Breakingnews
सीएम धामी ने सरकार के 100 दिन पर विकास पुस्तिका का किया विमोचन।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में सरकार के 100 दिन पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 100 दिन विकास के, समर्पण और प्रयास के, विकास पुस्तक का विमोचन किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार के 100 दिन संकल्प, समर्पण एवं प्रयास को समर्पित रहे। आम चुनाव में पूर्ण बहुमत देने पर उन्होंने जनता को धन्यवाद अर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई जनता द्वारा की गई उम्मीदो, आकांक्षाओं, अपेक्षाओं पर हमारी सरकार निश्चित खरा उतरेगी। उन्होंने कहा बीते 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय एवं राज्य के विकास हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई गई हैं आने वाले समय में भी हम जनहित को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाएं चलाएंगे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये सभी के सहयोग से काम किया जा रहा है। 21वीं सदी का तीसरा दशक निश्चित तौर पर उत्तराखंड का दशक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई कार्य संस्कृति एवं कार्य व्यवहार आया है। हम उत्तराखण्ड में भी कार्यसंस्कृति में सुधार ला रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण हमारे मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिये 1064 शुरू की गई है। सचिवालय में सोमवार को नो मीटिंग डे रखा गया है ताकि शासन के अधिकारी लोगों से मिलने के लिये उपलब्ध रहें। जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि वे सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में आम जनता से मिलने के लिये उपलब्ध रहेंगे। अधिकारी व कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं, इसके लिये बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं। हमारी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के लिए ’यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करने हेतु कमेटी का गठन करा है, जो की जल्द ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा। हम गरीब परिवारों को तीन सिलेण्डर मुफ्त उपलब्ध करवाने जा रहे हैं। इसके लिये बजट में प्राविधान भी किया गया है। पिछले दो वर्षों में हमने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कोरोना महामारी का डटकर मुकाबला किया, वहीं विकास की गति को भी आगे बढ़ाया है। कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में हमारे कोविड-वारियर्स द्वारा सराहनीय काम किया गया। चिकित्सा कर्मियों के साथ ही राजस्व, पुलिस, पीआरडी, आंगनबाड़ी आदि कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहन व सम्मान राशि द्वारा हमारी सरकार ने इनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य को 25 वे वर्ष पर योग, संस्कृति, पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है, जिसके लिए राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा सभी विभागों को अगले 10 वर्षो के विकास कार्यो का रोडमैप तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने की योजना है। इसके लिये प्रधानमंत्री से भी अनुरोध किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में रोपवे नेटवर्क निर्माण के लिये पर्वत माला परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा केदारपुरी का पुनर्निर्माण आदरणीय प्रधानमंत्री के विजन, नेतृत्व एवं संकल्प का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। बद्रीनाथ धाम के मास्टर प्लान पर भी काम हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुसार वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का नम्बर एक राज्य बनाने के लिये हम विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। हम अपने प्रत्येक संकल्प को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है। हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार सभी की सहभागिता से विकास कार्य को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने उत्तराखंड को धर्म संस्कृति का केंद्र बताते हुए कहा कि यहां अपार संभावना है इन संभावनाओं को हम खोज विकास को स्वर्णिम रास्ते पर पहुचाएंगे। उन्होंने सरकार का प्रतिक्षण देव तुल्य जनता को समर्पित बताया।
इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Uttarakhand
हादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
देहरादून में दर्दनाक हादसा: कई वाहनों को टक्कर मारकर, घर में घुसी इनोवा
DEHRADUN ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. जहाँ पर एक इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मुख्य बिंदु
तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे एक इनोवा (UK07DF1795) के चालक गुनीत सिंह ने DL कट के पास तेज रफ्तार में पहले एक कार को टक्कर मारी. इसके बाद वो वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें_ खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित फिलिप्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
गेट को तोड़कर अन्दर कड़ी कार को मारी टक्कर
इसके बाद भी आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जहां खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें_ बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
कमला पैलेस के पास दर्दनाक हादसा
वहीँ बीती रात एक और मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया. जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सिटी कंट्रोल रूम (112) को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक (HR58E3383) को पकड़ लिया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें_ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री

Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री
Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है और नवनियुक्ति मंत्रियों ने शपथ ले ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्ति मंत्रियों को शपथ दिलाई।
बता दें कि राजपुर विधायक खजान दास, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में जगह मिली है।

लंबे समय से हो रही थी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं
बता दें कि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इतंजार विधायक कर रहे थे। कैबिनेट विस्तार ना होने के कारण विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा था। चार सालों के इंतजार के बाद ही सही लेकिन कैबिनेट के पांचों रिक्त पदों को भर दिया गया है।
2027 चुनावों से पहले इसे माना जा रहा मास्टर स्टोक
साल 2027 में होने वाले चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार को धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कैबिनेट के खाली पदों को भरने के साथ ही धामी सरकार ने विपक्ष के सवालों पर भी विराम लगा दिया है।
Breakingnews
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार रोक लग गई है और इसकी घोषणा हो गई है। लंबी चर्चाओं के बाद आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। आज ही खजानदास सहित पांच मंत्री शपथ लेंगे।
Table of Contents
आज होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
धामी मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। चैत्र नवरात्रों की शुभ मुहूर्त में आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि आज नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खजानदास सहित ये पांच मंत्री लेंगे शपथ
राजपुर के विधायक खजानदास समेत पांच नेताओं के लिए चैत्र नवरात्रि खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि आज रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल से भी दो अन्य मंत्री पद की थपथ लेंगे।

चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर लिया गया फैसला
धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड मुख्य रहा। इस रिकॉर्ड के बल पर ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके साथ ही धामी सरकार और संगठन ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया है।
Cricket24 hours agoWAR vs KZL Dream11 Prediction Match 25 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
uttarakhand weather24 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cricket5 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket9 hours agoROC vs LIO Dream11 Prediction Match 26 : Boland vs Lions पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Uttarakhand23 hours agoछात्र राजनीति से कैबिनेट तक! राम सिंह कैड़ा की चौंकाने वाली एंट्री
Trending22 hours agoNavratri Day 3 : चैत्र नवरात्रि का तीसरे दिन पूजी जाती है मां चंद्रघंटा, जानें पूजा विधि और महत्व
Uttarakhand5 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Uttarakhand23 hours agoधामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी, मार्च महीने को लेकर स्थापित धारणा को किया धवस्त







































