Breakingnews
बिग ब्रेकिंग: देहरादून एसएसपी ने यहां उपनिरीक्षक को किया निलंबित।
देहरादून – उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी पर गिरी गाज।।
एसएसपी देहरादून में उपनिरीक्षक को किया निलंबित।।

विवेचना में लापरवाही बरतने व अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी में देरी समेत समझौते के आरोप को लेकर हुई सस्पेंड।।
निलंबन अवधि में उपनिरीक्षक प्रवीण सैनी पुलिस लाइन देहरादून में रहेंगे।।
मामले में कांग्रेस ने दिया था धरना।।
कुछ रोज पहले मारपीट के मामले में युवक को किया गया था घायल।।
आज चमोली के उस युवक की निजी अस्पताल में हुई मौत।।
Breakingnews
वाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत

Dehradun News : देहरादून में सुबह-सुबह चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स को लगी गोली, अस्पताल में मौत
Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सुबह-सुबह वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस में फायरिंग हो गई। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई।
Table of Contents
वाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां
सोमवार सुबह देहरादून मेंवाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारों के बीच बहस देखते ही देखते विवाद में बदल गई। कार सवार व्यक्ति ने अगली कार को रोकने के लिए टायर पर फायरिंग की। लेकिन गोली मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को लग गई। जिस से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विवाद में कार को रुकवाने के लिए की थी फायरिंग
मिली जानकारी के मुताबिक सोनवार सुबह 6.50 बजे पुलिस को जोहड़ी, गांव में फायरिंग की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पचा चला कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था।

जिसमें स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरों पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
स्कॉर्पियो कार में सवार सभी फरार
बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान फॉर्च्यूनर कार में सवार दो व्यक्तियों को चोटें आई हैं। जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। जबकि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नाकेबंदी कर फरार स्कॉर्पियो सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
Breakingnews
PAURI GARHWAL: कोटद्वार में हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन, विस अध्यक्ष हुई शामिल

PAURI GARHWAL: पौड़ी जिले के कोटद्वार में जिला उद्योग केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का रविवार को समापन हो गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्षा और स्थानीय विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
मुख्य बिंदु
कोटद्वार में तीन दिवसीय हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर उद्यमियों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी ली और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के एक्सपो स्थानीय उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें_ 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कॉन्फ्रेंस–2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग
उद्यमिता से ही मजबूत होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था: विधानसभा अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लघु, कुटीर एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलती है और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती है। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों का विस्तार करें और प्रदेश की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएं।
ये भी पढ़ें_ राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की दी शुभकामनाएं।
एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के आकर्षक स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
तीन दिवसीय इस एक्सपो में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, खाद्य सामग्री एवं नवाचारों को प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने एक्सपो में पहुंचकर उत्पादों का अवलोकन किया और उद्यमियों के कार्यों की सराहना की।

Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Dehradun News : देहरादून के कुंआवाला में जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी
देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

अब तक नहीं हो पाई शव की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Cricket9 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
big news9 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news8 hours agoयहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
big news6 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Cricket9 hours agoISL vs PES Dream11 Prediction Match 7 PSL 11
Udham Singh Nagar7 hours agoउत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल
Rishikesh3 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी





































