Uttarakhand
उत्तरकाशी: दो बार भूकंप के झटकों से सहमी जनता, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा…

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई, और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी तहसीलों से स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है।
पहला झटका सुबह 7:42 पर
सुबह करीब 7 बजकर 42 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया। भूकंप के कारण वरुणावत पर्वत के भूस्खलन क्षेत्र से मलबा और पत्थर गिरने की खबरें सामने आई हैं।
दूसरा झटका 8:20 पर
पहले झटके के कुछ देर बाद सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर एक और झटका महसूस हुआ। इन झटकों के चलते लोग डर के माहौल में हैं। फिलहाल, भूकंप से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
भूकंप का केंद्र और प्रभाव
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है, जिसके ठीक नीचे प्लेटों की हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर कंपन सबसे अधिक महसूस होता है। रिक्टर स्केल पर अगर तीव्रता 7 या उससे अधिक होती है, तो झटके 40 किलोमीटर के दायरे में ज्यादा असर करते हैं। हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंप की ऊर्जा ऊपर की तरफ निकली है या दायरे में फैली है।
जनता को सतर्क रहने की सलाह
भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने और किसी भी आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन को सूचित करने की अपील की गई है।
#Earthquake, #Uttarkashi, #RichterScale, #Epicenter, #TectonicPlates
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
Chamoli
ड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के डुंग्री गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौट रहे जवान की पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में जान चली गई।
Table of Contents
अमरनाथ ड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र के डुंग्री गांव निवासी आईटीबीपी जवान प्रदीप कुमार की ट्रेन दुर्घटना में जान चली गई। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ था ट्रेन हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र पातीराम भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं बटालियन में तैनात थे। उनकी तैनाती सीमा द्वार, देहरादून में थी। वो अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हुआ। इसी हादसे में प्रदीप कुमार की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और गांव में मातम पसर गया। जवान की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पार्थिव शरीर को देखकर बिलख पड़े परिजन
रविवार को प्रदीप कुमार का पार्थिव शरीर नारायणबगड़ स्थित उनके पैतृक घाट पर पहुंचा। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को देखकर परिवार के लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां-पिता और अन्य परिजनों के विलाप से पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया।
Dehradun
सहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव

Dehradun News : देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में घूमने पहुंची हरियाणा की 28 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला नदी के किनारे फोटो खींच रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वो तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गई।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही महिला
देहरादून के सहस्त्रधारा में दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा से देहरादून घूमने आई महिला सहस्त्रधारा में सेल्फी लेने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। सीजन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने महिला के नदी में गिरने की सूचना आईटी पार्क चौकी को दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।
पानी में डूबने के कारण महिला की मौत
पुलिस, एसडीआरएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने नदी में महिला की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद महिला को सहस्त्रधारा के पास नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा से देहरादून घूमने आई थी महिला
मृतका की पहचान नेहा आर्य के रूप में हुई है। वो पानीपत, हरियाणा की रहने वाली थी और उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हादसे के बाद एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर नदी और जलस्रोतों के आसपास लापरवाही से फोटो या सेल्फी लेने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। तेज बहाव वाले नदी क्षेत्रों में एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
Cricket24 hours agoWDL vs SDS Dream11 Prediction DPL Match 31: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Cricket Tips
Trending3 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Chamoli21 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन
Chamoli3 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Dehradun4 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
big news30 minutes agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Haridwar2 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत




































