Breakingnews
सीएम धामी व विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खण्डूड़ी भूषण ने ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 11736 लाख रूपये की 28 योजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 4948 लाख की 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने टैक्सी स्टैंड गैरसैंण से स्टेडियम होते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम तक इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा मोटर मार्ग के निर्माण, पर्यटन विकास मेला मेहलचौरी के लिए दो लाख की धनराशि तथा कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला गैरसैंण के लिए भी 2 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस दौरान जिला सूचना कार्यालय चमोली द्वारा प्रकाशित जनपद की ‘‘विकास पुस्तिका’’ का विमोचन भी किया गया।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। आज हमारा प्रदेश उनके मार्गदर्शन में विकास के विभिन्न आयामों को छू रहा है। आज उत्तराखंड में हर जगह विकास के कार्य देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखंड के सुदूर क्षेत्रों को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों एवं उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 21 अक्टूबर 2022 को देश के प्रथम गांव माणा में हमारे राज्य के उत्पादों की सराहना करते हुए देशवासियों से अपील की कि वे अपनी यात्रा में जितना व्यय करते हैं, उसका कम से कम 5 प्रतिशत स्थानीय उत्पादों को क्रय करने पर व्यय करें। इसका निश्चित रूप से लाभ हमारे प्रदेश को मिलेगा। सीएम ने कहा कि वर्तमान में जारी भर्ती कैलेण्डर के अनुसार 7 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही 19 हजार पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि 22 साल के सफर में उत्तराखंड ने सफलता के कई मुकाम हासिल किए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से लेकर उत्तराखण्ड दृढ़ता पूर्वक विकास के रास्ते पर कदम आगे बढ़ा रहा है। यह उत्तराखण्ड वासियों के दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है जल्दी ही हमारा प्रदेश विकास के नए-नए सोपान तय करेगा। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश के लिए जीना है, काम करना है, इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ रोज के कामकाज करते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति राज्य की उन्नति में योगदान दे सकता है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित रही सभी महिला समूहों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से प्रोत्साहन राशि के रूप में 5- 5 हजार रुपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए प्रभावी योजनाओं का क्रियान्वयन होने से रोजगार के नए अवसर युवाओं को पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन एवं उद्योगों की अपार क्षमताएं हैं जो कि प्रदेश के विकास में मील के पत्थर साबित हो रही हैं।
Breakingnews
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त

Dehradun News : विकासनगर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बुल्डोजर एक्शन कार्रवाई लगातार जारी है। आज भी तहसील प्रशासन की टीम ने तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
Table of Contents
विकासनगर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
सीएम धामी के दिशा निर्देशों के तहत सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। खासकर विकासनगर तहसील क्षेत्र के नवनिर्मित बल्लूपुर पाउंटा साहिब हाईवे के आसपास मौजूद सरकारी जमीनों पर भूमाफिया गिद्ध दृष्टि जमाए हुए हैं। वो सांठगांठ कर सरकारी जमीनों को ठिकाने लगाने का काम कर रहे हैं।
सरकारी भूमि को किया गया अतिक्रमण मुक्त
ऐसी ही शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई करते हुए आज तहसील प्रशासन की टीम ने एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार की अगुवाई में सुद्धोवाला, ईस्ट हाप टाउन और झाझरा क्षेत्र में बुल्डोजर कार्रवाई को अंजाम देकर सरकारी भूमि पर बने मकान, अवैध प्लाटिंग और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर करीब तीस बीघा से अधिक सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।

जिसको लेकर एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार का कहना है कि सरकारी भूमियों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इस तरह के मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में बलुवाकोट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में आज शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर (UK04 AE 0164) हल्द्वानी की गाड़ी है। जिसमें केवल वाहन चालक सवार था। जबकि बोलेरो (UK18 A 1521) में तीन से चार लोग बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बलुवाकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

तेज रफ्तार को माना जा रहा है हादसे की वजह
प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। मौके पर ASI पूरन सिंह धामी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट और चालक सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Cricket9 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket20 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Trending8 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket16 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun10 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Tech6 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!
Haridwar7 hours agoहरिद्वार के गोविंदपुर में एक गोदाम में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
big news5 hours agoकल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट





































