Haridwar
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आखिरकार क्यों चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िए खबर।

हरिद्वार – उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से हो रही मतगणना में अब तक़ मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस किसी भी सीट पर बढ़त हासिल नहीं कर पाया है, जिसके चलते कहीं ना कहीं एग्जिट पोल की रिपोर्ट फिलहाल के लिए सटीक साबित हो रही है….हालांकि हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

हरिद्वार सीट पर इस सियासी खींचतान के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनाव आयोग पर मतगणना को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। हरीश रावत के अनुसार हरिद्वार सीट पर अब तक़ पोस्टल बैलेट की गणना नहीं हुई है जिसके लिए हरिद्वार के रिटर्निंग ऑफिसर को इस मामले का संज्ञान लेने के लिए उन्होंने पत्र भी लिखा है। मतगणना ख़त्म होने से पहले हो रही ये राजनैतिक खींचतान से खैर नतीजों पर तो फर्क नहीं पड़ेगा हालांकि कौनसा दल उत्तराखंड में इन सीटों पर दर्ज जीत करेगा यह देखने वाली बात होगी।
Haridwar
पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर हर की पैड़ी पर उसका पिंडदान कर दिया। जबकि युवक की पत्नी जिंदा है। इस मामले के सामने आने के बाद से हर ओर इसकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान
धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर के सामने कथित तौर पर पांच बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में फोटो को गंगा में बहा देता है। युवक वहां पिंडदान जैसी धार्मिक क्रिया करता भी नजर आ रहा है।

पत्नी के रील बनाने की आदत से था परेशान
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी वजह से उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज, तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
हरकी पैड़ी की मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अपमान का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- पति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव
- पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
- नानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
- PBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
- धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Haridwar
Haridwar News : लक्सर में 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Haridwar News : एक साथ 9 शिक्षक बर्खास्त , न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
हरिद्वार के लक्सर शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा एक साथ लक्सर के 9 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई।
लक्सर के खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी शिक्षकों के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके आदेश आने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, इन शिक्षकों की नियुक्ति गलत तरीके से हुई थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।


उन्होंने बताया कि सेवा समाप्त किए गए शिक्षकों में पांच उर्दू शिक्षक और चार प्राइमरी शिक्षक शामिल हैं। इनमें से कई लोगों ने जम्मू से शिक्षा प्राप्त की थी और जिला हरिद्वार में आवेदन किया था। वर्तमान में ये सभी शिक्षा विभाग में कार्यरत थे।
खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इन शिक्षकों के स्नातकोत्तर स्तर पर अंक मानक स्तर से कम पाए गए, जिसके चलते उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
Breakingnews24 hours ago30 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ी नर्सिंग अभ्यर्थी नहीं उतरी नीचे, समर्थन में धरना स्थल पहुंचे करन माहरा
Breakingnews23 hours agoइस दिन खुलेंगे श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट, ऊखीमठ से 17 मई को रवाना होगी उत्सव डोली
big news5 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नर्सिंग अभ्यर्थियों के भविष्य को लेकर हो सकता है फैसला
Breakingnews22 hours agoखेल विश्वविद्यालय को मिली वन भूमि डायवर्जन की अंतिम स्वीकृति, खेल मंत्री बोलीं – उत्तराखंड के खेल भविष्य के लिए ये ऐतिहासिक उपलब्धि
Breakingnews3 hours agoनानकमत्ता में देर रात भीषण सड़क हादसा, फॉर्च्यूनर कार ने शिक्षक की कार को मारी टक्कर, दो की मौत
big news2 hours agoपिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, बकरी चराने के लिए गया था जंगल
Cricket5 hours agoPBKS vs MI Dream11 Team IPL 2026 Match 58: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
Champawat1 hour agoपति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव






































