Dehradun
कर्तव्य पथ पर चमके उत्तराखंड के युवा, राज्यपाल ने कहा– ये सम्मान नहीं, बड़ी जिम्मेदारी भी!

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में गणतंत्र दिवस परेड 2025, कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने मुलाकात की। गणतंत्र दिवस परेड 2025 में राष्ट्रीय सेवा योजना उत्तराखण्ड इकाई के 5 युवा स्वयंसेवकों, राहुल कान्तिपाल, अनुराग सिंह पंवार, तनुजा रावत, अंजली रावत एवं मेघा शर्मा द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. सुनैना रावत ने बताया कि गणतंत्र दिवस शिविर के लिए उत्तराखण्ड से 16 स्वयंसेवकों का चयन हुआ था जिनमें से 5 श्रेष्ठ स्वयंसेवकों ने 1 से 31 जनवरी, 2025 तक दिल्ली शिविर में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया एवं 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर आयोजित गौरवशाली परेड में भाग लिया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि एनएसएस की परंपरा सेवा अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना की मिसाल रही है। उन्होंने कहा कि यह विशेष शिविर न केवल स्वयंसेवकों को गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी का गौरव देता है, बल्कि उन्हें विविधताओं से भरे इस महान देश के अन्य हिस्सों के युवाओं से संवाद, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बंधने का अवसर भी प्रदान करता है।
राज्यपाल ने कहा कि आप सभी स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी और अन्य गणमान्य लोगों से भेंट की, यह आपके जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव होगा, जो आपको सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह अवसर न केवल सम्मान है, बल्कि आपके कन्धों पर बड़ी जिम्मेदारी का आह्वान भी है।

राज्यपाल ने कहा कि मुझे जानकर हर्ष हुआ कि आपके द्वारा ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के अंतर्गत 28,000 से अधिक वृक्षारोपण, स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी, रक्तदान शिविरों का संचालन, ये सभी गतिविधियाँ सराहनीय ही नहीं, बल्कि प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि आज आपने मुझे भी भेंट स्वरूप एक पेड़ दिया है जो इस अभियान के प्रति आपकी संवेदना का परिचायक है।
राज्यपाल ने कहा कि आप सभी ‘‘स्वयं से पहले आप’’ की भावना को जीते हैं। यही भावना एन.एस.एस. की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जब एक युवा यह सोचता है कि ‘‘मैं समाज के लिए क्या कर सकता हूँ’’, तभी एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समरस भारत का निर्माण होता है, इसलिए मैं चाहता हूं कि आप सभी अपने जीवन में कोई न कोई एक विशेष लक्ष्य जरूर बनाएं।
Dehradun
मसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग

Mussoorie News : मसूरी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारिश के चलते कई जगहों पर सड़कें और निर्माण प्रभावित हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को कैंपटी रोड इलाके से एक डराने वाली घटना सामने आई, जहां अचानक एक बहुमंजिला भवन भरभराकर ढह गया।
Table of Contents
मसूरी में देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार जारी तेज बारिश के चलते मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश का असर अब शहर और आसपास के इलाकों की सड़कों और भवनों पर भी दिखाई देने लगा है।
शुक्रवार को कैंपटी रोड क्षेत्र में एक बहुमंजिला भवन अचानक भरभराकर गिर गया। भवन गिरने से पहले अंदर मौजूद पांच लोगों को आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
अचानक धराशायी हुआ बहुमंजिला भवन
बताया जा रहा है कि हादसे से ठीक पहले भवन के अंदर अचानक तेज आवाज सुनाई दी। खतरे को भांपते हुए वहां मौजूद लोग तुरंत बाहर की ओर भागे। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही देर में पूरा बहुमंजिला भवन धराशायी हो गया। भवन के गिरने से आसपास के क्षेत्र में तेज आवाज के साथ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दबा
हादसे में भवन के अंदर रखा सामान पूरी तरह मलबे में दब गया। जानकारी के मुताबिक, इस भवन में चार कमरे थे। इसके अलावा भवन की छत पर एक रेस्टोरेंट भी संचालित किया जा रहा था। गनीमत रही कि भवन गिरने के समय अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए। भवन के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बहुमंजिला इमारत कुछ ही सेकंड में भरभराकर नीचे गिरती दिखाई दे रही है।
लगातार हो रही बारिश के बीच इस तरह भवन के ढहने की घटना ने मसूरी में सुरक्षा व्यवस्था और कमजोर निर्माण को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कें और अन्य निर्माण प्रभावित हो रहे हैं।
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Dehradun
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन, मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश के बीच देर रात डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क का एक हिस्सा टूटने के कारण कैम्पटी-यमुना ब्रिज मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। मार्ग बंद होने से मसूरी और यमुना घाटी के बीच यातायात प्रभावित हुआ है।
Table of Contents
त्यूणी-चकराता-मसूरी-बाटाघाट एनएच 707ए पर भारी भूस्खलन
भारी बारिश के कारण डिमटा बैंड के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-707A बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण दोनों ओर से यातायात ठप हो गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही कैम्पटी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचने की अपील
थानाध्यक्ष कैम्पटी योगेंद्र सिंह गुसाईं ने वाहन चालकों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मसूरी से यमुना ब्रिज की ओर जाने से बचें। इसी तरह यमुना घाटी की तरफ से मसूरी आने वाले वाहनों को भी इस मार्ग पर न जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने की वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जब तक प्रशासन या संबंधित विभाग की ओर से मार्ग खोलने को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिलती, तब तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के आसपास जाने से बचने को कहा गया है।
मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ मसूरी और यमुना घाटी की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण सड़क को हुए नुकसान के बाद फिलहाल यातायात बहाल नहीं हो सका है।
Breakingnews22 hours agoफिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप
Cricket15 hours agoITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Chamoli19 hours agoजल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Champawat22 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Dehradun19 hours agoमसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Almora16 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Roorkee18 hours agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक
Cricket1 hour agoNRK vs SMP Dream11 Prediction Match 28 TNPL 2026: Pitch Report & Playing 11






































