Dehradun
उत्तराखंड: नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया हुई शुरू, 2 जनवरी तक वापस ले सकते है नाम !

देहरादून: आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 2 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक की जाएगी।
इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) और कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती उभरकर सामने आई है। टिकट न मिलने से नाराज कई नेताओं ने पार्टी से बगावत कर दी है। अब इन नेताओं को मनाना दोनों प्रमुख दलों के लिए कठिन कार्य बन चुका है।
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वह अगले दो दिनों में रूठे हुए नेताओं को मनाने में सफल होंगे, ताकि चुनावी मैदान में पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक एकजुटता सुनिश्चित की जा सके।
सूत्रों के अनुसार, बड़ी संख्या में बागी नेताओं ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं, जिससे चुनावी मैदान में हलचल मच गई है। बागियों के तेवर काफी तल्ख नजर आ रहे हैं, जिससे चुनावी समीकरण में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है।
#NominationPapers, #RebelLeaders, #ElectionProcess, #PoliticalChallenge, #PartyTicketDispute
big news
देहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले

Dehradun Police Transfer : देहरादून पुलिस में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 33 पुलिस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंप दी गई हैं।
देहरादून पुलिस में 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले
जारी आदेश के अनुसार पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुचारु और बेहतर बनाने के उद्देश्य से ये प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। स्थानांतरित अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यस्थलों से हटाकर विभिन्न थानों, चौकियों और अन्य इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
| क्रमांक | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती / जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|
| 1 | निरीक्षक राकेश कठैत | पुलिस लाइन | प्रभारी एएचटीयू |
| 2 | निरीक्षक प्रमोद उनियाल | पुलिस लाइन | प्रभारी वीवीआईपी सेल |
| 3 | निरीक्षक अरविंद कुमार | थानाध्यक्ष कालसी | प्रभारी सिटीजन सेल |
| 4 | उपनिरीक्षक विवेक राठी | चौकी प्रभारी आईडीपीएल, ऋषिकेश | थानाध्यक्ष कालसी |
| 5 | उपनिरीक्षक अश्विनी बलूनी | थानाध्यक्ष त्यूणी | चौकी प्रभारी आराघर, थाना डालनवाला |
| 6 | उपनिरीक्षक कुलदीप शाह | कोतवाली नगर | थानाध्यक्ष त्यूणी |
| 7 | उपनिरीक्षक नरेंद्र कोठियाल | चौकी प्रभारी आराघर, थाना डालनवाला | थाना राजपुर |
| 8 | उपनिरीक्षक अमित कुमार | थाना नेहरू कॉलोनी | चौकी प्रभारी आईडीपीएल, थाना ऋषिकेश |
| 9 | उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह | थाना प्रेमनगर | चौकी प्रभारी डाकपत्थर, थाना विकासनगर |
| 10 | उपनिरीक्षक संदीप पवार | चौकी प्रभारी डाकपत्थर, थाना विकासनगर | चौकी प्रभारी सहिया, थाना कालसी |
| 11 | उपनिरीक्षक नीरज कठैत | चौकी प्रभारी सहिया, थाना कालसी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना कालसी |
कई थानों के प्रभारी भी बदले
तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के साथ-साथ विवेचना शाखा में कार्यरत अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात कई अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए नई पोस्टिंग दी गई है।
| क्रमांक | अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती / जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|
| 1 | उपनिरीक्षक प्रवेश रावत | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना राजपुर | चौकी प्रभारी मयूर विहार, थाना रायपुर |
| 2 | उपनिरीक्षक संदीप कुमार | चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी | चौकी प्रभारी धारा, थाना कोतवाली नगर |
| 3 | उपनिरीक्षक अमन चड्ढा | चौकी प्रभारी आशारोड़ी, थाना क्लेमेनटाउन | थाना कोतवाली नगर |
| 4 | उपनिरीक्षक रवि प्रसाद | थाना कोतवाली नगर | चौकी प्रभारी आशारोड़ी, थाना क्लेमेनटाउन |
| 5 | उपनिरीक्षक नवीन डंगवाल | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रानीपोखरी | चौकी प्रभारी फवारा चौक, थाना नेहरू कॉलोनी |
| 6 | उपनिरीक्षक बलदीप सिंह | थाना रानीपोखरी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रानीपोखरी |
| 7 | उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित | चौकी प्रभारी फवारा चौक, थाना नेहरू कॉलोनी | एसओजी नगर |
| 8 | उपनिरीक्षक मनोहर नेगी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायवाला | थाना प्रेमनगर |
| 9 | उपनिरीक्षक नवीन जोशी | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायपुर | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना ऋषिकेश |
| 10 | उपनिरीक्षक भारत सिंह रावत | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना ऋषिकेश | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायपुर |
| 11 | उपनिरीक्षक संजय रावत | चौकी प्रभारी मयूर विहार, थाना रायपुर | वरिष्ठ उपनिरीक्षक, थाना रायवाला |
| 12 | उपनिरीक्षक दिनेश राणा | थाना ऋषिकेश | थाना मसूरी |
| 13 | उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह | थाना डोईवाला | चौकी प्रभारी हरिपुर कला, थाना रायवाला |
| 14 | उपनिरीक्षक कविंद्र राणा | चौकी प्रभारी हरिपुर कला, थाना रायवाला | थाना डोईवाला |
| 15 | महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत | थाना पटेल नगर | चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी |
| 16 | महिला उपनिरीक्षक शिखा | पुलिस लाइन | थाना पटेल नगर |
| 17 | महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री | पुलिस लाइन | थाना रायपुर |
| 18 | महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे | पुलिस लाइन | थाना नेहरू कॉलोनी |
| 19 | महिला उपनिरीक्षक तनुज शर्मा | थाना पटेल नगर | थाना क्लेमेनटाउन |
| 20 | महिला उपनिरीक्षक ज्योति | थाना राजपुर | थाना सहसपुर |
| 21 | महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट | थाना सहसपुर | थाना डोईवाला |
| 22 | महिला उपनिरीक्षक दीप्ति | एसआईएस शाखा | थाना वसंत विहार |
Dehradun
उत्तराखंड बना पूर्णत साक्षर राज्य, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Uttarakhand News : उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा देने का प्रस्ताव हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पारित किया गया था। बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस प्रस्ताव को अपनी औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड अब पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
उत्तराखंड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए खुद को देश के पूर्ण साक्षर राज्यों की सूची में शामिल कर लिया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और उल्लास (Understanding Lifelong Learning for All in Society – ULLAS) कार्यक्रम के निर्धारित मानकों को पूरा करने के बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।
प्रदेश की साक्षरता दर अब 98 प्रतिशत से अधिक
राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि प्रदेश की साक्षरता दर अब 98 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है। ये उपलब्धि केंद्र सरकार के उल्लास कार्यक्रम के तहत तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने के बाद मिली है।

