uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में आज सुबह-सुबह मौसम ने करवट ले ली है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। देहरादून में भी मौसम का मिजाज बदल गया है और ठंडी हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश ने तापमान में कमी ला दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश
उत्तराखंड में मौसम के करवट लेते ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। अगले तीन घंटों प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिले के साथ ही रूड़की लक्सर, भगवानपुर, डाकपत्थर, चकराता, गंगोत्री, घनसाली, धनोल्टी और आस पास के क्षेत्रो में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन इलाकों में 30–40 किमी प्रति घंटा की तेज सतही हवाएं चलने की बहुत अधिक संभावना है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने जैसी स्थिति को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी।
अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क मार्ग बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

1 जून से अब तक सामान्य से 5 फीसदी ज्यादा बारिश
उत्तराखंड में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक कुल मिलाकर सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 14 सितंबर तक प्रदेश में सामान्य के मुकाबले 5 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।
हालांकि, जिलावार बारिश के आंकड़ों में काफी अंतर देखने को मिला है। बागेश्वर में सामान्य से 166 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पौड़ी जिले में सामान्य के मुकाबले 44 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

पहाड़ से मैदान तक सतर्क रहने की जरूरत
मानसून धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश का एक और दौर प्रदेश में मुश्किलें बढ़ा सकता है। पहाड़ी जिलों में जहां बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बंद होने का खतरा बना रहेगा, वहीं मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश के चलते स्थानीय स्तर पर जलभराव जैसी स्थिति सामने आ सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल समेत प्रभावित जिलों में लोगों को मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार, अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई का दौर शुरू होने के बावजूद बारिश का सिलसिला अभी पूरी तरह थमा नहीं है। मौसम विभाग ने 14 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज सात जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ बारिश के तीव्र दौर की भी संभावना जताई गई है।

अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने 14 और 15 सितंबर को खासतौर पर पहाड़ी जिलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। वहीं, बीते दिनों मैदानी इलाकों में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अब मौसम में बदलाव के चलते कुछ राहत मिल रही है और कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मानसून की पूरी तरह विदाई में लग सकता है समय
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 14 सितंबर के बाद प्रदेश में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगी। हालांकि, उत्तराखंड से मानसून की पूरी तरह विदाई में अभी कुछ समय लग सकता है। ऐसे में कु और दिन लोगों को बारिश परेशान कर सकती है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल और परसों ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे, जबकि कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
Table of Contents
आज प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आने वाले समय में प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में मौसम सक्रिय रह सकता है।कई स्थानों पर बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश का दौर अचानक तेज हो सकता है।
आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आकाशीय बिजली चमकने की आशंका भी जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

ऐसे में खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने और स्थानीय मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
12 और 13 सितंबर को ऐसा रहेगा मौसम
12 सितंबर को भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं रविवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। 13 सितंबर को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है। जबकि अन्य जिलों में भी बारिश होगी।
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में विदाई से पहले और बरसेगा मानसून, अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट
Dehradun8 hours agoउत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के हुए ट्रांसफर
Haridwar1 hour agoप्रेम कहानी का खौफनाक अंत, युवक-युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान दोनों की मौत
Dehradun8 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सामने आए 31 नए केस, आंकड़ा 484 पार
Pithoragarh6 hours agoआदि कैलाश यात्रा पर लगी अस्थाई रोक, 20 सितंबर तक टाला गया यात्रा का दूसरा फेज










































