Uttarakhand
भूकंप से कांपी उत्तरकाशी की धरती, मोरी में लोगों में मचा हड़कंप !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र में 2:30 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोग भयभीत होकर अपने घरों से बाहर भागने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान होने की सूचना नहीं है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके आते ही धरती डोलने लगी, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया और नागरिकों से संयम बनाए रखने की अपील की। भूकंप की तीव्रता और केंद्र के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
#EarthquakeinUttarkashi, #MoriEarthquaketremors, #Uttarkashi arthquakeupdate, #NocasualtiesinUttarkashiearthquake, #Uttarkashitremors, #peopleevacuate
Haldwani
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप

Haldwani News : हल्द्वानी में निजी अस्पताल पर में आंख का इलाज कराने आए मरीज की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
हल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत
हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आज गुस्साए परिजन सड़कों पर उतर आए और एक निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय व्यक्ति आंख का इलाज कराने शहर के नामी अस्पताल पहुंचा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया मृतक
मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी।
परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
जांच के भरोसे के बाद भी नाराज़ परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान अस्पताल में संबंधित डॉक्टर मौजूद नहीं मिले। जिससे परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। एक बार फिर हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
big news
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला, खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान हुआ हादसा

Champawat News : चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक के मऊ (चौमेल) क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गुलदार ने छात्रा ज्योति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। लेकिन समय रहते प्रशासन की तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
Table of Contents
बाराकोट में किशोरी पर गुलदार ने घात लगाकर किया हमला
बारकोट में गुलदार ने घात लगाकर किशोरी पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किशोरी गेहूं काटने के लिए खेत में जा रही थी। इसी दौरान गुलदार ने रास्ते में उस पर घात लगाकर हमला कर दिया। शोर मचाने से आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंचे। जिस से किशोरी की जान बच गई।
खेत में गेहूं काटने के लिए जाने के दौरान किया हमला
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बिना देर किए राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने त्वरित उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, ज्योति अब खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय चम्पावत रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जाना घायल का हाल
जिलाधिकारी मनीष कुमार खुद उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे और घायल छात्रा का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर उनके साथ खड़ा है और हर संभव मदद दी जाएगी। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभावित क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों को सतर्क करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Cricket23 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket23 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital23 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news24 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
big news18 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news21 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news22 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद






































