uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट, 12 जिलों में आज स्कूल बंद, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते प्रदेश के 12 जिलों में आज स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
अगले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में आ सकती है बाढ़
मौसम विभाग की फ्लैश फ्लड गाइडेंस सेल ने भी अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा जताया है। विभाग का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों की मिट्टी पहले ही पूरी तरह नम हो चुकी है। ऐसे में नई बारिश होने पर पानी का बहाव तेजी से बढ़ सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका है।

भारी बारिश के चलते 12 जिलों में स्कूल बंद
रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बागेश्वर को छोड़कर राज्य के 11 जिलों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। साथ ही मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन की सहायता लें।
बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में यात्रियों और स्थानीय लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के अनुमान है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग के लिए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को अचानक बदले मौसम के बाद शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और आसमान में चटक धूप खिली। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत मिली, जबकि मैदानी इलाकों में भी मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम विभाग ने 3 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में मौसम का ये मिजाज ज्यादा समय तक स्थिर रहने की संभावना नहीं है। शनिवार को एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।

बर्फबारी होने से ठंड में होगा इजाफा
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 17 अक्टूबर को उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में मौसम बदल सकता है। बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही 3,800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में मौसम की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, आज चार जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में भले ही मानसून की विदाई हो गई है लेकिन बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। आज भी प्रदेश में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
उत्तराखंड में तीन दिन के अंतराल के बाद मौसम ने करवट ली है। बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में सुबह हुई तेज बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को भी देहरादून समेत पांच जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक देहरादून में एक मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि मसूरी में 8.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

आज प्रदेश के चार जिलों के लिए अर्लट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।
इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3,500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश के साथ ही बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की आशंका भी जताई गई है।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, 3500 से 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में दिखाई देने की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट आ सकती है।
16 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
16 अक्टूबर को भी नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड
बारिश और ठंडी हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट महसूस हो सकती है। देहरादून में मौसम बदलने से सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधम सिंह नगर के मैदानी इलाकों में भी बादल छाने और बारिश के बाद मौसम ठंडा होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब होने के कारण ऊंचाई वाले रास्तों पर सफर करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बारिश और बर्फबारी से कुछ स्थानों पर फिसलन बढ़ सकती है। ऐसे में यात्रियों और पर्यटकों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान तथा स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों पर नजर रखनी चाहिए।
19 अक्टूबर से मौसम शुष्क होने की उम्मीद
पूर्वानुमान के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना बनी रह सकती है। इसके बाद 19 और 20 अक्टूबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने के आसार हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
Breakingnews10 hours agoडॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
Uttarakhand10 hours agoराज्यपाल बनने के बाद सीएम धामी से मिले डॉ. ढाल सिंह बिसेन, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
big news9 hours agoदुष्यंत गौतम ने संभाली सिक्किम के राज्यपाल की कमान, गंगटोक में ली शपथ
Dehradun7 hours agoउत्तराखंड में खुली मिठाई पर लगेगी एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से बदलेगा नियम
big news8 hours ago2027 चुनाव से पहले भाजपा में हलचल! जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण ने थामा कांग्रेस का हाथ
Dehradun5 hours agoविजयदशमी पर सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना








































