Breakingnews
मसूरी एसडीएम का निर्देश, अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर व्यापारियों और होटल एसोसिएशन से की वार्ता।
मसूरी- एसडीएम ने मालरोड से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर व्यापार और होटल एसोसिएशन को दिये निर्देश
मसूरी माल रोड को सुंदर और व्यवस्थित बनाए जाने को लेकर प्रशासन, नगर पालिका परिषद मसूरी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण लगातार प्रयास कर रहे हैं वही शासन स्तर से 3 करोड रुपए मालरोड के सौदंर्यकरण के लिये स्वीकृत किए गए हैं।

मसूरी माल रोड और सड़क किनारे हो रखे अतिक्रमण को हटाए जानेे की कार्रवाई जारी है जिसको लेकर मसूरी माल रोड पर पटरी व्यापारी द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया। उन्होने बताया कि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए चिन्हीकरण का काम शुरू कर दिया गया है जिसको लेकर मसूरी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन और मसूरी होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता कर मसूरी माल रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाने की अपील की है
वही होटल संचालकों द्वारा सड़क किनारे किए जा रहे वाहन पार्किंग को भी ना करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि मसूरी माल रोड में 6 पार्किंग स्थल है व होटल संचालकों को पार्किंग स्थल में ही वाहानों को पार्क करने के निर्देश दिये गए है। उन्होने बताया कि शाम 5 बजे के बाद माल रोड पर वाहनों की पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने पर ज्यादातर लोग कैमल बैक रोड आवाजाही के लिए इस्तेमाल करते हैं ऐसे में कैमल बैक रोड पर सड़क किनारे वाहनों के खडे होने पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कैमल बैंक रोड से सभी अतिक्रमण को हटा दिया गया है परंतु अभी भी कई होटल संचालक सड़क किनारे वाहनों को खडा कर रहे हैं जिससे लोगों में खासा आक्रोश है उन्होंने कहा कि सड़क किनारे वाहनों को पार्क नहीं करने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि कैमल बैक रोड में रहने वाले लोगो के लिये प्रशासन द्वारा एक निर्धारित स्थान चिन्हित किया जायेगा जहा पर स्थानीय लोगों के वाहन ही पार्क हो पायेगे। उन्होंने कहा कि मसूरी माल रोड का सितंबर माह से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के द्वारा सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया जाना है जिससे कि सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाना है इसको लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही ह। उन्होने बताया कि मालरोड में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा।
Breakingnews
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Yogi Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
Table of Contents
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव
योगी कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। एक महिला समेत छह को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।
राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Anandiben Patel ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के वरिष्ठ नेता Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Krishna Paswan, Surendra Diler, Hansraj Vishwakarma और Kailash Singh Rajput ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समारोह में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Breakingnews
भिकियासैंण के पास भीषण सड़क हादसा, जागर से लौट रहे जगरियों की कार खाई में गिरी, 3 की मौके पर मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के भिकियासैंण में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां जागर में शामिल होकर वापस लौट रहे जगरियों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
भिकियासैंण के पास जगरियों की कार खाई में गिरी
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण तहसील क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रापड़–गंगोड़ा–चमड़खान मोटर मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बचाव दल ने राहत अभियान चलाकर खाई में गिरे वाहन तक पहुंचने का प्रयास किया। वाहन सावर तीन लोगों को तक जब तक टीम पहुंची तक तब तीनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

जागरी के कार्यक्रम से लौट रहे थे तीनों
मिली जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति जागरी कार्य से जुड़े थे। ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम संपन्न कराने के बाद देर रात्रि अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। SDRF टीम द्वारा तीनों मृतकों को खाई से बाहर निकालकर अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी रानीखेत भिजवा दिया गया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में यहां 2 महिला पुलिसकर्मियों को लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने कर दिया सस्पेंड

Rudrapur News : रूद्रपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
2 महिला पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने किया सस्पेंड
नाबालिग से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। महिला अपराधों के मामलों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने ये कदम उठाया।
लापरवाही पर एसएसपी ने लिया एक्शन
जानकारी के अनुसार, 6 मई को एक महिला पुलिस कार्यालय पहुंची और अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की मां का आरोप है कि 17 अप्रैल को यश प्रताप सिंह नामक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी जांच
पीड़िता की मां ने बताया कि उसने मामले में कार्रवाई के लिए कई बार रूद्रपुर कोतवाली, पंतनगर कोतवाली और महिला हेल्प डेस्क में शिकायत देने का प्रयास किया। लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए।
जांच में सामने आया कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या और महिला कांस्टेबल मंजू आर्या ने अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी पंतनगर डीआर वर्मा को सौंपी गई है।
National14 hours agoमदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश, खुश हो जाएंगी आपकी मां
Breakingnews7 hours agoयोगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
Pauri9 hours agoपौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का बढ़ाया उत्साह
National12 hours agoकौन हैं विजय थलापति ?, 6 दशकों का DMK व AIADMK के तिलिस्म को तोड़कर बने सीएम, जानें कैसे अभिनेता से बन गए नेता..
Uttarkashi13 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप ने मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को कुचला
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज फिर मौसम लेगा करवट, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Chamoli8 hours agoचमोली नीति मलारी हाईवे पर भारी भूस्खलन, भराभर कर गिरा पहाड़, एक दर्जन गावों का कटा संपर्क
Cricket5 hours agoPBKS vs DC Dream11 Team IPL 2026 Match 55: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..






































