Breakingnews
गढ़वाली से लेकर लोकल उत्पादों तक, जानें रजत जयंती समारोह में पीएम मोदी ने क्या कहा ?

रजत जयंती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। पीएम मोदी ने गढ़वाली से अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने गढ़वाली में प्रदेश के लोगों को नमस्कार किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन की शुरूआत में पीएम ने कहा कि 9 नवंबर का दिन लंबी तपस्या का फल है।
प्रधानमंत्री ने गिनवाई 25 सालों की उपलब्धियां
पीएम मोदी ने प्रदेशवासियों को दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड से मेरा लगाव बहुत गहरा है। पीएम ने कहा कि पहले भी मैंने पहले भी कहा था ये दशक उत्तराखंड का है ये सिर्फ वाक्य नहीं था बल्कि मेरा आप पर पूरा भरोसा था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है।
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
- प्रधानमंत्री ने गढ़वाली से की अपने संबोधन की शुरूआत, उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भाई बंधो, भैया भूली, आप सभी को मेरा नमस्कार।
- पीएम ने कहा कि देवभूमि की जनता का सपना 25 साल पहले अटल सरकार ने पूरा किया था।
- प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान गढ़वाली में कहा ‘2047 मा भारत थे विकसित देशों की लेन मा ल्याण थुणी म्यरो उत्तराखंड मेरो देवभूमि पूरी तरह से तैयार छिन।
- 25 सालों में उत्तराखंड की उपलब्धियां गिनाते हुए पीएम ने कहा कि 25 साल पहले उत्तराखंड का बजट चार हजार करोड़ था। आज ये बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है।
- 25 सालों में उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश बना है और आज बिजली उत्पादन चार गुना ज्यादा हो गया है।
- उत्तराखंड में लगातार रोड कनेक्टिविटी पर काम हो रहा है। 25 सालों में सड़कों की लंबाई बढ़कर दोगुनी हो गई है।
- पीएम मोदी ने कहा कि आज विकास की ऊंचाइयों पर उत्तराखंड पहुंच गया है और ये उत्तराखंड के उत्कर्ष का कालखंड है।
- पीएम ने कहा कि आध्यात्मिक जीवन की उत्तराखंड धड़कन है। आने वाले समय में उत्तराखंड स्पिरिचुअल कैपिटल ऑफ वर्ल्ड के रूप में विकसित हो सकता है।
- प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जहां चाह वहां राह’। हमें पता होगा कि हमारा लक्ष्य क्या है तो निश्चित ही हम आगे बढ़ेंगे। उत्तराखंड ने इसे साबित कर दिखाया है।
- उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों की संख्या बीते कुछ सालों में बढ़ी है। ऐसे में हमें पहाड़ी भोजन को पर्यटकों की परोसना होगा। इससे वे खुश होंगे बल्कि यही चीज है उन्हें दोबारा खीचेंगी।
Breakingnews
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

Pauri News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11 बजे उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है।
Table of Contents
CM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से आखिरी मुलाकात इसी साल मई में हुई थी। 7 मई को अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान वह पैतृक गांव पंचूर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ परिजनों से मुलाकात की थी।
कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
अगले दिन 8 मई को वो अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने मां सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था। संन्यास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पारिवारिक मुलाकातें सीमित रही हैं। ऐसे में मई में हुई मां से उनकी मुलाकात आखिरी साबित हुई। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए बाबा केदारनाथ से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और प्यार जीवन की अनमोल धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
Breakingnews
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप, चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके

Chamoli Earthquake : उत्तराखंड में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
उत्तराखंड में सुबह-सुबह आया भूकंप
चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से धरती कांपी। सुबह करीब 10 बजकर 24 मिनट पर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र ज्योर्तिमठ बताया गया है।
चमोली में महसूस किए गए 4.1 तीव्रता के झटके
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर ने भूकंप की पुष्टि करते हुए बताया कि सुबह आए झटकों के बाद जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से स्थिति की जानकारी जुटाई गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि भूकंप के कारण जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल जिले में स्थिति सामान्य बनी हुई है। भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी भी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से नुकसान को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रुद्रप्रयाग में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी
रूद्रप्रयाग के बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय वाहन में करीब 10 लोग सवार थे।
हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार, बोलेरो पोखरी क्षेत्र से रांसी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमें 108 एंबुलेंस के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। सीओ रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस और बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हादसे के बादस इलाके में पसरा मातम
रातभर चले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल छह लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। रेस्क्यू टीमों ने रातभर अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Dehradun6 hours agoलोन के बदले मांगी थी 9 लाख की रिश्वत, CBI ने बैंक मैनेजर समेत 3 को किया गिरफ्तार
National5 hours agoदिवाली के बाद सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 11 हजार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की
Breakingnews4 hours agoCM योगी की मां का निधन, पंचूर गांव में ली अंतिम सांस, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
Dehradun3 hours agoदेहरादून में 13 साल की छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोप, 11वीं के छात्र पर FIR
Dehradun6 minutes agoदेहरादून में कल बदलेगा ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले देख लें रूट








































