Accident
उत्तराखंड: बेकाबू कार खाई में गिरी, बुजुर्ग की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

रानीखेत: ताड़ीखेत-रामनगर स्टेट हाईवे पर एक कार के खाई में गिर जाने से 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि कार में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शनिवार को हाइडिल कॉलोनी के पास उस वक्त हुआ जब ढलान पर कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे का शिकार हुई कार (नंबर UK 19 4895) को ऐराड़ी निवासी लाखन सिंह बिष्ट चला रहे थे। वह सुबह ताड़ीखेत की ओर रवाना हुए थे। कार में उनके साथ गांव के ही 87 वर्षीय कुशाल सिंह रौतेला भी बैठे थे। रास्ते में एक अन्य युवक करन रजौरिया और तौड़ा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षक अनुराधा (पत्नी कुलदीप बिष्ट) ने भी लिफ्ट ली। जैसे ही कार हाइडिल कॉलोनी से पहले एक तीखे मोड़ पर पहुंची चालक लाखन सिंह कार पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरी खाई में गिर गयी।
हादसे के बाद चालक लाखन सिंह और सवार करन रजौरिया को कोई गंभीर चोट नहीं आई। दोनों किसी तरह बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचे और स्थानीय लोगों को सूचना दी। आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालने में मदद की। साथ ही 108 आपातकालीन सेवा को बुलाया गया।
सभी घायलों को सीएचसी ताड़ीखेत ले जाया गया….जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग कुशाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल महिला अनुराधा को प्राथमिक उपचार के बाद गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय रानीखेत रेफर किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक ढलान पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। 87 वर्षीय कुशाल सिंह की मृत्यु की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए, सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
Breakingnews
Chamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल

Chamoli Accident : इस वक्त की बड़ी खबर चमोली जिले से सामने आ रही है। चमोली गढ़वाल के देवाल ब्लॉक में एक टैक्सी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
Table of Contents
चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी
उत्तराखंड के चमोली जिला के देवाल ब्लॉक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घेस रोड पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण रेस्क्यू कार्य में जुटे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए देवाल अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे के कारणों की हो रही जांच
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Cricket17 hours agoAUS-W vs SA-W Dream11 Team Match 3 T20 WC 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Haridwar16 hours agoसोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान
Breakingnews17 hours agoIMA POP 2026 : आईएमए में रचा गया इतिहास, पहली बार 9 महिला कैडेट बनीं सैन्य अधिकारी
Cricket16 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 3rd ODI 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेइंग-11
Cricket15 hours agoIND-W vs PAK-W Dream11 Team Women T20 WC 2026:भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम..
Haridwar15 hours agoपति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
big news14 hours agoइश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी
Dehradun15 hours agoआईएमए की ऐतिहासिक परेड की देखें झलकियां, तस्वीरों को देख जाग उठेगा देशभक्ति का जज्बा







































