big news
उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : अगले चार दिन इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में आगामी दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति घंटा तक की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
इसके अतिरिक्त राज्य के शेष जनपदों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50 कि.मी. प्रति घंटा की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।
29 मई को देहरादून समेत सात जिलों में बारिश का अलर्ट
29 मई को राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40-50 कि.मी. प्रति घंटा से बढ़कर 60 कि.मी. प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

30 मई तथा 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी
30 मई और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने तथा आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई हेतु सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें। इसके साथ ही आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
big news
गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। गौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई।
Table of Contents
गौचर ग्राउंड के अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला
चमोली जिले में चारधाम यात्रा मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक गौचर ग्राउंड के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक तीर्थयात्री महिला की जान चली गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
परिवार के साथ चारधाम यात्रा पर जा रही थी मृतका
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के पचोखरा गांव की रहने वाली 67 वर्षीय राजकुमारी अपने परिजनों के साथ 15 मई को चारधाम यात्रा पर निकली थीं। वो ऋषिकेश से बस के जरिए बद्रीनाथ की ओर जा रही थीं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
बताया जा रहा है कि गौचर ग्राउंड के पास विपरीत दिशा से आ रही एक बस की चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सालय गौचर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
- भारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
- उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
- 14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
big news
उत्तराखंड में 27 मई की छुट्टी कैंसिल, अब इस दिन होगी बकरीद की छुट्टी, यहां जानें नई डेट…

Uttarakhand News : उत्तराखंड में 27 मई को घोषित बकरीद की छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है। इसके बजाय एक दिन बाद बकरीद की छुट्टी होगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी
उत्तराखंड में पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को घोषित की गई थी। लेकिन अब इस छुट्टी को कैंसिल कर दी गई है। अब बकरीद की छुट्टी 28 मई को होगी। इसके लिए सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक बकरीद की छुट्टी 28 मई को होगी।

big news
हल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
Table of Contents
45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी को 45 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया।
खनन कारोबारी से मामले में राहत देने के एवज में ले रहा था रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक खनन कारोबारी से मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के बदले कुल 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। कारोबारी ने कथित मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

विजिलेंस ने ट्रैप बिछाकर कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। इसके तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा गया।
जैसे ही आरोपी सिपाही ने 45 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- भारत में सनातन मजबूत हुआ तो विदेशी एजेंडों की नींद उड़ गई!, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश
- उत्तराखंड में कल से बदलेगा मौसम, अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
- हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
- 14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
Udham Singh Nagar5 hours agoबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे विधायक आदेश सिंह चौहान, घोड़ा-बुग्गियों के साथ किया प्रदर्शन
Pithoragarh8 hours agoधारचूला में बिजली गिरने से भेड़ चराने गए शख्स की मौत, पिथौरागढ़ में एक महीने में आकाशीय बिजली से दूसरी मौत
Almora5 hours agoAlmora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
Cricket9 hours agoLEI vs DER Dream11 Team Match 19 T20 Blast 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI, फैंटेसी टिप्स और मैच प्रेडिक्शन
Job7 hours agoUKSSSC Recruitment June 2026: कृषि और पशुपालन विभाग में समूह ‘ग’ के पदों पर निकली सीधी भर्ती, यहाँ जानें पूरी जानकारी
big news6 hours agoगौचर ग्राउंड के पास दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस ने महिला तीर्थयात्री को कुचला, मौके पर ही मौत
Roorkee2 hours ago14 साल की बच्ची का हुआ बाल विवाह, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Nainital2 hours agoहाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त












































