Breakingnews
बिहार VS अरुणांचल प्रदेश – विजय हजारे ट्रॉफी 2026, बिहार ने दिया 575 रनों का लक्ष्य

Vijay hazare Trophy 2025-26 : बिहार क्रिकेट टीम ने डोमेस्टिक में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
आज से Vijay hazare Trophy 2025-26 की शुरआत हो गई है। जिसमें दिग्गज भारतीय खिलाड़ी Rohit Sharma और Virat Kohli भी हिस्सा ले रहे हैं। विराट कोहली दिल्ली की तरफ से जबकि रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में मैदान पर उतरेंगे।
Table of Contents
BIHAR VS ARUNANCHAL PRADESH : कई वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटे
Vijay hazare Trophy के पहले ही मैच में बिहार की टीम ने एक कारनामा कर के दिखा दिया है। आपको बता दें कि, विजय हजारे ट्रॉफी का पहला मुकाबला बिहार और अरुणांचल प्रदेश के बीच JSCA OVAL ग्राउंड रांची में खेला जा रहा है। जिसमें बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी है।
Vijay hazare Trophy 2025-26: Vaibhav Suryavanshi ने खेली तूफानी पारी
बिहार की तरफ से मैदान पर उतरी सलामी जोड़ी Mangal Mahrour और Vaibhav Suryavanshi ने टीम को एक ताबड़तोड़ शुरुआत दी। सलामी बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने तूफानी पारी खेलते हुए 84 गेंदों में 190 रन बनाए। उनकी इस पारी में 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। सूर्यवंशी जिस फॉर्म में खेल रहे थे ऐसा लग रहा था कि आज वो दोहरा शतक लगा सकते हैं। लेकिन तभी लॉफ्ट करने के चक्कर में वैभव ने Techi Neri की गेंद पर Techi Doria के हाथों में कैच थमा कर अपना विकेट गंवा दिया।

बिहार ने दिया 575 रनों का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद भी रनों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पियूष सिंह ने 66 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। Ayush Loharuka ने 56 गेंदों में 116 रन बनाए।
डेथ ओवर में बल्लेबाजी करने आए कप्तान Sakibul Gani ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 128 रनों की पारी खेल बिहार के स्कोर को 574 रनों तक पहुँचाया। इस मैच में बिहार के बल्लेबाज़ों ने रनों के साथ रिकार्ड्स की भी झड़ी लगा दी।

बिहार ने 50 OVER DOMESTIC WORLD RECORD बनाया, इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तमिलनाडु के पास सर्वाधिक 506 रन बनाने का था। बता दें कि पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अरुणांचल के खिलाफ ही बनाया गया था।
Vijay Hazare Trophy 2025-26 में वर्ल्ड रिकॉर्ड किस टीम ने बनाया?
बिहार क्रिकेट टीम ने 50 ओवर डोमेस्टिक क्रिकेट का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को कितने रनों का लक्ष्य दिया?
बिहार ने अरुणाचल प्रदेश को 575 रनों का लक्ष्य दिया।
50 ओवर डोमेस्टिक क्रिकेट का पिछला वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम था?
इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु (506 रन) के नाम था।
BIHAR VS ARUNANCHAL PRADESH मैच में क्या हुआ?
बिहार क्रिकेट टीम ने 50 ओवर के मैच में 574 रन बनाकर डोमेस्टिक क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
SAKIBUL GANI कौन हैं?
साकिबुल गनी बिहार क्रिकेट टीम के कप्तान और आक्रामक बल्लेबाज़ हैं, अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ साकिबुल गनी ने 40 गेंदों में 128 रन की तूफानी पारी खेली।
Breakingnews
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, 641 पहुंचा स्वाइन फ्लू का आंकड़ा

Uttarakhand News : उत्तराखंड में मानसून अब अपने अंतिम दौर में है, लेकिन बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारियों का प्रकोप कम होता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के साथ-साथ डेंगू और कोविड संक्रमण के मामले भी सामने आ रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 641 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि राहत की बात ये है कि स्वाइन फ्लू से संक्रमित कुल 641 मरीजों में से 600 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 39 मरीजों का उपचार अभी जारी है। इस बीमारी से प्रदेश में अब तक 2 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 9 मामले देहरादून से और 6 मामले अन्य जिलों से हैं।
स्वाइन फ्लू की जांच के लिए लिए गए 2111 सैंपल
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्वाइन फ्लू की जांच के लिए अब तक 2111 सैंपल लिए गए हैं। इनमें देहरादून के 428 और अन्य जिलों के 213 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभाग का कहना है कि पहले की तुलना में नए मरीजों की संख्या में कमी आई है।
वहीं, कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर डालें तो अब तक 1060 सैंपल की जांच की जा चुकी है। इनमें 57 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों में 29 मरीज देहरादून के और 28 मरीज दूसरे जिलों के हैं।

