Uttarakhand
चारधाम यात्रा मार्ग पर बने 27 चार्जिंग स्टेशन, केदारनाथ घाटी में इन जगहों पर मिलेगी सुविधा |

उत्तराखंड : अब नहीं होगी श्रधालुओं को कोई समस्या क्योंकि अब इलेक्ट्रिक वाहन वाला कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी चारधाम यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कर सकता है , दरअसल गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा हरिद्वार से चारों धामों के रूट पर जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 27 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण किया है। जिनमें से 25 चार्जिंग स्टेशनों का सञ्चालन शुरू हो गया है जबकि दो चार्जिंग स्टेशनों को अभी बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया
देश को प्रदुषण मुक्त करने की योजना के तहत उत्तराखंड में भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। परिवहन विभाग ने मार्च 2024 में चारधाम यात्रा मार्ग पर 28 चार्जिंग स्टेशन बनाने का फैसला लिया था। इस योजना के लिए 7.40 करोड़ रुपये की लागत तय की गई। जीएमवीएन ने हर 40 किमी की दूरी पर चार्जिंग स्टेशन बनाने शुरू किए। जीएमवीएन ने अब तक 27 चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण पूरा कर लिया है। इनमें से 25 स्टेशनों का सञ्चालन शुरू हो चुका है।
वही सुचना के मुताबिक केदार घाटी में पेट्रोल पंप और चार्जिंग पॉइंट बनाया जायगा , जबकि चमोली जिले के नंदप्रयाग और पीपलकोटी में बने दो चार्जिंग स्टेशन अभी बिजली से चालू नहीं हो पाए हैं। इसके अलावा केदारनाथ-सोनप्रयाग मार्ग पर जमीन नहीं मिली, इसलिए यहां चार्जिंग स्टेशन नहीं बन पाया।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर
बुधवार 26 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
27 अगस्त को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश
गुरुवार 27 अगस्त को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर हो सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी जारी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
रक्षाबंधन पर भी बारिश के आसार
शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

29 अगस्त को भी बरसेंगे बादल
शनिवार 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
30 और 31 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
अगस्त के आखिरी दिनों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 1 सितंबर को भी उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Pauri
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।
Table of Contents
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं।
सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसद की मांगों को सकारात्मकता से लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
big news19 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee18 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews13 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket9 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
big news16 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Cricket9 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi
Pauri16 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात





































