Breakingnews
पौड़ी जिलाधिकारी ने जिला योजना के विकास कार्यो की प्रगति को लेकर बैठक में विभागों द्वारा प्रगति रिपोर्ट न मिलने पर जताई नाराजगी।
पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभागीय योजनाओं में अवमुक्त एवं व्यय की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों द्वारा प्रथम किश्त प्राप्त की गई है वह दूसरी किश्त की डिमांड 31 अक्टूबर तक भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने पशुपालन, शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को शीघ्रता से विकास कार्यो की प्रगति आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग तथा पर्यटन विभाग को प्रगति बढ़ाने को निर्देशित किया कि 31 अक्टूबर तक धनराशि की डिमांड करें व जो निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं उनका टेंडर पूर्ण करते हुए शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि निर्माण खंड को निर्देशित किया कि पूल्ड हाउस के लिए जल्द धनराशि की डिमांड करें। साथ ही जिलाधिकारी ने लोनिवि के समस्त डिविजनों को भी निर्देशित किया कि जिनके द्वारा अभी तक दूसरी किश्त की डिमांड नहीं की गई है वह तत्काल डिमांड करना सुनिश्चित करें। कहा कि समय पर विकास कार्यो में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विकास कार्यो के कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन्हें जल्द भुगतान करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष परिव्यय व वित्तीय प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी को प्रत्येक माह विभिन्न स्थानों पर 4-4 सामान्य शिविर लगाने तथा कम से कम एक बहुउद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारी को जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र योजना तथा बाह्य योजना का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यो का कार्य प्रारंभ से पूर्व, कार्य प्रारंभ तथा कार्य पूर्ण होने तक 3 फोटोग्राफ्स उपलब्ध करायें।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों के जो निर्माण कार्य प्रगति पर हैं या प्रारंभ होने वाले हैं वह उनका समय-समय पर निरीक्षण भी करें। जिससे कार्यो में कमी पाये जाने पर मौके पर ही उसका सुधारीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन विभागों की कार्यो में कम प्रगति है उन विभागों की समीक्षा बैठक करें। जिलाधिकारी ऐसी विभागों जिनकी कार्यदाई एजेंसी अन्य विभाग अथवा फर्म है उस एजेंसी अथवा फर्म द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता समय-समय पर चेक करने तथा मौके पर जाकर गुणवत्ता को चेक करते हुए कार्य करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने संबंधित विभागों को परिव्यय के सापेक्ष खर्च की प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।
Breakingnews
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब!, सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल

Dehradun News : देहरादून के जाखन इलाके से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने एक साल पुरानी चोरी का राज खोल दिया।
Table of Contents
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब !
देहरादून के जाखन की रहने वाली नितीशा वत्स के फ्लैट से करीब एक साल पहले दो डायमंड की अंगूठियां, एक सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे।
उन्हें शुरू से अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक था, लेकिन सबूत न होने के कारण वे कुछ नहीं कर पा रही थीं। लेकिन कहते हैं, अपराधी कोई न कोई गलती जरूर करता है। इस मामले में भी यही हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल
हाल ही में नितीशा सोशल मीडिया देख रही थीं, तभी उनकी नजर विमला देवी के व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील पर पड़ी। वीडियो में विमला के गले में वही चोरी हुई सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट साफ दिखाई दे रहे थे। रील बनाकर दिखावा करने की कोशिश में वो खुद ही अपने खिलाफ सबसे बड़ा सबूत छोड़ बैठी।

डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद नितीशा ने बिना देर किए रील के स्क्रीनशॉट सुरक्षित किए। गहनों के बिल जुटाए और राजपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया से मिले इन डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।
Breakingnews
मुनकटिया में पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित, अस्थाई रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा

Kedarnath Yatra Update : प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसके चलते पहाड़ों पर जमकर बारिश हो रही है। बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हो गया। जिस कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
Table of Contents
मुनकटिया में पत्थर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बाधित
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार सुबह सोनप्रयाग और मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पैदल यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग पर आवाजाही फिलहाल बंद कर दी गई है।
अस्थाई रूप से रोकी गई केदारनाथ यात्रा
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह संबंधित अधिकारियों से मुनकटिया क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गईं और मार्ग पर गिरे मलबे व बड़े पत्थरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील
प्रशासन का कहना है कि रास्ते का पूरी तरह निरीक्षण कर उसे सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें और सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन करें।
Breakingnews
यहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड, पूरे मामले की जांच के आदेश जारी

Dehradun News : उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी (डीटीडीओ) बृजेन्द्र पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Table of Contents
भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी ब्रजेन्द्र पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय दायित्वों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। परिषद ने उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना से जुड़ा है मामला
मामला मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना से जुड़ा है। आरोप है कि योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की गई। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो और शिकायतें सामने आने के बाद विभाग ने मामले का संज्ञान लिया।

विभागीय लापरवाही पर की गई कार्रवाई
UTDB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान जारी करने से पहले लाभार्थियों से संबंधित सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का आवश्यक सत्यापन नहीं किया गया। इसे विभागीय लापरवाही और वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला माना गया है।
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को सौंपी गई जांच
प्रकरण की विस्तृत विभागीय जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र सिंह भण्डारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, मामले में अधिकारी की आय से अधिक संपत्ति और अन्य वित्तीय पहलुओं की भी जांच कराई जाएगी। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो उनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
Cricket14 hours agoGloucestershire vs Surrey मैच 77 टी20 ब्लास्ट
big news14 hours agoफिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल
Cricket14 hours agoENG-W vs AUS-W ICC Women’s T20 Final : कौन बनेगा विश्व विजेता?
Ramnagar15 hours agoरामनगर : खत्म होगा भक्तों का इंतजार, इस दिन खुलेंगे गर्जिया देवी मंदिर के कपाट
Entertainment14 hours agoAlpha Movie Review 2026: क्या आलिया भट्ट और शरवरी की ‘ऐल्फा’ बचा पाएगी YRF स्पाई यूनिवर्स की लाज? जानें पूरी कहानी, कमियां और खूबियां
Cricket10 hours agoलॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क : मैच 20 पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11..
Uttarakhand13 hours ago5 साल पूरे… अब बनेगा एक और नया रिकॉर्ड!, सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनेंगे CM धामी
Rudraprayag12 hours agoबाबा तुंगनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अब तक किए 1.18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन




































