Breakingnews
अंकिता हत्याकांड: 90 दिन बाद 100 गवाहों की गवाही, 500 पन्नों की चार्जशीट हुई तैयार।
देहरादून – अंकिता हत्याकांड में बड़ी खबर चार्जशीट बन गई हैं। सोमवार को कोर्ट में पेश कर दी जाएगी। एडीजी वी मुरुगेशन के अनुसार चार्ज शीट दाखिल करने में 90 दिन का समय लगा। उनके अनुसार 500 पन्नो की चार्ज शीट हैं जो दाखिल की गई हैं, इसमें लगभग 100 गवाहों से पूछताछ की गई हैं।
चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत फाइल की गई है। इसमें तमाम वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। अभी चार्जशीट अभियोजन कार्यालय में भेजी गई है। कोर्ट में सोमवार को चार्जशीट दाखिल होगी।
19 सितम्बर को वादी पुलकित आर्य राजस्व क्षेत्र पट्टी उदयपुर पल्ला न0 2 पौड़ी गढ़वाल में अपने रिजार्ट कर्मी अंकिता भण्डारी की रिजार्ट से कहीं चले जाने सम्बन्धी गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी जिसके आधार पर राजस्व क्षेत्र पट्टी उदयपुर पल्ला न0 2 में मु0अ0सं0 01/2022 धारा 365 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया, राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर उक्त अभियोग की विवेचना जिलाधिकारी के आदेशानुसार नियमित पुलिस को 22 सितम्बर को स्थानान्तरित की गयी। उक्त अभियोग की विवेचना थाना लक्ष्मणझूला में तैनात व0उ0नि0 मनोहर सिंह रावत को सुपुर्द की गयी व उक्त अभियोग का त्वरित सफल विधिक निस्तारण करने हेतु आदेशित किया गया।
Breakingnews
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Nainital Accident : कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की थार हादसे का शिकार, एक की मौत
Nainital Accident : नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल-भवाली मार्ग के पास पाईस के समीप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार
नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार सवार हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई। जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नैनीताल के समीप पाइंस में जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई।
कैंची धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे थार सवार
वाहन में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचीं धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों घायल
घटना का समय एक बजे का बताया जा रहा है। दमकल विभाग औऱ एसडीआरए की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घायल अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ.ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
आज के दिन गंगा स्नान के बाद होता तर्पण व दान
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं।

गंगा स्नान से मिलती है आत्मिक शांति
वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है। गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है। यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
Cricket20 hours agoDC vs CSK Dream11 Team Match 48 IPL 2026 : दिल्ली के ‘किला’ को भेदने उतरेगी चेन्नई की ‘येलो आर्मी’, ये है आज की सबसे तगड़ी फैंटेसी टीम.
Cricket20 hours agoMI vs LSG Dream11 Team Match 47 IPL 2026: क्या वानखेड़े में पलटेगी मुंबई की किस्मत? देखें बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन…
big news21 hours agoबड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी
Breakingnews13 hours agoनैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस
Dehradun15 hours agoअसम में प्रचंड बहुमत पर सीएम धामी का बयान, विकास और विश्वास ने रचा इतिहास, असम में लगातार तीसरी बार खिला कमल
Haldwani19 hours agoलालकुआं में जंगली हाथियों का आतंक, तीन दिन में तीन लोगों की मौत के बाद जागा विभाग
Champawat17 hours agoबारिश के बीच DM ने स्वाला में किया सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था पर कसा शिकंजा
Udham Singh Nagar13 hours agoप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, शराब के प्याले में जहर मिलाकर उतारा मौत के घाट…






































