Nainital
UTTARAKHAND: रेल यात्रा से रामनगर पहुंचे पर्यटकों का स्वागत करेंगे बाघ और हाथी…

रामनगर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क से जुड़ी एक रोमांचक खबर सामने आई है। अब जब भी आप ट्रेन से रामनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, तो आपका स्वागत करने के लिए हाथी और बाघ की भव्य प्रतिमाएं आपका इंतजार करेंगी। यह पहल समृद्ध भारत स्टेशन स्कीम के तहत की गई है, जिसमें न केवल रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया है, बल्कि पर्यटकों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की खूबसूरती और वन्यजीवों की झलक भी देखने को मिलेगी।

पर्यटकों के स्वागत के लिए नई पहल
रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य पर्यटकों को यह एहसास कराना है कि वे अब एक वन्यजीवों के स्वर्ग में प्रवेश कर चुके हैं। रामनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प अब एक नई पहचान के रूप में सामने आया है। अब स्टेशन पर उतरते ही पर्यटकों को जंगल के राजा बाघ और विशाल हाथियों की प्रतिमाओं को देखकर रोमांच का अनुभव होगा। इस बदलाव के बाद स्टेशन का वातावरण और भी मनमोहक हो गया है, जो विदेशी और स्थानीय पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगा।
समृद्ध भारत स्टेशन स्कीम का हिस्सा
रामनगर रेलवे स्टेशन पर किए गए इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को यहां के वन्यजीवों के बारे में अधिक जानकारी देना और उन्हें इसकी विशेषता से अवगत कराना है। स्टेशन के बाहर बाघ और हाथी की मूर्तियां लगाने के साथ ही स्टेशन के अन्य हिस्सों को भी सुंदर तरीके से सजाया गया है। स्टेशन अधीक्षक, राजकुमार वर्णवाल ने बताया, “यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसमें देश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को स्थानीय पहचान दी जा रही है। रामनगर, जो कि कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार है, यहाँ बाघ और हाथी की मूर्तियाँ लगाकर इसे और भी खास बनाया गया है।”
नई सुविधाएं और बेहतर यात्री सेवाएं
रामनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में भी सुधार किया गया है। अब स्टेशन पर नया पार्किंग एरिया, आधुनिक यात्री प्रतीक्षालय कक्ष, और नए टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन बदलावों से यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा।
स्थानीय रोजगार और पर्यटन में बढ़ावा
स्थानीय निवासी वर्णिका ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा, “यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है। अब जो भी पर्यटक यहाँ आएंगे, वे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों के प्रति और अधिक आकर्षित होंगे। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।”
पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा लाभ
यह पहल सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नहीं, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देने के लिए है। पर्यटक जब रामनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, तो उन्हें कॉर्बेट नेशनल पार्क की खूबसूरती और वन्यजीवों का अहसास होगा, जिससे पार्क की लोकप्रियता और बढ़ेगी। इससे आसपास के व्यापारों को भी फायदा होगा।
नया अनुभव, नया आकर्षण
अब जब भी आप रामनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, तो आपकी अगवानी करेंगे जंगल के असली राजा—बाघ और हाथी! यह पहल न केवल कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के महत्व को और भी मजबूत करती है, बल्कि रेलवे प्रशासन की इस कोशिश को भी सराहा जा रहा है। पर्यटकों के लिए यह एक नया और रोमांचक अनुभव होगा, जो रामनगर रेलवे स्टेशन को और भी खास बना देगा।
#$CorbettNationalPark #RamNagarRailwayStation #TigerandElephantStatues #WildlifeTourism #RailwayStationTransformation
Nainital
नैनीताल ममता शर्मसार, धनतेरस की सुबह बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी

Nainital News : नैनीताल से आज सुबह मानवता को शर्मसार करने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। त्योहारों के उल्लास के बीच धनतेरस की सुबह मल्लीताल स्थित जिला अस्पताल के समीप स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय के गेट के पास एक नवजात भ्रूण मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ममता हुई शर्मसार, जिसने अपने ही नवजात को इस तरह सड़क पर छोड़ दिया।
Table of Contents
बी डी पांडे अस्पताल के पीछे नवजात का भ्रूण मिलने से सनसनी
आज सुबह बी.डी. पांडे जिला अस्पताल के समीप सड़क किनारे खड़ी टैक्सी कारों के बीच सफाई कर्मचारी ने भ्रूण पड़े होने की सूचना अस्पताल को दी। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को किया शर्मसार
लोग बच्चों की प्राप्ति के लिए मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारे में दुआ मांगते हैं। अस्पतालों के चक्कर काटते हैं, वहीं दूसरी तरफ किसी बेशर्म माँ अपने ही कलेजे को टुकड़े को अपने ही नवजात को अस्पताल के पीछे सड़क पर फेंककर ममता को शर्मसार कर दिया।
सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात दोषियों के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी है। अस्पताल की विशेष मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के भीतर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गहन चिकित्सकीय जांच की।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार देखने से स्पष्ट है कि मामला बिल्कुल ताजा है और कुछ ही समय पहले भ्रूण को यहां छोड़ा गया है। भ्रूण लगभग 6 से साढ़े 6 माह का था और नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी। हालांकि भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर सड़क पर कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
पुलिस अब सीसीटीवी और पिछले एक साल के अस्पताल रिकॉर्ड के आधार पर यह पता लगा रही है कि भ्रूण को यहां किसने छोड़ा।
Nainital
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत

Nainital News : एक तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। नैनीताल जिले में लालकुआं और पंतनगर के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
Table of Contents
नैनीताल में भीषण सड़क हादसा
लालकुआं और पंतनगर थाना क्षेत्र के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नगला दवाईफार्मा के पास स्कूटी और कैंटर की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है।
कैंटर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत
जानकारी के मुताबिक स्कूटी संख्या UK04 AN 5112 पर सवार होकर दो युवक लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नगला दवाईफार्मा के पास कैंटर संख्या UP25 FT 1983 से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय चेतन बिष्ट, निवासी पश्चिमी दौलतपुर, काठगोदाम और 24 वर्षीय दीक्षित बिष्ट, निवासी भवाली की मौत हो गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
Accident
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

Nainital Accident : नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे दो मजदूर मलबे की चपेट में आ गए। जिस से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
नैनीताल में देर रात दर्दनाक हादसा
नैनीताल जिले के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने का काम कर रहे मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत
जानकारी के मुताबिक, मेहरागांव में दीवार निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा नीचे आ गिरा। मजदूर इसकी चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि तीसरा मजदूर घायल हो गया।

परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर जताया आक्रोश
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल मजदूर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली ले जाया गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा कर आक्रोश जताया।
पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को लिया हिरासत में
मामले में पुलिस ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा के लिए किए गए इंतजामों की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि काम के दौरान संभावित खतरे से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरती गई थीं या नहीं।












































