Connect with us

uttarakhand weather

बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Published

on

UTTARAKHAND WEATHER ALERT

हाई अलर्ट पर उत्तराखंड! 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी के बीच एवलॉन्च का डर

UTTARAKHAND WEATHER ALERT: उत्तराखंड में बदलते मौसम के साथ खतरे की घंटी भी बजने लगी है. पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी बारिश और बर्फ़बारी के चलते डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) ने राज्य के 5 जिलों के लिए एवलौंच का अलर्ट जारी किया है. DGRE की तरफ से जारी अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के आदेश दिए गए हैं.

उत्तराखंड में बर्फ़बारी के साथ एवलांच का अलर्ट

उत्तराखंड में बीते हफ्ते मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में जहाँ एक ओर भारी गिरावट दर्ज की गई, वहीँ पहाड़ों पर भी भारी बर्फ़बारी देखने को मिली. अब मौसम परिवर्तन के इस समीकरण के साथ उत्तराखंड के लिए खतरे की घंटी बजनी भी शुरू हो गई है. शनिवार को डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) की तरफ से राज्य के 5 जिलों के लिए एवलॉन्च का अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल

उत्तराखंड के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

शनिवार 21 मार्च को डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) की ओर से जारी अलर्ट में तीन जिलों को डेंजर लेवल-3 में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं. वहीँ रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा गया है. जिसके बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर सभी विभागोंन को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं.

DGRE के पूर्वानुमान के मुताबिक

21 मार्च को शाम 5 बजे डिफेंस जियो इन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (DGRE) जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 21 मार्च से 22 मार्च को शाम 5 बजे तक उत्तराखंड के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी/हिमस्खलन की संभावना व्यक्त की गयी है. विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ (Danger level-3 में रखा गया है) और रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर (Danger level-1 में रखा गया है) में बर्फबारी/हिमस्खलन की संभावना जताई गई है. ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में अवरोध या अवलांच का खतरा भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट

आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी

राज्य आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से इसका पालन करने की अपील की है.

  • दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें.
  • हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचें.
  • हिमस्खलन/बर्फ गिरने के दौरान अपने घरों या अस्थायी आवासों, गोशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमने दें व इसे साफ करते रहें.
  • बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाए रखें.
  • अगर किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहे हो तो एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं.
  • पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें.
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

uttarakhand weather

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट, देखें पूरी रिपोर्ट

Published

on

uttarakhand weather

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

उत्तराखंड में 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 9 से 11 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही बाहर निकलने की अपील की गई है।

9 अगस्त को छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 9 अगस्त को उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

इनके अलावा प्रदेश के दूसरे इलाकों में भी मौसम करवट ले सकता है। कई स्थानों पर बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली देखने को मिल सकती है। ऐसे में खुले स्थानों पर जाने से बचने और मौसम खराब होने पर सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी गई है।

Uttarakhand Weather

10 अगस्त को चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बारिश से अगले दिन भी राहत मिलने की उम्मीद कम है। 10 अगस्त को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

11 अगस्त को इन जिलों में भी बढ़ेगी मुश्किल

बात करें 11 अगस्त के मौसम की तो इस दिन भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Continue Reading

uttarakhand weather

उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Published

on

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather :उत्तराखंड में मानसून के तेवर लगातार तल्ख बने हुए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

7 अगस्त 2026 को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बादल गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना

मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

12 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में 7 से 12 अगस्त तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 8 अगस्त को रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Weather

9 और 10 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी और चंपावत में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बारिश की तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।

पहाड़ों में यात्रा को लेकर विशेष सतर्कता

लगातार बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने पहाड़ों की यात्रा कर रहे लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने की अपील की है।

नदी, नालों और गधेरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Continue Reading

uttarakhand weather

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश का अनुमान

Published

on

uttarakhand weather

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, 3 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के दौरान बिजली गिरने और कम समय में बेहद तेज बारिश होने की स्थिति बन सकती है।

इन संभावित मौसम परिस्थितियों को देखते हुए तीनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय प्रशासन को भी संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

प्रदेश के टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सात जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पहाड़ी इलाकों में बढ़ सकता है खतरा

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी मार्गों पर सफर करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Uttarakhand Weather

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी, नालों और बरसाती गदेरों के आसपास जाने से बचें। भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें और यात्रा से पहले मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें।

प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश

भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली चमकने और तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Continue Reading
Advertisement
uttarakhand jobs
big news1 hour ago

उत्तराखंड में 10 हजार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, जानिए कब और कहां लगेंगे रोजगार मेले ?

uttarakhand weather
uttarakhand weather2 hours ago

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 11 अगस्त तक कई जिलों में अलर्ट, देखें पूरी रिपोर्ट

LNS vs BPH Dream11 Prediction Match 28
Cricket4 hours ago

LNS vs BPH Dream11 Prediction Match 28: The Hundred 2026 (9 Aug)

SUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27 Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket16 hours ago

SUL vs WEF Dream11 Prediction Match 27: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips

SUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27
Cricket20 hours ago

SUL-W vs WEF-W Dream11 Prediction Match 27: The Hundred Women 2026

haridwar-news-ranipur-theft-case
Uttarakhand20 hours ago

Haridwar News: कांवड़ मेले के बीच दो घरों में चोरी का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार; ₹5 लाख कैश बरामद

Uttarkashi Accident News Paapadganj
Accident22 hours ago

Uttarkashi Accident News : गंगोत्री हाईवे पर टला बड़ा हादसा , खाई के मुहाने पर अटका कांवड़ यात्रियों से भरा एक पिकअप

SOB vs MO Dream11 Prediction Match 26
Cricket1 day ago

SOB vs MO Dream11 Prediction Match 26: Dream11 Team Today The Hundred 2026

ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25
Cricket2 days ago

ML vs TRT Dream11 Prediction Match 25: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips

ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25
Cricket2 days ago

ML-W vs TRT-W Dream11 Prediction Match 25 | The Hundred Women 2026

Dhami Cabinet Decisions
Breakingnews2 days ago

धामी कैबिनेट में 15 प्रस्तावों पर मुहर, मजदूरों, युवाओं और गौपालकों के लिए गए बड़े फैसले

uttarakhand politics
big news2 days ago

BJP के Survey ने खोली विधायकों की पोल, 32 चेहरे रेड जोन में, कट सकता है कई का टिकट !

MUSSOORIE NEWS
Dehradun2 days ago

मसूरी में बारिश के बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सरकारी आवास को भारी नुकसान

Uttarakhand Weather
uttarakhand weather2 days ago

उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

uttarakhand news
Dehradun2 days ago

नारी निकेतन में अब जेल जैसा माहौल नहीं, मिलेगा परिवार जैसा घर!, उत्तराखंड में बन रहा ‘आलंबन गांव’

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel