Haldwani
उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं उपराष्ट्रपति, हल्द्वानी-नैनीताल में दो दिन ट्रैफिक प्लान लागू

हल्द्वानी/नैनीताल: भारत के उपराष्ट्रपति के नैनीताल दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते हल्द्वानी और नैनीताल में कुछ मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आम जनता से अपील की गई है कि वह प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
जानकारी के अनुसार 25 जून को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और 27 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक वीवीआईपी रूट पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान हल्द्वानी–काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहनों को कालाढूंगी और रामनगर के रास्ते उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
वहीं तिकोनिया चौराहा हल्द्वानी से लेकर नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट तक के रूट को ‘जीरो जोन’ घोषित किया गया है जहां इस दौरान किसी भी प्रकार का आम यातायात नहीं चलेगा।
उपराष्ट्रपति के हल्द्वानी से नैनीताल रवाना होने के समय कई प्रमुख स्थानों पर डायवर्जन रहेगा। इनमें नैनीताल बैंक तिराहा से अल्मोड़ा अर्बन बैंक की ओर नगर निगम कट से अटल मार्ग की ओर, ज्योलीकोट नंबर-1 से रूसी बैंड, मंगोली और कालाढूंगी की ओर तथा नैनीताल से वाया भवाली, भीमताल मार्ग शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि रोडवेज, केमू स्टेशन और टैक्सी स्टैंड से पहाड़ी रूट पर जाने वाले सभी वाहन उपराष्ट्रपति के प्रस्थान से 20 मिनट पूर्व रोक दिए जाएंगे। वहीं पनचक्की तिराहा, गौलापार (महाकाली जनरल स्टोर तिराहा), सलड़ी चौकी, चंदा देवी, अमृतपुर गेट, मस्जिद तिराहा सहित अन्य स्थानों पर भी समय अनुसार ट्रैफिक रोका जाएगा।
फ्लीट प्रस्थान के समय भवाली से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को नंबर-1 बैंड ज्योलीकोट से कम से कम 2 किलोमीटर पहले ही रोक दिया जाएगा। इसके अलावा, वीवीआईपी रूट पर पड़ने वाले किसी भी लिंक मार्ग या कट से मुख्य मार्ग पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और निर्देशित वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके और वीवीआईपी मूवमेंट में किसी तरह की बाधा न आए।
#VicePresidentVisit #NainitalTrafficPlan #VIPRouteDiversion
Haldwani
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा, सैंपलिंग से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने गर्मी के सीजन से पहले सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में आज खाद्य विभाग ने पिज़्ज़ा स्टोर्स पर छापा मारा। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।
Table of Contents
हल्द्वानी में पिज़्ज़ा स्टोर्स पर खाद्य विभाग का छापा
आज हल्द्वानी के तमाम पिज़्ज़ा स्टोर्स पर अचानक छापेमारी कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए इस दौरान अधिकारियों ने स्टोर्स की साफ-सफाई, किचन की स्थिति और इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।
ग्राहकों को परोसा जाए ताजा और स्वच्छ भोजन
खाद्य पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि येअभियान लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बासी या अनहाइजीनिक खाना खाकर बीमार न पड़े अधिकारियों ने सभी फूड स्टोर्स को सख्त हिदायत दी है कि ग्राहकों को सिर्फ ताजा और स्वच्छ भोजन ही परोसा जाए।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
फूड स्टोर्स को चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी खाद्य विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरे शहर में ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे हल्द्वानी में खाद्य सुरक्षा विभाग की यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब खाने-पीने की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
Breakingnews
Haldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…

Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत हो गई।
Table of Contents
रोडवेज बस की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की मौत
हल्द्वानी से झकझेर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रानीबाग के पास रोडवेज की बस की टक्कर से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर डिपो की बस (यूके 06 पी ए 1726) ने बच्ची को टक्कर मार दी जिसके बाद वो मासूम को अपने साथ घसीटती चली गई।
रोडवेज बस ने बच्ची को 20 मीटर तक घसीटा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। बस के बच्ची को टक्कर मारने के बाद भी वो रूकी नहीं बल्कि बच्ची को 20 मीटर तक घसीटती चली गई। जिस से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है।

स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रही थी बच्ची
मिली जानकारी के मुताबिक कनक स्कूल की छुट्टी के बाद घर वापस लौट रही थी। उसके साथ दो बच्चे और थे। हादसे के वक्त किसी तरह दो बच्चे बच गए लेकिन कनक बस की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना के बाद ने रोडवेज बस पर पथराव कर दिया।
गुस्साए लोगों के पत्थर मारने के कारण सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तिकोनिया से लेकर भीमताल तिराहा, ज्योलीकोट और सलड़ी भारी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी रही। काफी देर बाद जाम को खुलवाया जा सका।
Cricket7 hours agoCSK vs GT Dream11 Prediction Match 37 IPL 2026: चेपॉक में चेन्नई और गुजरात की भिड़ंत, ये रही आज की बेस्ट फैंटेसी टीम!
big news9 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
Nainital23 hours agoबड़ी खबर : आग बुझाने के दौरान खाई में गिरा दैनिक वनकर्मी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम
big news8 hours agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप
big news6 hours agoUK Board 12th Toppers List 2026 : 12वीं में गीतिका और सुशीला ने संयुक्त रूप से किया टॉप, देखें पूरी लिस्ट
Roorkee3 hours agoGood News : मजदूर के बेटे ने रचा इतिहास, रुड़की के लविश ने प्रदेश टॉप-5 में बनाई जगह
Cricket6 hours agoLSG vs KKR Dream11 Prediction Match 38 IPL 2026: लखनऊ की ‘लाल मिट्टी’ पर किसका चलेगा जादू? जानें आंकड़े, पिच रिपोर्ट और बेस्ट फैंटेसी टीम
big news5 hours agoरामनगर के अक्षत गोपाल ने 10वीं में किया टॉप, बिना ट्यूशन के ये मुकाम किया हासिल, बताया सफलता का राज







































