Uttarkashi
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील स्थित दयारा बुग्याल ट्रेक मार्ग पर एक महिला ट्रेकर के लापता होने के बाद जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर विभिन्न विभागों की टीमें लगातार महिला की तलाश में जुटी हुई हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता
मिली जानकारी के अनुसार तीन सदस्यों का एक ट्रेकिंग दल 29 मई को दयारा बुग्याल के लिए रवाना हुआ था। ट्रेक के दौरान दल की एक सदस्य, करीब 30 वर्षीय बबीता पाण्डेय, अपने साथियों से बिछड़ गईं। 30 मई को उनके लापता होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई।
प्रशासन ने तेज किया सर्च ऑपरेश
सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट किया और प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खोज अभियान शुरू कर दिया। अभियान में पुलिस, राजस्व विभाग, वन विभाग, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन विभाग और अन्य एजेंसियों को शामिल किया गया है।

अब तक नहीं लग सका ट्रैकर का कोई सुराग
31 मई को सर्च ऑपरेशन को और मजबूत करने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों के साथ डॉग स्क्वॉड, ड्रोन टीम और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मियों को भी तैनात किया गया। इसके अलावा वन विभाग के अतिरिक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी क्षेत्र में भेजा गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खोज अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए। उन्होंने उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर लापता महिला ट्रेकर का जल्द से जल्द पता लगाने और उनकी सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिला प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और दयारा बुग्याल क्षेत्र में खोज एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।
- Rapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
- Big Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!
- नैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस
- धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
- Laser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)
Uttarkashi
उत्तरकाशी के बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत, 6 महीने पहले ही हुआ था पति का निधन

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में कृषि कार्य के दौरान जहरीले सांप के काटने से 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Table of Contents
बलाड़ी गांव में सांप के काटने से महिला की मौत
उत्तरकाशी जिले के बलाड़ी गांव निवासी सुगंधरा देवी (58) शनिवार को अपने टमाटर के खेत में निराई-गुड़ाई का कार्य कर रही थीं। इसी दौरान खेत में छिपे एक विषैले सांप ने उनके हाथ पर काट लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।
परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पहले पति का निधन, अब पत्नी की मौत
ग्रामीणों के अनुसार, सुगंधरा देवी मेहनती और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके पति भरत सिंह होमगार्ड विभाग में कार्यरत थे, जिनका लगभग छह महीने पहले हृदयगति रुकने से निधन हो गया था।

पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां सुगंधरा देवी ने संभाल रखी थीं। अब उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का एक और पहाड़ टूट पड़ा है।
गांव में दौड़ी शोक की लहर
घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।
परिवार को उचित मुआवजा देने की उठी मांग
जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है।
उनका कहना है कि प्राकृतिक और आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
Breakingnews
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम

Uttarkashi News : 13 साल के किशोर ने किया 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 13 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस खबर से बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप
उत्तरकाशी मुख्यालय के पुरोला प्रखंड से सटे एक गांव से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाले 11 साल के किशोर पर नौ साल की चौथी कक्षा की बच्चे से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। घटना बुधवार की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।
खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
बताया जा रहा है कि बच्ची खून से सने कपड़ों में घर पहुंची। तब इस मामले का खुलासा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता काम से शाम को घर लौटे तो देखा उनकी बच्ची खून से लथपथ थी जब बच्ची से इसके बारे में पूछा को बच्ची ने इस बारे में पिता को बताया।
जिसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंची। पिता कि तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए उत्तरकाशी भेजा गया है। जबकि किशोर से पूछताछ की जा रही है।
साथ खेलने के दौरान घटना को दिया अंजाम
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि घटना के समय छात्रा की मां पास के गांव में आयोजित मेले में गई हुई थी, जबकि उसके पिता मजदूरी के लिए खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान छात्रा और किशोर गांव के मंदिर परिसर में खेल रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि खेलते-खेलते किशोर छात्रा को मंदिर के पीछे की ओर ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से गलत हरकत की गई।
Uttarkashi
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत

Uttarkashi News : आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरकर मौत
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत हो गई। इस खबर से इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
उत्तरकाशी में आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
उत्तरकाशी जिले के टौंस वन प्रभाग की पुरोला रेंज के बिणाई बीट क्षेत्र में बुधवार देर रात जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट गार्ड मोहन सिंह भी आग बुझाने के अभियान में शामिल हुए।

हादसे के कारणों का लगाया जा रहा पता
आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास के दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वे पास की ऊंची चट्टान से गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद
Cricket6 hours agoमिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95
Ramnagar24 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
Breakingnews5 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Delhi22 hours agoदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा
Business5 hours agoLaser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)
Breakingnews23 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
Haldwani4 hours agoनैनीताल में मानसून के चलते अलर्ट, गधेरों के किनारे रहने वालों को चेतावनी, प्रशासन ने दिए नोटिस






































