Dehradun
उत्तराखंड: बरसात के बाद टूटा संपर्क, जिला प्रशासन ने 7 दिन में बहाल की सड़क

देहरादून: देहरादून जनपद के सहसपुर ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांव बटोली को आखिरकार राहत मिल गई है। अतिवृष्टि से संपर्क टूटने के बाद महज सात दिनों के भीतर जिला प्रशासन ने गांव को दोबारा सड़क मार्ग से जोड़ दिया है। बरसात थमते ही शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई ने गांव को फिर से मुख्यधारा से जोड़ दिया…जिससे अब ग्रामीणों का आना-जाना आसान हो गया है।
रातों-रात बना वैकल्पिक मार्ग, महीनों का काम हुआ हफ्तों में
अतिवृष्टि के चलते शेरू खाला का मार्ग पूरी तरह टूट गया था और इलाके में खाईनुमा ढलान बन गया था। आमतौर पर जिसे ठीक करने में महीनों का वक्त लगता…वहां जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में रातों-रात वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया। इसके अलावा तीन महीने तक 24×7 मशीनरी और मैनपावर तैनात कर रास्ता सुचारू रखने का काम भी किया गया।
डीएम का दौरा बना टर्निंग पॉइंट
11 जुलाई को डीएम सविन बंसल ने आपदाग्रस्त बटोली गांव का दौरा किया था। उन्होंने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं..बल्कि मौके पर ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए।
विद्युत समस्या: जंगलों से गुजर रही बिजली लाइन बार-बार बाधित होती थी। डीएम ने स्थायी समाधान के लिए 2.19 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर युद्धस्तर पर सुधार कार्य शुरू कराया।
पेयजल संकट: पाइपलाइन छोटी होने से गांव में लंबे समय से पानी की दिक्कत थी। इस समस्या के समाधान के लिए 3.79 लाख रुपये की बड़ी पाइपलाइन स्वीकृत की गई।
वित्तीय सहायता: डीएम ने प्रभावित हर परिवार को 4,000 प्रतिमाह की दर से तीन महीने की एडवांस सहायता राशि भी मौके पर ही उपलब्ध कराई।
स्वास्थ्य सेवाओं की भी व्यवस्था
सिर्फ बुनियादी ढांचे पर ही नहीं, प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पूरा ध्यान दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में नियमित स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच, उपचार और टीकाकरण कराया। ANM की टीम गांव में लगातार भ्रमण करती रही।
प्रशासनिक तत्परता बनी ग्रामीणों की ताकत
बटोली गांव के लिए यह कार्यवाही एक मिसाल बन गई है। जहां आमतौर पर राहत और पुनर्वास में समय लगता है…वहां जिला प्रशासन ने दिखाया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और त्वरित कार्रवाई से कैसे कठिन परिस्थितियों में भी समाधान निकाला जा सकता है। जिलाधिकारी सविन बंसल की सक्रियता और स्थानीय तंत्र की मेहनत ने बटोली गांव को न केवल आपदा के असर से उबारा, बल्कि उसे भविष्य के लिए भी सशक्त बना दिया।
Dehradun
CM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायतों को मजबूत बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार अहम घोषणाएं कीं।
Table of Contents
CM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत निधि को दोबारा शुरू करने, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी के लिए कार्रवाई करने की बात कही। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में ब्लॉक प्रमुख को शामिल करने और ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत से विचार-विमर्श करने की घोषणा की।

सीएम धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों को बेहतर तरीके से जानते हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों और समस्याओं पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Dehradun
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग

Dehradun News : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम सहगल ने जसवीर कौर, आनंद और सोनिया आनंद पर मकान खरीदने के दौरान तय रकम का भुगतान नहीं करने और दिए गए चेक बाउंस होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
Table of Contents
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित हरिओम सहगल के मुताबिक, उन्होंने आर्थिक मजबूरी के चलते 21 जून 2021 को खुड़बुड़ा मोहल्ले स्थित अपना मकान जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद को बेचा था। उनका आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन ही आरोपियों ने उनकी जेब से कुछ चेक निकाल लिए और भुगतान के लिए जो चेक दिए गए, वे बाद में बाउंस हो गए।
इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन आरोपी पक्ष कथित तौर पर अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला देहरादून स्थानांतरित किया गया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि सोनिया आनंद रावत के अलग-अलग बैंकों में तीन अलग-अलग नामों से खाते संचालित हैं।

MDDA की सील तोड़ने और मकान पर कब्जे का आरोप
हरिओम सहगल ने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2022 को पूर्व मंत्री के कथित संरक्षण में कुछ लोगों ने उन्हें जबरन मकान से बाहर निकाल दिया और भवन पर कब्जा कर लिया। उनका यह भी दावा है कि जिस भवन को वर्ष 2018 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सील किया था, उसकी सील भी अवैध रूप से तोड़ी गई।
Dehradun
देहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नयागांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पुलिस को चकमा देकर भागने लगे। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।
Table of Contents
देहरादून में आधी रात मुठभेड़
जानकारी के मुताबिक, पटेलनगर पुलिस नयागांव के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर दोनों बुडपुर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों की गोली पुलिस वाहन को भी लगी, जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए। मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए प्रेमनगर चिकित्सालय भेजा गया। एसपी सिटी शेखर सुयाल ने घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घायल आरोपियों की पहचान शमीम पुत्र इलियास और शहजाद पुत्र इखलाक के रूप में हुई है। दोनों हरिद्वार जिले के रुड़की के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने पटेलनगर, विकासनगर और सहसपुर समेत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नकबजनी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी देर रात किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के इरादे से निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Udham Singh Nagar24 hours agoPTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत
Dehradun23 hours agoदेहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
National22 hours agoDiwali 2026: इस बार दिवाली पर बन रहा खास संयोग, जानें कब होगी लक्ष्मी पूजा
Dehradun21 hours agoकांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
Haldwani19 hours agoहल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Dehradun18 hours agoCM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं
uttarakhand weather8 minutes agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, घाटियों में कोहरा छाने की संभावना








































