Breakingnews
Video: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पीछे पड़ा हाथी, चट्टान पर चढ़कर बचाई जान
पौड़ी/कोटद्वार – पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का बुधवार देर शाम को कोटद्वार के निकट एक टस्कर हाथी से आमना सामना हो गया।
NH-534 पर कोटद्वार-आमसौड़ के बीच पांचवे मील की इस घटना में अचानक जंगल से हाईवे पर निकलें टस्कर हाथी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला रोक दिया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ देर तो अपनी गाडी में बैठे रहें लेकिन टस्कर हाथी को गाडी की तरफ आता देख त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मौक़े से भाग कर अपनी जान बचाई और एक बड़ी चट्टान पर चढ़ गए। इस दौरान वहां से गुजर रहें लोगों में भी अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। टस्कर हाथी ज़ब बरसाती नाले से जंगल की ओर जाने लगा तो तब जाकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत चट्टान से नीचे उतर कर अपने काफिले के साथी कोटद्वार के लिए रवाना हुए। इस दौरान वहां से गुजर रहें एक शख्स द्वारा इस पूरी घटना को अपने मोबाईल फ़ोन में कैद किया गया।
Breakingnews
प्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली

Dehradun News : देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस की शनिवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। ठाकुरपुर रोड स्थित टी-स्टेट के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने पल्सर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पुलिस को पिस्तौल दिखाकर भागने लगे।
Table of Contents
प्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़
पुलिस ने उनका पीछा किया तो दरू चौक से मीठीबेरी की ओर टी-स्टेट क्षेत्र में आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
एक बदमाश के पैर में लगी गोली
घायल आरोपी की पहचान इरशाद (32) पुत्र मोहम्मद जमशेद निवासी ग्राम खजुनावर, थाना फतेहपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, फरार आरोपी की पहचान शमीम निवासी ग्राम गंदेबड़ा, थाना फतेहपुर, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टी-स्टेट क्षेत्र में कांबिंग कर रही है।

मौके से 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि घायल इरशाद इसी महीने प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टी-स्टेट और बिधौली रोड पर हुई गोकशी की घटनाओं में शामिल था। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों की पल्सर बाइक, एक कुल्हाड़ी, दो छुरी और एक रस्सी भी पुलिस के कब्जे में मिली है।
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल आरोपी से पूछताछ की। फिलहाल फरार आरोपी शमीम की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
Breakingnews
लूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी

Dehradun News : देहरादून में बीते दिनों सामने आए 14 लाख लूट कांड मामले को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर अब बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है। आज बजरंग दल के कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
Table of Contents
लूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल
देहरादून में सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाना प्रभारी के खिलाफ नारेबाजी की।

SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग की कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) स्वयं मौके पर पहुंचकर उनका ज्ञापन स्वीकार करें। प्रदर्शनकारी अपनी शिकायत और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध सीधे एसएसपी के सामने दर्ज कराना चाहते हैं।
एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर कार्यकर्ता अड़े हुए हैं। पुलिस कार्यालय में जारी प्रदर्शन के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। फिलहाल कार्यकर्ता अपनी मांग पूरी होने तक मौके पर डटे हुए हैं।
Breakingnews
शीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट

Chamoli News : विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पंच पूजाएं जारी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पंच पूजाओं के दूसरे दिन श्री आदि केदारेश्वर मंदिर और आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब 16 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तैयारी है।
Table of Contents
शीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर
शुक्रवार दोपहर 2:15 बजे बद्रीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने आदि केदारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भगवान को पके चावलों का भोग लगाया गया। आरती और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।
दोपहर 2:30 बजे आदिगुरु शंकराचार्य मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और वहां के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर के नायब रावल, धर्माधिकारी, पुजारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

14 नवंबर को पंच पूजाओं के तीसरे दिन होगी खड्ग-पुस्तक पूजा
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार, 14 नवंबर को पंच पूजाओं के तीसरे दिन खड्ग-पुस्तक पूजा होगी। इसके साथ ही वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद कर दिया जाएगा। 15 नवंबर को मां लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के मंदिर में विराजमान होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
16 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
इसके बाद 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही बदरीनाथ धाम की इस वर्ष की यात्रा का समापन हो जाएगा।
Breakingnews23 hours agoऋषिकेश में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस हादसे पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार
Breakingnews22 hours agoउत्तराखंड के सरकारी कॉलेज में फर्जी डिग्री का खेल, पुलिस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
Breakingnews24 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, प्रदेश भर में ठंड बढ़ने के आसार
Breakingnews18 hours agoलूट मामले में बडोनी की गिरफ्तारी पर भड़का बजरंग दल, SSP ऑफिस में जमकर नारेबाजी
Breakingnews22 hours agoशीतकाल के लिए बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर, इस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
Breakingnews22 minutes agoप्रेमनगर में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली






