वयस्क शिक्षा पर रहा विशेष फोकस
उल्लास कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के निरक्षर लोगों को शिक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान के दौरान वयस्कों को पढ़ना-लिखना सिखाने के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल, व्यावसायिक प्रशिक्षण और सतत शिक्षा से भी जोड़ा गया।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं और स्वयंसेवकों का सहयोग लिया गया। कई गांवों को गोद लेकर वहां निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का अभियान चलाया गया।
महिलाओं और वंचित वर्गों को मिली प्राथमिकता
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी गई। विशेष रूप से उन क्षेत्रों में अभियान को तेज किया गया, जहां महिला साक्षरता दर 60 प्रतिशत से कम थी।
Dehradun
देहरादून : लक्ष्मण सिद्ध के जंगल में खो गईं 5 महिलाएं, SDRF ने ऐसे बचाई जान

Dehradun News : देहरादून के हर्रावाला क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के पास स्थित घने जंगल में घूमने गई पांच महिलाएं रास्ता भटक गईं। काफी प्रयास के बावजूद जब वे जंगल से बाहर नहीं निकल सकीं तो स्थानीय पुलिस के माध्यम से इसकी सूचना राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को दी गई। जिसके बाद उनका सफल रेस्क्यू किया गया।
Table of Contents
घने जंगल में भटकी पांच महिलाओं के लिए बनी SDRF जीवनरक्षक
घने जंगल में भटकी पांच महिलाओं के लिए SDRF जीवनरक्षक बनी। सात जुलाई 2026 को सायंकाल डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी हर्रावाला क्षेत्रान्तर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं।
खुद बाहर निकलने में असमर्थ हैं। सूचना प्राप्त होते ही SDRF वाहिनी मुख्यालय से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में अलर्ट टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

जंगल में12 किलोमीटर भीतर तक चलाया गया अभियान
घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त रूप से सर्च अभियान प्रारंभ किया। घने जंगल, दुर्गम भू-भाग व चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लगातार पैदल सर्चिंग करते हुए लगभग 12 किलोमीटर भीतर तक अभियान संचालित किया।
सभी पांचों महिलाओं को सकुशल किया रेस्क्यू
लगातार अथक प्रयासों के उपरांत SDRF टीम ने जंगल के भीतर सभी पांचों महिलाओं को सकुशल खोज निकाला। इसके पश्चात टीम ने सभी महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए पैदल जंगल से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया तथा उन्हें सकुशल चौकी हर्रावाला के सुपुर्द किया।
Chamoli24 hours agoबद्रीनाथ चढ़ावा चोरी में बड़ा एक्शन!, BKTC कर्मी प्रमोद नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Dehradun18 hours agoउत्तराखंड बना पूर्णत साक्षर राज्य, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
Haridwar22 hours agoहरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे
Haridwar21 hours agoबाइक चोरों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Cricket4 hours agoZIM vs BAN 2nd ODI Dream11 Team Today: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प
uttarakhand weather55 minutes agoWeather Alert : उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया अलर्ट जारी
big news7 minutes agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले
Cricket24 minutes agoENG vs IND 4th T20i Dream11 Team Today: Bristol में होने वाले महामुकाबले की Perfect Fantasy Team






































