Uttarakhand
उत्तरकाशी: मां गंगा शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ, शंकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरानंद जी ने की उद्घाटन !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी: मां गंगा की शीतकालीन यात्रा आज से शुरू हो गई है। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुकतेश्वरानंद जी महाराज ने मुखबा शीतकालीन प्रवास से इस यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के सचिव डॉ. बृजेश सती, और कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी उपस्थित रहीं।

स्वामी अविमुकतेश्वरानंद जी ने इस अवसर पर कहा, “उत्तराखंड चारधाम शीतकालीन यात्रा का फल ग्रीष्मकालीन यात्रा से कई गुना अधिक होता है। यह यात्रा वर्षभर चलती रहती है और इन धामों में कभी भी पूजा बंद नहीं होती।

शीतकालीन यात्रा के दौरान संत समाज के साथ-साथ विभिन्न तीर्थ पुरोहितों ने इस महापर्व की शुरुआत की और यात्रा को सफल बनाने की कामना की।

#Winterpilgrimage, #Gangotritemple, #Shankaracharya, #UttarakhandCharDham, #Spiritualjourney
Uttarakhand
उत्तराखंड में मानसून सीजन को लेकर अलर्ट मोड में सरकार, कर्मचारियों की छुट्टियां भी की रद्द

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मानसून सीजन को देखते हुए सरकार और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं। विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दावा किया है कि राज्य में सड़क संपर्क को सुचारू बनाए रखने और आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां कर ली गई हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में मानसून सीजन को लेकर अलर्ट मोड में सरकार
मानसून के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं आम होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए विभाग ने संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी व्यवस्था की है। सड़कों को जल्द से जल्द खोलने और यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक मशीनरी और मानव संसाधनों की भी अग्रिम तैनाती की गई है।
कर्मचारियों की छुट्टियां भी की रद्द
PWD के अनुसार, इस बार आधुनिक तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है। कई संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और स्थिति का आकलन करने के लिए रोबोटिक उपकरणों की तैनाती की गई है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सके।
सरकार पहले से ही मानसून को लेकर अलर्ट मोड में है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और लोक निर्माण विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसका उद्देश्य सड़क अवरोध, भूस्खलन और अन्य आपदा संबंधी चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटना है।

मशीन ऑपरेटरों को चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश
विभाग ने सभी फील्ड अधिकारियों, इंजीनियरों और मशीन ऑपरेटरों को चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मानसून अवधि के दौरान कर्मचारियों की छुट्टियों पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।
मानसून से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी
अधिकारियों का कहना है कि मानसून से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और संसाधनों को रणनीतिक रूप से विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है। हालांकि इन तैयारियों की वास्तविक परीक्षा तब होगी, जब भारी बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बंद होने की घटनाएं सामने आएंगी।
कुल मिलाकर, मानसून 2026 के दौरान सड़क संपर्क बनाए रखने और आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उत्तराखंड का लोक निर्माण विभाग पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने का दावा कर रहा है।
big news
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत, कोर्ट से मिली जमानत
Uttarakhand Politics : बड़ी खबर – पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
Uttarakhand Politics : पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में जमानत मिल गई है।
Table of Contents
अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो विवाद में सुरेश राठौर को राहत
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत से राहत मिल गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) रवि प्रकाश की अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान की है।
पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को मिली जमानत
अदालत ने सुरेश राठौर की जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतदार प्रस्तुत करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।
मामला डालनवाला कोतवाली में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर कथित रूप से आपत्तिजनक सामग्री साझा किए जाने के आरोप में सुरेश राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (आईटी एक्ट) के तहत केस दर्ज किया गया था।
14 जून 2026 को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने 14 जून 2026 को मामले में बीएनएस की धारा 308(6) भी जोड़ी थी। इसके बाद सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
सुनवाई के बाद अदालत ने मामले के तथ्यों और प्रस्तुत दलीलों पर विचार करते हुए उन्हें जमानत देने का निर्णय लिया। फिलहाल मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राफिक एरा तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।
Table of Contents
देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तिब्बती कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय कर्मा स्कूटी से आईएसबीटी की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ग्राफिक एरा तिराहे के निकट उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
बुजुर्ग की मौके पर ही मौत
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सामान्य कराया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक को लिया हिरासत में
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
क्लेमेनटाउन थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चालक को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाया गया है। फिलहाल मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews22 hours agoउत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
big news23 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Uttarkashi23 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Breakingnews21 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
big news18 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर मौत
Udham Singh Nagar19 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार
Job20 hours agoSBI PO Notification 2026: 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया
Cricket55 minutes agoNZ-W vs IRE-W Dream11 Team Match 13 Women T20 wc 26










































