Uttarakhand
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक

Uttarkashi News : उत्तरकाशी जिले के दयारा बुग्याल ट्रैक क्षेत्र से लापता हुई रामनगर (नैनीताल) निवासी महिला ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश लगातार जारी है। लापता ट्रैकर की खोज के लिए विभिन्न बचाव और खोजी दल कई दिनों से अभियान चला रहे हैं।
Table of Contents
दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी
बुधवार को अभियान के पांचवें दिन विशेष खोज टीमों ने गोई क्षेत्र के आसपास स्थित झीलों, जल स्रोतों और दुर्गम इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। हालांकि दिनभर की खोजबीन के बावजूद महिला ट्रैकर के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।
वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
सर्च ऑपरेशन में एसडीआरएफ, पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें सक्रिय रूप से शामिल हैं। इसके अलावा सेना, आईटीबीपी और वन विभाग के कर्मचारी भी अपने-अपने स्तर पर क्षेत्र में खोज अभियान चला रहे हैं। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मौसम को देखते हुए वन विभाग ने दयारा ट्रैकिंग पर रोक लगा दी।

युवती के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ जारी
पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिला के साथ ट्रैकिंग पर गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बबीता पांडे अपने परिचितों के साथ दयारा बुग्याल क्षेत्र घूमने आई थीं। उनके लापता होने के बाद से प्रशासन और बचाव एजेंसियां लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।
Tehri Garhwal
टिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण

Tehri News : उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने टिहरी गढ़वाल जिले के तपोवन क्षेत्र में स्थित बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने सेतु की तकनीकी संरचना, निर्माण कार्य और इंजीनियरिंग विशेषताओं की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने परियोजना की प्रगति का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने किया बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण
इसके बाद मुख्य सचिव ने नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा गांव स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का भी निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या, दैनिक बिक्री और संचालन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना को रीप योजना के तहत छह लाख रुपये, बैंक ऋण के रूप में तीन लाख रुपये तथा सीएलएफ योगदान के रूप में एक लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।

भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक वृक्षारोपण करने और मेनू को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने वाले ऐसे प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
विकास परियोजनाओं और पर्यटन से जुड़े प्रयासों पर हुई चर्चा
इस अवसर पर लोक निर्माण, औद्योगिक विकास, खनन एवं आयुष विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं और पर्यटन से जुड़े प्रयासों पर भी चर्चा की।
Champawat
34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव

Lohaghat News : लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के समीप उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस दुर्घटना में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले चालक बेनीराम थ्वाल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Table of Contents
बस हादसे में मारे गए चालक के बेटे से सीएम ने की फोन पर बात
लोहाघाट में हुए दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। चालक की सूझबूझ और साहस के चलते बस में सवार 34 यात्रियों की जान बच गई, लेकिन खुद वो जिंदगी की जंग हार गए। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कठिन समय में हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से बेनीराम थ्वाल के पुत्र से बात कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जिलाधिकारी भी पहुंचे दिवंगत चालक के पैतृक गांव
दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार भी दिवंगत चालक के पैतृक गांव स्वाला बड़ोली पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेनीराम थ्वाल ने अपने कर्तव्यों के प्रति अद्वितीय निष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने दिवंगत चालक की सेवाओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि की अर्पित
जिलाधिकारी ने परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सभी अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने दिवंगत चालक की सेवाओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
big news
Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। अपने कार्यक्रम के तहत वह अल्मोड़ा में एक जनसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास करेंगे। इसके बाद उनका पौड़ी में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज अल्मोड़ा आएंगे राहुल गांधी
मिली जानकारी के दौरान राहुल गांधी ना केवल चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बल्कि संगठन की नब्ज भी टटोलेंगे। आज अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वो अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात करने के साथ-साथ कोटद्वार में मोहम्मद दीपक के जिम का भी दौरा कर सकते हैं।
हालांकि कांग्रेस की ओर से इन संभावित कार्यक्रमों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और इन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
Breakingnews7 hours agoबड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?
big news7 hours agoRahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
big news10 hours agoRahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…
Breakingnews10 hours agoतड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Champawat6 hours ago34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
Tehri Garhwal4 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
Uttarakhand8 hours agoValley of Flowers Uttarakhand Tour Guide in Hindi
Cricket4 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट






































