Uttarakhand
उत्तरकाशी: मोरी ब्लाक के गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत !

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के ओसला गांव में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को डंडी कंडी के सहारे चार किमी दूर ढाडमीर तक पहुंचाया। वहां से निजी वाहन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोरी थानाध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार दिन में करीब एक बजे ओसला गांव निवासी चैन दास (20) पुत्र रकम दास अपने खेतों में काम करने गया था। जहां भालू ने उस पर हमला कर दिया, उसका शोरगुल सुन ग्रामीणों ने उसे किसी तरह भालू से बचाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि सड़क और स्वास्थ्य सुविधा उचित समय पर मिलती तो गंभीर घायल अनुराग की जान बच सकती थी।
uttarakhand weather
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखड के मौसम की तो अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के आठ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Table of Contents
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के आठ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में में बारिश के साथ ही आंधी तूफान आने की संभावना है।
इन जिलों में डीडीहाट ,कपकोट ,कौसानी,केदारनाथ ,देवप्रयाग ,डोईवाला ,बरकोट ,बद्रीनाथ, रानीखेत ,जोशीमठ और देवल के साथ ही आस-पास के इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

17 मई तक पहाड़ों पर मौसम खराब रहने के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जहां एक ओक बारिश होने से पहाड़ों पर मौसम सुहावना रहने के अनुमान है।
तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। 17 मई तक मौसम ऐसा रहने का अनुमान है। जबकि 18 मई से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Bageshwar
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत

Bageshwar Accident : बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा
बागेश्वर के आरे-द्यांगण बाईपास पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आरे से द्यांगण की ओर जा रही एक कार नीलेश्वर मंदिर के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अनिल उपाध्याय और प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के रहने वाले थे सभी
बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के निवासी हैं और वर्तमान में बागेश्वर के माजियाखेत क्षेत्र में रह रहे थे। हादसे में वन आरक्षी संदीप कुमार (30) और राहुल कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं संदीप कुमार की तीन वर्षीय बेटी पूजा को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम पूजा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस के अनुसार दोनों घायलों का इलाज जारी है।
- अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश, मौसम विभाग ने आठ जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
- बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत
- KKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
- NEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
- केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Rudraprayag
केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान

Rudraprayag News : केदारनाथ यात्रा मार्ग में एक शख्स की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी आकाश के रूप में हुई है।
Table of Contents
केदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत
केदारनाथ यात्रा मार्ग स्थित बड़ी लिनचोली ग्लेशियर क्षेत्र में एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में होने की सूचना पर एसडीआरएफ और संबंधित टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही टीम मौके के लिए रवाना हुई।
उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को एमआरपी बड़ी लिनचोली लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान आकाश (42 वर्ष), निवासी नवाबगंज, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

एक युवक को सुरक्षित किया रेस्क्यू
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बार फिर एसडीआरएफ टीम ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए पहाड़ी पर फंसे एक युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
मामला केदार पोस्ट क्षेत्र का है, जहां गरुड़ चट्टी के समीप रुद्रा पॉइंट के नीचे नदी के ऊपर पहाड़ी पर एक युवक के फंसे होने की सूचना स्थानीय व्यक्ति द्वारा एसडीआरएफ को दी गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।
Breakingnews22 hours agoटंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस
Dehradun20 hours agoउत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा SIR, 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक BLO करेंगे घर-घर सर्वे
Dehradun21 hours agoमसूरी में दो समुदायों के विवाद के बाद तनाव, जाम लगाकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Udham Singh Nagar4 hours agoकाशीपुर में पकड़ी गई करोड़ों की GST चोरी, छापेमारी में बड़ा खुलासा, मौके पर जमा कराई गई 70 लाख की पेनल्टी
Rudraprayag3 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग खाई में गिरने से शख्स की मौत, उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई है मृतक की पहचान
Cricket2 hours agoNEP vs USA Match 106 CWC League Two: नेपाल और अमेरिका के बीच महामुकाबला, जानें प्लेइंग XI, और पिच रिपोर्ट की पूरी जानकारी…
Cricket2 hours agoKKR vs GT Dream11 Prediction IPL 2026 Match 60: फेंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Bageshwar2 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में तीन साल की मासूम की मौत






































