Haldwani
नसबंदी कराने के बाद भी महिला हो गयी गर्भवती,परिजन परेशान की शिकायत,अधिकारियों ने बताया कारण।

हल्द्वानी – हल्द्वानी के बिठौरिया क्षेत्र की एक महिला ने 2022 में महिला अस्पताल में नसबंदी कराई थी। इसके बावजूद महिला प्रेगनेंट हो गई। अल्ट्रासाउंड जांच में तीन महीने का गर्भ ठहरने का पता चला। इससे महिला और परिजन काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में शिकायत की है।

सीएमस डॉ. ऊषा जंगपांगी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। 100 में से दो प्रतिशत मामले फेल हो जाते हैं जो कि प्राकृतिक है। इस मामले को मंगलवार को दिखवाया जाएगा। नियमानुसार गर्भ समापन कराने के बाद गर्भ ठहरने पर क्षतिपूर्ति रूप में 30 हजार रुपये देने का प्रावधान है। गर्भ समापन कराने पर फार्म भरा जाता है और उसके बाद मामला समिति के पास जाता है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाती है।
Haldwani
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी

Haldwani News : हल्द्वानी में एक निजी इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक हड़कंप मच गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने के बाद भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिससे कई छात्राएं डरकर रोने लगीं।
Table of Contents
यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने के बाद कॉलेज में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही अन्य छात्राएं भी घबरा गईं और कई छात्राएं डर के कारण रोने लगीं।
स्कूल में ‘भूत’ होने की उड़ी अफवाह
कॉलेज में कक्षा 10वीं और 11वीं की यूनिट परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक-दो छात्राओं ने चक्कर आने और अस्वस्थ महसूस करने की शिकायत की। इसी बीच एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास परीक्षा दे रहीं छात्राएं डर गईं। देखते ही देखते ये बात पूरे कॉलेज में फैल गई कि छात्राओं पर कथित तौर पर भूत-प्रेत का साया है।

अफवाह फैलते ही परीक्षा केंद्र में मची अफरा-तफरी
अफवाह के कारण छात्राओं के बीच दहशत फैल गई। कई छात्राएं घबरा गईं और रोने लगीं। परीक्षा दे रहे अन्य विद्यार्थियों के बीच भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल स्थिति को संभालने की कोशिश की और छात्राओं को शांत कराया।
स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
कॉलेज की प्रवक्ता नीलम के मुताबिक, कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की सूचना सामने आई थी। हालांकि, भूत-प्रेत की बाधा से जुड़ी बातें सिर्फ अफवाह थीं। प्रशासन ने स्थिति सामान्य होने के बाद एहतियात के तौर पर कॉलेज में छुट्टी कर दी। इसके बाद माहौल शांत हो गया।
Haldwani
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस, लाखों रूपए और 12 मोबाइल लूटकर फरार

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुद को SOG पुलिस टीम बता लूटा ऑफिस
हल्द्वानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को SOG पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया। बदमाश करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठियां, 2 चेन और 12 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस रेड का डर दिखाकर घटना को दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि वारदात के समय ऑफिस में कुछ लोग पार्टी और जुआ खेल रहे थे। अचानक कार से पहुंचे बदमाशों ने पुलिस रेड का डर दिखाया और लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। लूट के बाद सभी आरोपी कार से बरेली रोड की ओर फरार हो गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आरोपियों की तलाश के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत

Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास लगे पोल से करंट लगने के कारण पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़ंकप मच गया।
Table of Contents
घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने से पिता-पुत्री की मौत
नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घर के पास लगे बिजली के पोल से करंट लगने के कारण पिता 40 वर्षीय नदीम सलमानी और उनकी 12 साल की मासूम बेटी अलिशबा की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
एसी की आउटडोर लाइन ठीक करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक नदीम सलमानी देर शाम अपने घर की छत पर एसी की आउटडोर लाइन को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वो घर से सटे बिजली के पोल की चपेट में आ गए। नदीम को करंट लगने के बाद उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर उनकी 12 वर्षीय बेटी अलिशबा भी छत पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पिता को बचाने की कोशिश के दौरान वो भी करंट की चपेट में आ गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई दोनों ने तोड़ा दम
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने पिता-पुत्री को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली के पोल से करंट आने की समस्या को लेकर विभाग को पहले भी शिकायतें दी गई थीं।
इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते शिकायतों पर कार्रवाई की जाती तो संभवतः इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।
Udham Singh Nagar24 hours agoरुद्रपुर में मौलाना को भड़काऊ बयान देना पड़ा भारी, मुदकमा दर्ज, विधायक ने भी दिया जवाब
Uttarakhand23 hours agoकांग्रेस ने घोषित की नई सोशल मीडिया टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Cricket6 hours agoSL-W vs UAE-W Dream11 Prediction Today Match: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Uttarakhand2 hours agoसोलानी पुल के गड्ढों को लेकर कांग्रेस का फिर प्रदर्शन, सिंचाई विभाग के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
Breakingnews20 minutes agoHaldwani News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को मिली ऐतिहासिक सौगात,सीएम धामी ने किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
Cricket3 minutes agoADF vs BWV Dream11 Prediction Match 7: Best Dream Team XI, Pitch Report, Pitch Conditions & Playing 11 Details
Uttarakhand1 hour agoDehradun News : सरकारी अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात अदला-बदली का गंभीर आरोप,परिजनों ने की DNA टेस्ट और CCTV फुटेज की मांग…





































