Crime
छापा पड़ा तो खुला राज: ‘जस्ट डायल’ पर मिल रही थी जिस्मफरोशी की बुकिंग, पुलिस ने 8 युवतियां का किया रेस्क्यू

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने की स्पा सेंटर पर की आकस्मिक छापेमारी
स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार करवा रहे स्पा संचालक सहित 04 अभियुक्तों को मौके से किया गिरफ्तार
08 पीड़िताओं को मौके से रेस्क्यू कर किया परिजनों के सुपुर्द
स्पा संचालक द्वारा just dial के माध्यम से किया जाता था ग्राहकों से संपर्क
स्पेशल सर्विस के नाम पर स्पा सेंटर में पीड़िताओं से कराया जाता था अनैतिक देह व्यापार
मौके से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री हुई बरामद
देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यमों से चकराता रोड़ स्थित एक स्पा सेन्टर में मसाज की आड़ में अनैतिक देह व्यापार किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जिस अपर ANTF देहरादून तथा कोतवाली कैंट की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29-30/06/2025 की रात्रि में चकराता रोड स्थित NATURE TRUE SPA & SALOON स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को स्पा सेन्टर के अलग-अलग कमरों में 02 पुरुष तथा 02 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर के मालिक सहित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, तथा स्पा सेंटर के कार्यरत 08 पीड़िताओं को रेस्क्यू कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली कैन्ट में मु0अ0सं0 – 97/25 धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में स्पा सेंटर के मालिक अनुज सिंह द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा पिछले कुछ समय से उक्त स्पा सेंटर को संचालित किया जा रहा था, जहां वह just dial व फोन के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करता था तथा स्पा सेंटर में आने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा सर्विस के नाम अतिरिक्त पैसे लेकर उक्त युवतियों से अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- अनुज सिंह पुत्र मामराज सिंह निवासी- भांकला, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश हाल- अलकनन्दा एन्कलेव, जीएमएस रोड़, देहरादून, उम्र 28 वर्ष (मालिक)
2- सागर चौधरी पुत्र मांगे राम निवासी ग्राम छिदबना, पो0 सहारनपुर, थाना रामपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष (संचालक)
3- अभय नयन पुत्र नरेश कुमार निवासी- मुरलीवाला पो0 जामनवाला, तह0 धामपुर, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 24 वर्ष (ग्राहक)
4- विपिन धनकड़ पुत्र ओमकार सिंह निवासी मुरलीवाला, पो0 जामनवाला, तह0 धामपुर, थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष (ग्राहक)
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
Cricket14 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket20 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
Cricket19 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news20 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
Cricket17 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
Cricket17 hours agoBAN-W vs SL-W Dream11 Prediction 2nd ODI : आज की ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
big news17 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
big news20 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके







































