Rishikesh
मशाल जुलूस में आग से झुलसा युवक, गनीमत रही बची जान…

ऋषिकेश: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के खिलाफ निकाले जा रहे मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जुलूस के दौरान अचानक एक मशाल की आग भड़क गई, जिससे एक युवक आग की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, और युवक की जान बच गई।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। विपक्ष बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरने में जुटा है, जबकि बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। ऋषिकेश में भी लोग लगातार इस विवादित बयान का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को गढ़वाल समाज के लोगों ने प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला, जो देहरादून रोड से होते हुए शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा।
इस जुलूस के दौरान, अचानक एक मशाल बुझ गई और जब उसे दोबारा जलाने की कोशिश की गई तो मशाल की आग भड़क गई, और एक युवक आग की चपेट में आ गया। हालांकि, आसपास के लोगों ने समय रहते पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे युवक की जान बच गई।
ऋषिकेश कोतवाल आर. एस. खोलिया ने बताया कि सड़क पर मशाल जुलूस निकालने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रेमचंद अग्रवाल के बयान को लेकर प्रदेश में आक्रोश फैल गया है, और लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।
बीजेपी के लिए यह मामला विवादों में घिरने का कारण बन गया है, जबकि कांग्रेस इसे चुनावी मुद्दे के तौर पर भुना रही है।
CHAR DHAM YATRA
ट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चारधाम यात्रा के लिए निकला, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Char Dham Yatra : विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा कल से शुरू होगी, उससे पहले आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया।
Table of Contents
चारधाम यात्रा के लिए पहले दल को सीएम ने किया रवाना
मुख्यमंत्री ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार सभी यात्रियों का देवभूमि में स्वागत करती है। चार धाम यात्रा को लेकर सरकार ने व्यवस्थाएं दुरुस्त की हैं।
भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वालों पर होगी कार्रवाई
सीएम ने कहा कि खुद केदार घाटी में जाकर ग्राउंड जीरो से यात्रा व्यवस्था को परख चुके हैं। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया के बीच चले युद्ध से प्रदेश में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है, उत्तराखंड में खाने-पीने से लेकर ईंधन की पूरी व्यवस्था है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि भ्रामक खबरों को प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

चार धाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन – सीएम धामी
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेश की लाइफ लाइन है। प्रत्येक साल बड़े पैमाने पर श्रद्धालु चार धाम यात्रा करने पहुंचते हैं, और हर साल रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु आते हैं इस बार भी उन्हें पूरा भरोसा है कि पिछली बार के मुकाबले बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्था को बताया बेहतर
वहीं अलग-अलग स्थान से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा व्यवस्था को बेहतर बताते हुए उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद उनसे इंटरेक्शन किया उनका हाल-चाल जाना इसके साथ ही जिस तरह की सुविधा उन्हें मिल रही हैं उससे वो बेहद खुश हैं, साथी उन्होंने कहा कि ऑफलाइन पंजीकरण में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो रही है और मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है।
Rishikesh
अच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी

Rishikesh News : ऋषिकेश में जल्द ही जाम के झाम से राहत मिलने वाली है। ऋषिकेश बाईपास के 4-लेन निर्माण कार्य को भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से स्वीकृति मिल गई है।
Table of Contents
ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति
ऋषिकेश में अब जाम के झाम से लोगों को छुटकारा मिलने जा रहा है। केंद्र से ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ₹1105.79 करोड़ की तकनीकी, प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से गुजरेगा बाईपास
बता दें कि ये बहुप्रतीक्षित परियोजना राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर टीनपानी फ्लाईओवर (किमी 529.750) से लेकर खरासोटे पुल (किमी 542.420) तक विकसित की जाएगी। लगभग 12.670 किलोमीटर लंबा ये बाईपास भट्टोवाला और ढालवाला गांवों से होकर गुजरेगा और इसे EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) मोड पर क्रियान्वित किया जाएगा।
सरकार सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रयासरत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा, जाम की समस्या से राहत मिलेगी और स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को भी बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ ये परियोजना उत्तराखंड के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार राज्य के दूरस्थ और शहरी क्षेत्रों को मजबूत सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”
केंद्र ने 1105.79 करोड़ रुपए की दी स्वीकृति
मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के लिए प्रारंभिक अनुमान ₹1151.18 करोड़ था, जिसे संशोधित कर ₹1139.40 करोड़ किया गया और अंततः ₹1105.79 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना को तीन वर्षों की समयावधि में पूरा किया जाएगा और कार्य में किसी प्रकार की लागत या समय वृद्धि स्वीकार नहीं की जाएगी।
निविदाएं ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से आमंत्रित की जाएंगी तथा सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किए जाएंगे। इस परियोजना के लिए व्यय वित्त वर्ष 2025-26 में भारत सरकार के बजट प्रावधान (GBS) के अंतर्गत किया जाएगा। देहरादून स्थित क्षेत्रीय अधिकारी को इस कार्य के लिए ड्रॉइंग एवं डिस्बर्सिंग ऑफिसर (DDO) नामित किया गया है।
Rishikesh
Rishikesh News: जल पुलिस की मुस्तैदी से गंगा में डूबते युवक की बची जान

गंगा में डूब रहे युवक को CPR देकर जल पुलिस ने दी नई जिंदगी
Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में जल पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा ताल गया. मुनि की रेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी इलाके में गंगा स्नान के दौरान एक युवक अचानक पैर फिसलने से गंगा की लहरों में बहने लगा, इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. वहीँ ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस के राहत बचाव दल के जवानों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया.
मुख्य बिंदु
गंगा में डूब रहा था युवक, टीम ने बचाई जान
जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी स्थित गंगा घाट पर स्नान करते समय उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी निवासी विनीत कुमार अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी और तेज धारा में बहने लगा. उसके साथ मौजूद साथी आकाश और आयुष के सामने ये हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाऐं गिरफ्तार
जल पुलिस ने दिखाई बहादुरी
घटना की सूचना मिलते ही तट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान बिना देरी किए उफनती लहरों में कूद पड़े. जोखिम भरे हालात के बावजूद जवानों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
मौके पर दिया CPR, लौटी सांसें
नदी से बाहर निकालने के बाद युवक की हालत गंभीर थी. ऐसे में रेस्क्यू टीम ने तुरंत CPR देकर उसकी जान बचाई. उनकी तत्परता से युवक की सांसें वापस लौट आईं और धीरे-धीरे उसकी स्थिति सामान्य हो गई. घटना के बाद आयुष अग्रवाल (पुलिस कप्तान) ने जल पुलिस और आपदा राहत टीम के जवानों की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी है.
ये भी पढ़ें_ पुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Breakingnews19 hours agoबड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा
Haridwar20 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Haridwar22 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Breakingnews3 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Cricket2 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket1 hour agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand5 minutes agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
Uttarakhand1 hour agoDehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..











