अब तक 222 लोगों में हुई डेंगू की पुष्टि
डेंगू के लिए प्रदेश में करीब 34,226 सैंपल की जांच की गई है। इनमें 222 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में 109 देहरादून के और 113 अन्य जिलों के हैं। डेंगू के कुल मरीजों में से 203 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा मामले
स्वाइन फ्लू के आंकड़ों पर नजर डालें तो बच्चों और बुजुर्गों में भी संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 0 से 11 महीने की उम्र के एक बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं 1 से 10 वर्ष की उम्र के 101 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं।
11 से 20 वर्ष की उम्र के 57, 21 से 30 वर्ष के 72, 31 से 40 वर्ष के 58 और 41 से 50 वर्ष की उम्र के 63 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 51 से 60 वर्ष के 97, 61 से 70 वर्ष के 105, 71 से 80 वर्ष के 71 और 81 से 100 वर्ष की उम्र के 16 मरीज भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं।
Breakingnews
बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा, सरकार ने वेतन-पेंशन को लेकर जारी किए निर्देश

Uttarakhand News : देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर महीने के भुगतान को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
Table of Contents
बैंक बंद होने से पहले मिलेगा पैसा
सरकार ने सितंबर 2026 का वेतन और पेंशन 26 सितंबर तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं पर हड़ताल के संभावित असर के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों को भुगतान से जुड़ी किसी परेशानी से बचाना है।
देशभर में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित समय से पहले करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिलाधिकारियों और कोषागार अधिकारियों को निर्देश
प्रमुख सचिव वित्त रमेश कुमार सुधांशु ने 25 सितंबर को इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों और कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशक को निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को सितंबर 2026 के वेतन एवं पेंशन का भुगतान 26 सितंबर, शनिवार तक सुनिश्चित किया जाए।
सरकार के इस कदम से बैंक हड़ताल के दौरान भुगतान संबंधी संभावित दिक्कतों से कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अक्टूबर के भुगतान में होगा जरूरी समायोजन
सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सितंबर महीने का वेतन या पेंशन जारी करते समय पूरे महीने की देय राशि का आकलन किया जाए। अगर भुगतान के बाद किसी राशि में समायोजन की आवश्यकता सामने आती है, तो उसका निपटारा अक्टूबर 2026 के वेतन या पेंशन में किया जाएगा।
इसके साथ ही संबंधित विभागों को भुगतान से जुड़ी आवश्यक लेखांकन प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस तरह बैंक हड़ताल शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड सरकार सितंबर महीने के सरकारी वेतन और पेंशन का भुगतान पूरा कराने की तैयारी में जुट गई है।
Breakingnews
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में 25 सितंबर को मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश का अलर्ट है। आज बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।
इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भी बारिश के तेज दौर की संभावना है।
कुमाऊं में ज्यादा सक्रिय रहेगा मौसम
नैनीताल, हल्द्वानी, भीमताल और भवाली समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल घिरने और बारिश होने के आसार हैं। बागेश्वर और अल्मोड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बारिश के तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में अचानक तेज बारिश से जलभराव और पहाड़ी सड़कों पर मलबा आने की समस्या हो सकती है। नदी-नालों और ढलानों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
देहरादून समेत इन इलाकों में भी बारिश
देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में आज बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम के समय गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पौड़ी और चमोली में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है।

ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है, हालांकि तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। हरिद्वार में मौसम सामान्य रहने के बीच कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
26-27 सितंबर को बढ़ेगा बारिश का दायरा
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी में आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 26 और 27 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर और व्यापक हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।
Uttarkashi17 hours agoउत्तरकाशी में भतीजे की पत्नी से था प्रेम संबंध, 3 साथियों संग चाचा को पीट-पीटकर मार डाला
Haridwar17 hours agoहरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, 5 वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक का हाथ कटकर अलग
Uttarakhand16 hours agoहरीश रावत की सक्रियता से कांग्रेस में हलचल, प्रदेश प्रभारी सैलजा ने चिट्ठी लिखकर जताई आपत्ति
Almora14 hours agoअल्मोड़ा में कार्डियोलॉजिस्ट नहीं होने से लोग परेशान, मरीज 100 किमी दूर जाने को मजबूर
Haridwar11 hours agoहरिद्वार के धनोरी में कॉलेज की बिल्डिंग गिरी, मलबे में दबने से एक पीएसी जवान घायल







































