Breakingnews
पहलगाम हमले के बाद सतर्कता बढ़ी: चारधाम और पर्यटन सीजन में पहली बार पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती….

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व तरीके से मजबूत किया जा रहा है। इस बार यात्रा मार्गों और धार्मिक स्थलों पर पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड पुलिस ने इसके लिए केंद्र सरकार से 10 कंपनियां अर्द्धसैनिक बलों की मांग की है।
इनमें से छह कंपनियां गढ़वाल परिक्षेत्र और चार कंपनियां कुमाऊं परिक्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर तैनात की जाएंगी। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार जल्द ही इन कंपनियों का आवंटन कर देगी।
चारधाम यात्रा के लिए इस वर्ष सुरक्षा प्रबंधों में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। यात्रा मार्ग को सुपर जोन, जोन और सेक्टर में बांटा गया है। पूरे क्षेत्र को 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिसकर्मियों को 24 घंटे गश्त के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 6,000 से अधिक पुलिसकर्मी, एसडीआरएफ और पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अतिरिक्त, पहली बार देहरादून स्थित केंद्रीय कंट्रोल रूम से यात्रा मार्गों की निगरानी की जा रही है। नौ प्रमुख स्थानों पर एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। खुफिया तंत्र को भी विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
डीजीपी दीपम सेठ ने हाल ही में सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत सत्यापन अभियान भी पूरे राज्य में तेजी से चलाया जा रहा है।
आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी, जिससे यात्रियों और पर्यटकों को अधिक सुरक्षित माहौल मिल सके।
Breakingnews
धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर ,एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता…

धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर!
जहां सिक्का चढ़ाने से खुलते हैं सौभाग्य के द्वार ✨
कहते हैं, यहां एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता।
यह मंदिर नहीं, श्रद्धा का संकल्प है… और आस्था की संपत्ति।
Breakingnews
श्रद्धा की रौशनी में जगमगाया कैंची धाम

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के भव्य मेले की तैयारियाँ पूरी। देशभर से लाखों श्रद्धालु 15 जून को करेंगे दर्शन।
Breakingnews
वीडियो वायरल: उत्तराखंड की महिला ने दिखाया कमाल, देवी-देवताओं को नचाने की भी रखती हैं ताकत

नारी शक्ति को शत-शत नमन 🙏। ढोल-दमाऊं की थाप पर देव-आनंद के साथ समर्पित होकर नृत्य करती ये महिलाएं न केवल संस्कृति की वाहक हैं, बल्कि ये बताती हैं कि पहाड़ की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं — खेती से लेकर देवताओं को नचाने तक!
जय देवभूमि, जय उत्तराखंड।
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देश-विदेश से लोग इसे देख सराहना कर रहे हैं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।