Dehradun
उत्तराखंड बनेगा देश का पहला दिव्यांग मुक्त राज्य, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत !

उत्तरकाशी – राज्य के उच्च शिक्षा, विद्यालयी शिक्षा, संस्रूकृत शिक्षा, सहकारिता, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत हिटाणू में मंजीरा देवी विश्वविद्यालय में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश और महावीर सेवा सदन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांगतामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागी बने स्वामी चिदानंद एवं मंत्री धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और इस शिविर में 65 दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने दिव्यांगों की सहायता के लिए इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस तरह के प्रयासों में पूरा सहयोग करेगी।
वही परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदांनद मुनि में मंजीरा देवी विश्वविद्यालय अस्पताल के लिए एक करोड रूपये देने की घोषणा की। नेत्रहीन छात्रों के व बीएससी नर्सिंग के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तरकाशी जिले में शिक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 110 करोड़ रूपये की लागत की कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की हैं। उन्होंनें भटवाड़ी में उप जिला अस्पताल की स्थापना कराए जाने की घोषणा करते हुए कहा कि जमीन की व्यवस्था होते ही इस अस्पताल के भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ ब्लॉक में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के निर्माण के लिए 41 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है और पहले चरण में इस काम के लिए साढे दस करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। इस योजना पर भी जल्दी काम प्रारंभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य सेक्टर को प्राथमिकता पर रखते हुए अनेक ऐतिहासिक काम किए जा रहे हैं। राज्य को 2025 तक टीबी मुक्त करने का संकल्प लिया गया है और अब तक साढे पॉंच हजार गांवं टीबीमुक्त हो चुके हैं। राज्य को ड्रग-फ्री बनाने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं। उत्तराखंड में सौ फीसदी साक्षरता दर हासिल करने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को गांवों को गोद लेने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में डिग्री कॉलेज खोले जा रहे हैं और खाली पदों पर अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी 5 अक्टूबर तक सभी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित कर दी जाएगी और कोई भी विद्यालय अध्यापक विहीन नहीं रहेगा। उन्होंने जिले में विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए दी गई स्वीकृतियों का उल्लेख करने के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए कक्षा छः से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की योजना लागू की गई है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि अस्पतालों की स्थिति सुदृढ करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पतालों में नए उपकरणों व चिकित्सकों व नर्सों व अन्य स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला अस्पताल उत्तरकाशी में में 23 करोड़ की लागत से 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना के साथ ही 10 अतिरिक्त डायलिसिसि यूनिट की स्थापना की स्वीकृति दी जा चुकी हैं। पुरोला में 35 करोड़ की लागत से 50 बेड के उप जिला अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों को मिल रहे फायदों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी संगठनों एवं लोगों को जन-कल्याण के कामों में एकजुट होकर सहयोग करना होगा। तभी तय लक्ष्यों को समय से हासिल किया जा सकेगा।
#uttarkashi, #first, #disabledfree, #state, #uttarakhand, #HealthMinister
big news
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल

Dehradun News : राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक शराब की दुकान के बाहर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया और गोली चलने से दो युवक घायल हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी देहरादून
देहरादून में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी है। शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे शराब के ठेके के बाहर कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल
शुरुआत में कई लोगों ने गोली की आवाज को किसी तेज रफ्तार बाइक का शोर समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद जब दो युवक घायल मिले तो फायरिंग की पुष्टि हुई। इस घटना में 38 वर्षीय नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा। उन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं, 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
Breakingnews
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब!, सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल

Dehradun News : देहरादून के जाखन इलाके से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने एक साल पुरानी चोरी का राज खोल दिया।
Table of Contents
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब !
देहरादून के जाखन की रहने वाली नितीशा वत्स के फ्लैट से करीब एक साल पहले दो डायमंड की अंगूठियां, एक सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे।
उन्हें शुरू से अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक था, लेकिन सबूत न होने के कारण वे कुछ नहीं कर पा रही थीं। लेकिन कहते हैं, अपराधी कोई न कोई गलती जरूर करता है। इस मामले में भी यही हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल
हाल ही में नितीशा सोशल मीडिया देख रही थीं, तभी उनकी नजर विमला देवी के व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील पर पड़ी। वीडियो में विमला के गले में वही चोरी हुई सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट साफ दिखाई दे रहे थे। रील बनाकर दिखावा करने की कोशिश में वो खुद ही अपने खिलाफ सबसे बड़ा सबूत छोड़ बैठी।

डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद नितीशा ने बिना देर किए रील के स्क्रीनशॉट सुरक्षित किए। गहनों के बिल जुटाए और राजपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया से मिले इन डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।
Dehradun
बड़ी खबर : देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल, अधिसूचना हुई जारी

Dehradun News : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव करते हुए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित नई अधिसूचना जारी की है।
Table of Contents
देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल
आदेश के अनुसार पौड़ी गढ़वाल स्थित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ये पद पिछले कुछ समय से रिक्त था और उनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कई न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारियां
अधिसूचना के तहत अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नैनीताल में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को विशेष एनडीपीएस न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, देहरादून के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय-2 (एनडीपीएस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू
ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को विशेष पॉक्सो न्यायालय, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद संबंधित न्यायिक अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
big news19 hours agoरामनगर के रिसॉर्ट में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा!, पुलिस ने एक साथ 52 लोगों को पकड़ा
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Udham Singh Nagar23 hours agoउत्तराखंड में यहां स्कूल में पढ़ रहे थे बच्चे, अचानक सिर पर गिर गया पंखा, खून से लथपथ हुआ छात्र
Rudraprayag21 hours agoरूद्रप्रयाग में अचानक बढ़ा मंदाकिनी का जल स्तर, बीच नदी में फंसे जेसीबी का ड्राइवर और हेल्पर





































