Uttarakhand
उत्तरकाशी: संग्राली मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त, ITBP जवानों के लिए बढ़ी मुश्किलें, जौनसार बावर की लाइफ लाइन भी 16 घंटे बंद।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड में बारिश से जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। उत्तरकाशी संग्राली मोटर मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से आईटीबीपी के जवानों के साथ ही गांव के बच्चे जिला मुख्यलय में स्कूल नहीं आ पाए।

इसके साथ ही आईटीबीपी कैंप की सप्लाई भी बंद हो गई है। यदि समय रहते ही मार्ग नहीं खुला तो आईटीबीपी के जवानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दूसरी तरफ जौनसार बावर की लाइफ लाइन 16 घंटे से बंद है।

जौनसार बावर की लाइफ लाइन कालसी – चकराता मोटर मार्ग बीते 16 घंटे से बंद पड़ा है। मंगलवार शाम को छह बजे बारिश के बीच मोटर मार्ग पर ककाड़ी खड्ड के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गए थे। लोक निर्माण विभाग ने मलबे और बोल्डर को हटाने के लिए जेसीबी लगाई थी। लेकिन, अंधेरा होने और लगातार मलबा आने के कारण मोटर मार्ग नहीं खुल पाया।
बुधवार सुबह जेसीबी से मलबा हटाने का काम फिर से शुरू किया गया। मलबा हटाने का कार्य जारी है। विकासनगर और देहरादून आने वाले कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं। इनमें से अधिकांश कृषि उपज लेकर मंडी तक आने वाले वाहन हैं।
कर्णप्रयाग -ग्वालदम नेशनल हाईवे भी नलगांव के पास पहाड़ी से मलबा और पेड़ आने के कारण यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। बता दें, मंगलवार को उत्तरकाशी शहर में करीब तीन से चार घंटे से लगातार मूसलाधार हुई। जिसके चलते गंगोत्री हाईवे जगह-जगह तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं, ज्ञानसू क्षेत्र में पाडुली गाड़ सहित ज्ञानसू और मैणा गाड़ उफान पर आ गए हैं।
Nainital
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज, हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस

Nainital News : उत्तराखंड हाईकोर्ट में बहुचर्चित अंकिता हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत पर हुई लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी।
Table of Contents
अंकिता भंडारी की हत्या के आरोपियों की जमानत हुई ख़ारिज
आज कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। आपकों बता दे कि कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी की अदालत ने पिछले साल 30 मई को तीनों अभियुक्तों को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

हाईकोर्ट में हुई लंबी बहस
पुलकित आर्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 और 354 (ए) के तहत आजीवन कारावास जबकि रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 302 और 201 के तहत आजीवन कारावास और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार दिया गया है।
फैसले के खिलाफ तीनों ने अपील की है दायर
तीनों अभियुक्तों की ओर इसके फैसले के बाद निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई है। अपील पर सुनवाई लंबित है। बता दें कि वर्ष 2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्सनिष्ट के पद पर तैनात थी। वो 18 सितम्बर, 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितम्बर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था।
big news
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता

Mayor Aarti Bhandari : श्रीनगर गढ़वाल नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और उनके पति लखपत भंडारी ने बुधवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
Table of Contents
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन
श्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। इनके साथ उनके पति लखपत भंडारी औरर श्रीनगर नगर निगम के 10 पार्षदों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें दो पार्षद ऐसे हैं, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था चुनाव
आरती भंडारी इससे पहले जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं और खिर्सू ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं। करीब एक वर्ष पहले उन्होंने श्रीनगर नगर निगम का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था। चुनाव में उन्होंने करीब 1,600 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर नगर निगम की पहली महिला महापौर बनने का गौरव हासिल किया था।

10 पार्षदों के साथ ली बीजेपी की सदस्यता
भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में विजय चमोली, मीना भारती, सोनू, भावना चौहान, अंजली भंडारी, आशीष नेगी, अनुराग चौहान, राजकुमार, नरेंद्र रावत और धर्म सिंह रावत शामिल हैं। वहीं, उपलब्ध सूची में प्रवेश चमोली का नाम भी शामिल है।
पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Dehradun7 hours agoआज दून पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, कई रूट डायवर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें प्लान, वरना होंगे परेशान
Breakingnews23 hours ago10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
Cricket21 hours agoDD vs TGC Dream11 Prediction Match 22 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Dehradun7 hours agoदेहरादून में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, कई ठेली वाले घायल
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Festival22 hours ago27 या 28 अगस्त किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन ?, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Rudraprayag4 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट !, प्रदेश में बारिश और भूस्खलन से 124 सड़कें प्रभावित




































