Breakingnews
विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायकों ने विशेषाधिकार हनन का लगाया आरोप, आत्मदाह तक की दी चेतावनी।
देहरादून –विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन में विशेषाधिकार हनन के मामले भी गरमाए रहे। कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने कार्रवाई न होने पर विधानसभा के बाहर आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। वहीं, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया। पीठ ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को जांच के आदेश दिए।

सदन की कार्यवाही के दौरान जसपुर विधायक आदेश चौहान ने ऊधमसिंह नगर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए विशेषाधिकार हनन का मामला उठाया। कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा की गई थी कि सूदखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। उन्होंने भी सूदखोरी के मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन ऊधमसिंह नगर पुलिस ने उल्टा उन्हें ही आरोपी बना दिया। एसएसपी के आदेश पर उनका गनर वापस बुला लिया गया। उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। सीएम से मिलने के बाद रिपोर्ट तो दर्ज हो गई, लेकिन पुलिस ने साजिश के तहत आरोपियों की तरफ से उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर दी।
चौहान ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। अन्य मामले में विशेषाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में एडीबी के तहत तमाम विकास कार्य किए जा रहे हैं। नोडल एजेंसी की ओर से इस बाबत 12 बैठकें आयोजित की गईं, लेकिन उन्हें एक भी बैठक में नहीं बुलाया गया। पीठ के निर्देशों के बाद भी अनदेखी की गई। मुख्यमंत्री की एक बैठक में उनके और समर्थकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीठ की ओर से सरकार को जांच के निर्देश देने के साथ ही रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Breakingnews
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की मौत

Chamba-Koti Accident Today : टिहरी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौके पर ही मौत
Chamba-Koti Accident Today : टिहरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतिम संस्कार से वापस जा रहे लोगों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
टिहरी सड़क हादसा (Chamba-Koti Accident Today)
- मुख्य घटना: उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर नैल के पास एक यूटिलिटी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा।
- हताहत: हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
- पीड़ितों का विवरण: सभी मृतक घनसाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो ऋषिकेश में एक अंतिम संस्कार (क्रियाकर्म) से लौट रहे थे।
- वर्तमान स्थिति: SDRF, स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल (DH) बौराड़ी में इलाज चल रहा है।
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन
टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
मौके पर पहुंची टीम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार एक यूटिलिटी पिकअप वाहन खाई में गिरा है, जिसमें लगभग 9–10 लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो व्यक्तियों को रेस्क्यू किया जा चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि दो लोग घायल हैं जिन्हें DH बौराड़ी ले जाया गया है।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
वर्तमान में SDRF टीम, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा द्वारा मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल भी मौके पर उपस्थित हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

घनसाली के बताए जा रहे हैं सभी लोग
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में सभी लोग घनसाली के बताए जा रहे हैं। सभी लोग ऋषिकेश से क्रियाकर्म कर के घनसाली वापस जा रहे थे।
Breakingnews
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर ही मौत

Rudraprayag Accident : रूद्रप्रयाग में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रूद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार
रुद्रप्रयाग जिले में भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 11:54 बजे एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन भीरी से औरिंग की ओर जा रहा था, इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में कर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। कार में तीन लोग सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ककड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला जा सका बाहर
SDRF टीम ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद अब तक एक शव को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचा दिया गया है, जबकि बाकी शवों को निकालने का काम जारी है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
रुद्रप्रयाग के ही रहने वाले थी तीनों मृतक
- 1. नवीन सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी औरिंग, रुद्रप्रयाग।
- 2. अमित सिंह पुत्र आनंद सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
- 3. अंशुल पुत्र धनपाल, उम्र लगभग 28 वर्ष, निवासी सुरसाल, रुद्रप्रयाग।
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में बदला मौसम, अगले तीन घंटों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Ramnagar21 hours agoगर्जिया मंदिर में दर्शनों पर लगी रोक, अगले एक महीने तक श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे दर्शन
big news24 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
Haridwar19 hours agoबुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम और रूट डायवर्जन लागू
Dehradun18 hours agoवीकेंड के चलते कल देहरादून में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, बिना ट्रैफिक प्लान देखें घर से ना निकलें बाहर
Business23 hours agoRupee vs Dollar Today: भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, 95.27 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुँचा डॉलर; जानें कारण और प्रभाव..
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun2 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू






































