Nainital
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे कैंची धाम, बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर की पूजा अर्चना।

नैनीताल – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। स्थानीय युवतियों में मीरा तिवारी और भावना तिवारी का तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में एक घंटे तक पूजा अर्चना करेंगे। मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से उपराष्ट्रपति को बाबा की मूर्ति देकर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति के मंदिर में पूजा अर्चना के कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन बंद रखा गया।

बता दें कि, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सुरक्षा में 10 प्लाटून पीएसी और 723 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
Nainital
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा, गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना

Nainital News : नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल ने माँ नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद गुरुद्वारे में मत्था टेका साथ ही देश प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की।
Table of Contents
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की माँ नयना देवी मंदिर में पूजा
सरोवर नगरी नैनीताल प्रवास के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मां नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने मंदिर परिसर में मां नयना देवी के दर्शन कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गुरुद्वारे में मत्था टेक की प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना
मंदिर दर्शन के पश्चात राज्यपाल नैनीताल स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेककर अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पर उन्हें एक विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव होता है।

उन्होंने कहा कि जब भी वे यहाँ आते हैं, एक अलग प्रकार का आशीर्वाद और आत्मिक आनंद प्राप्त होता है। राज्यपाल ने कहा कि नैनीताल झील के समीप स्थित गुरुद्वारा साहिब पवित्र स्थल सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए विशेष पहचान रखता है।
दोनों पवित्र स्थलों पर आकर आत्मा ऊर्जा से भर जाती है – राज्यपाल
उन्होंने कहा कि इन दोनों पवित्र स्थलों पर आकर उनकी आत्मा ऊर्जा से भर जाती है तथा आध्यात्मिक रूप से नई प्रेरणा प्राप्त होती है। राज्यपाल ने कहा कि ऐसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर आकर विशेष प्रकार की आस्था, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष का अनुभव होता है।
Ramnagar
रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Ramnagar News : उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
रामनगर में 10 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
रामनगर में एख युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फौजी कॉलोनी पूछड़ी क्षेत्र से नईम पुत्र शराफत हुसैन उम्र 36 वर्ष निवासी फौजी कॉलोनी पूछड़ी थाना रामनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 10.17 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को समय से न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी के तहत पहले से दर्ज हैं दो मुकदमे
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती की जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- SRH vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 67: फैंटेसी क्रिकेट के धुरंधरों की भिड़ंत, ऐसे बनाएं अपनी मेगा कॉन्टेस्ट की विनिंग टीम..
- देहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
- उत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !
- खड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
- Gurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
Ramnagar
रामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार

Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भिकियासैंण से दिल्ली जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
Table of Contents
रामनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार
रामनगर में एक कार हादसे का शिकार हो गई। देर रात कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सामने से तेज रफ्तार वाहन के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामनगर के पंपापुरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय के पास हुआ। कार में दो परिवारों के कुल पांच लोग सवार थे और सभी दिल्ली की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में पांच लोग घायल,दो की हालत गंभीर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां से गुजर रहे एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Cricket21 hours agoGT vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 66 के लिए फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान
Breakingnews21 hours agoदेहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आग का तांडव, एक महिला की मौत, दो की हालत गंभीर
Cricket20 hours agoGurnoor Brar Biography : जानिए कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत-अफगानिस्तान टेस्ट और ODI सीरीज 2026 के लिए टीम इंडिया में चयन तक का पूरा सफर…
Dehradun23 hours agoपूर्व सीएम बीसी खंडूरी का हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर होगा अंतिम संस्कार, बीजेपी मुख्यालय में होंगे अंतिम दर्शन
Haridwar20 hours agoखड़खड़ी में पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व CM भुवन चंद्र खंडूरी, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Breakingnews22 hours agoकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीन जगहों पर भारी भूस्खलन, हजारों श्रद्धालुओं को किया गया रेस्क्यू
Dehradun15 hours agoदेहरादून में 40 डिग्री के पास पहुंचा तापमान, भयंकर गर्मी के आसार, प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवा का येलो अलर्ट
Lifestyle17 hours agoउत्तराखंड में हीटवेव का कहर, ऐसे में रखें अपना खास ख्याल, डिहाईड्रेशन को हल्के में ना लें !









































