- प्रद्युमन सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पौड़ी गढ़वाल
- अमनदीप सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद चमोली
- विकास कुमार सैनी, मुख्य आरक्षी 139 नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल
- प्रदीप सिंह मेहता, आरक्षी 3340, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड
- पंकज बिष्ट, आरक्षी पीएसी, पीटीसी नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल
- वसीम अकरम, आरक्षी 648 नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार
यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को मान्यता देने के रूप में दिया जाएगा। इन अधिकारियों ने विभिन्न कार्यों में अद्वितीय योगदान दिया है, जो पुलिस विभाग के उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाता है।
Dehradun
सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

Dehradun News : देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रविवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नहाने के दौरान दिल्ली का एक पर्यटक नदी में बह गया। एसडीआरएफ ने पर्यटक का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक
देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में आज हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज पानी के बहाव की चपेट में आने से दिल्ली का एक पर्यटक बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय नौथ राम, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा पर्यटक
जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा में स्नान करते समय एक व्यक्ति अचानक पानी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा में तैनात SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद SDRF जवानों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद संभावित स्थानों और नदी के बहाव वाले क्षेत्रों में तलाश शुरू की गई।

दो किलोमीटर दूर मिला शव
SDRF जवानों ने नदी के अलग-अलग हिस्सों में काफी देर तक सघन सर्च अभियान चलाया। लगातार तलाश के बाद टीम को सहस्त्रधारा झरने से करीब दो किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास व्यक्ति का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।
Dehradun
देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Dehradun News : देहरादून के रायपुर क्षेत्र में देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
रायपुर में विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
देहरादून के रायपुर में एक ऑफिस में विवाद के बाद युवक की मौत से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक कमरे या ऑफिस में कुछ युवक मौजूद थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान कांच लगने से हुआ था घायल
बताया जा रहा है कि कहासुनी के बीच एक युवक को कांच लग गया। चोट इतनी गंभीर थी कि युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद युवकों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। कहासुनी किन परिस्थितियों में हुई और युवक को कांच कैसे लगा, इसकी जांच की जा रही है।
मौत की वास्तविक वजह और घटना के पीछे की परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Uttarakhand
देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनैतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बैठक में बताया कि ड्राफ्ट रोलमें शामिल कुल 71 लाख मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति वाले 24 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे जिसके कम में 15 लाख से अधिकम नोटिसों की सुनवाई कर दी गई है, शेष पर कार्रवाई गतिमान है। उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण रुप से नियमनुसार संपादित की जा रही है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की पर्यवेक्षण अधिकारी के तौर पर अतरिक्त तैनाती की गई है।

बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से श्री अनिल गोयल, श्री राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, मौ० सुलेमान अंसारी, बीएसपी से श्री सत्यपाल, श्री सतेंद्र, श्री जसपाल, श्री सतेंद्र चोपड़ा, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket19 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun14 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news16 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun13 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar10 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket7 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans






































