uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मानसून का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत में अत्यधिक वर्षा होने की आशंका है। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जो मौसम संबंधी सबसे उच्च स्तर की चेतावनी मानी जाती है। लगातार बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और सड़क मार्ग बाधित होने की संभावना जताई गई है।
सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रेड अलर्ट वाले जिलों के अलावा देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर और हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने और संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

अगले 24 घंटे रहेंगे अहम
पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे पूरे उत्तराखंड के लिए संवेदनशील हो सकते हैं। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों, भूस्खलन संभावित इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
भारी बारिश के चलते कई जिलों में स्कूल बंद
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में एहतियातन कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है।
जिन जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं, उनमें देहरादून, हरिद्वार, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं। संबंधित जिला प्रशासन ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर
बुधवार 26 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
27 अगस्त को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश
गुरुवार 27 अगस्त को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर हो सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी जारी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
रक्षाबंधन पर भी बारिश के आसार
शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

29 अगस्त को भी बरसेंगे बादल
शनिवार 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
30 और 31 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
अगस्त के आखिरी दिनों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 1 सितंबर को भी उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट, आज 4 जिलों में अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मंगलवार के लिए मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर के कुछ इलाकों में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 4 जिलों में बारिश का अलर्ट
मंगलवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त तक राज्य में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। इस दौरान खासकर पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं।
आज यानी 25 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का अनुमान है।
कल इन जिलों में बारिश होने की संभावना
26 अगस्त को भी पहाड़ी जिलों में मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं। इन इलाकों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों की बात करें तो हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर ही बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

30 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज
26 से 28 अगस्त के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी इलाकों में इसका प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम रहने की संभावना है। जबकि 29 और 30 को हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
ऐसे में पहाड़ों की यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय रहने के कारण बारिश का दौर लगातार जारी है। पहाड़ी इलाकों में मौसम के साथ प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना हुआ है, जबकि सड़क हादसे भी चिंता बढ़ा रहे हैं। आज भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की संभावना है।
देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में लोगों से मौसम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है।
25 अगस्त तक नहीं है राहत के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती हैं। कुछ इलाकों में बारिश के तेज दौर भी देखने को मिल सकते हैं। देहरादून में भी सोमवार को गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अगस्त तक मौसम से राहत मिलने की संभावना कम है।

बीते 24 घंटे में यहां हुई बारिश
उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। नैनीताल में 32.0 मिलीमीटर, देहरादून में 31 मिलीमीटर और थलीसैंण में 24.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
big news10 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee8 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews3 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
big news7 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Pauri7 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Cricket2 minutes agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi











































