Uttarakhand
यमुनोत्री धाम: करंट लगने से जानकीचट्टी में एक घोड़े की मौत, घोड़ा-खच्चर संचालकों ने किया हंगामा।

उत्तरकाशी – यमुनोत्री धाम के आखिरी प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक पीड़ित व्यक्ति के लिए मुआवजे की मांग भी की।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जहां घोड़े खच्चर खड़े होते हैं वहां पर खंभे में करंट आ रहा था। एक घोड़ा खंभे के पास ही खड़ा था और वह उसकी चपेट में आ गया। गनीमत रही कि भीड़भाड़ वाले इस क्षेत्र में कोई और जानवर या श्रद्धालु करंट की चपेट में नहीं आएं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिला। मैदानी इलाकों में दिनभर तेज गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, जबकि पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश ने मौसम को थोड़ा सुहावना बना दिया।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने रविवार के लिए अहम चेतावनी जारी की है। आज देहरादून सहित टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पर्वतीय क्षेत्रों में कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मैदानी जिलों में भी जमकर बरसेंगे बदरा
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। यहां कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगर शनिवार के मौसम की बात करें तो राजधानी देहरादून में गर्मी का असर साफ दिखाई दिया। अधिकतम तापमान करीब 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था।
खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जाने वाले लोग मौसम का ताजा अपडेट देखकर ही सफर करें, क्योंकि भारी बारिश के दौरान भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
Haldwani
हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम का सख्त एक्शन

Haldwani News :हल्द्वानी में अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं नगर निगम ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने साफ कहा है कि जो लोग कूड़ा गाड़ी को कूड़ा देने के बजाय खुले में कूड़ा फेंकेंगे, उनके खिलाफ भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
Table of Contents
हल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना
हल्द्वानी नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि बेनी सी सहित अन्य क्षेत्रों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई लोग महज 60 रुपये मासिक शुल्क देने से बचने के लिए घर का कूड़ा खुले स्थानों पर फेंक रहे हैं।
नगर निगम खुले में कूड़ा फेंकने पर लेगा सख्त एक्शन
कुछ मकान मालिक अपने किरायेदारों का कूड़ा भी सार्वजनिक स्थानों पर डलवा रहे हैं नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम ऐसे मामलों की लगातार निगरानी कर रहा है और दोषियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 लागू हैं, साथ ही माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना प्रतिबंधित है।

लोगों से कूड़ा नगर निगम की गाड़ी को देने की अपील
नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की कि वे घर का कूड़ा केवल नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को ही दें। यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करते हुए खुले में कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ 5 हजार, 10 हजार और 20 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि अब लापरवाही करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ऐसे में शहरवासियों से अपील है कि नियमों का पालन करें और कूड़ा केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत ही निस्तारित करें।
Rudraprayag
बाबा तुंगनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अब तक किए 1.18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन

Rudraprayag News : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में समुद्र तल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। 21 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक 1,18,381 श्रद्धालु बाबा तुंगनाथ के दर्शन कर चुके हैं।
Table of Contents
बाबा तुंगनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब
चोपता से तुंगनाथ तक का पैदल मार्ग इन दिनों श्रद्धालुओं से गुलजार है। हिमालय की बर्फीली चोटियां, प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण यात्रा को खास बना रहे हैं। बढ़ती श्रद्धालु संख्या से चोपता, बणियाकुंड और आसपास के क्षेत्रों में होटल, होमस्टे, रेस्टोरेंट और स्थानीय कारोबार को भी अच्छा लाभ मिल रहा है।
अब तक किए 1.18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन
मंदिर समिति, वन विभाग, तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय संस्थाएं मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का ध्यान रख रही हैं। तुंगनाथ धाम के प्रबंधक प्रकाश पुरोहित के अनुसार, अब तक दर्शन करने वालों में 60,962 पुरुष, 50,815 महिलाएं, 6,384 बच्चे, 151 साधु-संत और 69 विदेशी श्रद्धालु शामिल हैं।

लगातार बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या
तुंगनाथ धाम के प्रबंधक ने बताया कि चोपता से सीधे चंद्रशिला जाने वाले पर्यटकों को इस आंकड़े में शामिल नहीं किया गया है। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या यह साबित कर रही है कि तुंगनाथ धाम अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ उत्तराखंड का एक प्रमुख आध्यात्मिक और पर्वतीय पर्यटन केंद्र भी बनता जा रहा है।
Cricket24 hours agoGloucestershire vs Surrey मैच 77 टी20 ब्लास्ट
Cricket24 hours agoENG-W vs AUS-W ICC Women’s T20 Final : कौन बनेगा विश्व विजेता?
Entertainment23 hours agoAlpha Movie Review 2026: क्या आलिया भट्ट और शरवरी की ‘ऐल्फा’ बचा पाएगी YRF स्पाई यूनिवर्स की लाज? जानें पूरी कहानी, कमियां और खूबियां
Cricket19 hours agoलॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क : मैच 20 पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11..
Uttarakhand22 hours ago5 साल पूरे… अब बनेगा एक और नया रिकॉर्ड!, सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनेंगे CM धामी
Rudraprayag21 hours agoबाबा तुंगनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अब तक किए 1.18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर निगम का सख्त एक्शन
uttarakhand weather25 minutes agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट




































