Uttar Pradesh
राम मंदिर निर्माण के लिए भिखारियों ने दिया साढ़े चार लाख का दान, प्रभु के महाउत्सवका दिया जायेगा निमंत्रण।

अयोध्या – अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जून 2021 को समर्पण निधि की शुरुआत हुई, जिसमें पूरी दुनिया से राम भक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई. इन राम भक्तों में वो भक्त भी शमील थें, जिन्हें अक्सर भगवान के नाम पर मांगते हुए देखा जाता है. जी हां, समाज में इन्हें भिखारियों के नाम से जाना जाता है, लेकिन इन भिखारियों ने भी राम मंदिर निर्माण में लगभग चार लाख रुपये की धनराशि अर्पित की. अब इन भिखारियों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रण दिया जाएगा.

राम मंदिर निर्माण में काशी से लेकर प्रयागराज तक समर्पण निधि अभियान के बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इसमें वो लोग भी शामिल हुए जो आमतौर पर दूसरों के सामने भगवान के नाम पर हाथ फैलाते हैं. काशी प्रांत के भिखारियों ने भी राम मंदिर के निर्माण में अनूठा योगदान दिया है. भिखारियों के एक बड़े कुनबे ने साढ़े चार लाख रुपये की धनराशि दी है. तीर्थराज प्रयाग और काशी के 300 से ज्यादा भिखारियों ने श्री राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समर्पण निधि अभियान में हिस्सा लिया और साढ़े चार लाख रुपये दान दिया. अब इन भिखारियों से संपर्क कर इन्हें प्रभु श्री राम के महाउत्सव को मनाने का आमंत्रण दिए जाने की तैयारी है.
काशी के अधिष्ठाता यानी महादेव से बड़ा दानी ब्रह्माण्ड में दूसरा नहीं हुआ है और न ही उनसे बड़ा भिखारी. देने पर आएं तो सोने की लंका बनाकर विश्रवा ऋषि को दे दें और मांगने पर आएं तो एक वक़्त का खाना भी माता अन्नपूर्णा से उतने ही आत्मीयता से मांग ले.अब उसी काशी का अगर कोई भिखारी शिव के आराध्य की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सहयोग देता है तो इसमें आश्चर्य की क्या बात है?
Job
UPPSC LT Grade Exam 2026 परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक (LT Grade) प्रशिक्षित स्नातक (TGT) भर्ती परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 7,466 पदों भरे जाएंगे। परीक्षा की तिथियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध हैं।
आयोग ने कुल 9 विषयों में से 8 विषयों की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। कंप्यूटर विषय की तिथि बाद में जारी की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
प्रमुख विषय और परीक्षा तिथियां:
| विषय | परीक्षा तिथि | समय |
|---|---|---|
| सामाजिक विज्ञान | 17 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| जीवविज्ञान | 17 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
| अंग्रेजी | 18 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| शारीरिक शिक्षा | 18 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
| कला | 24 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| कृषि/बागवानी | 24 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
| उर्दू | 25 जनवरी 2026 | सुबह 9 से 11 बजे |
| संगीत | 25 जनवरी 2026 | दोपहर 3 से 5 बजे |
परीक्षा की तैयारियां शुरू
UPPSC की यह भर्ती अब तक की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा मानी जा रही है। परीक्षा केंद्रों के चयन और प्रशिक्षण के साथ-साथ आयोग परिसर में कंट्रोल रूम में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं। कुल 1,23,6238 उम्मीदवारों ने 7466 पदों के लिए आवेदन किया है।
कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगरानी
एलटी ग्रेड परीक्षा में हर उम्मीदवार की गतिविधियों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर के रूप में निर्धारित किया गया है। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर तैनात होंगे।
शेड्यूल देखने का तरीका:
वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज के Whats New सेक्शन में जाएं।
LT TGT Exam Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें।
शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
Uttar Pradesh
कानपुर में संदिग्ध हालात में मिली CRPF इंस्पेक्टर की लाश, उत्तराखंड के थे निवासी

कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरपीएफ गेट के सामने खड़ी एक लग्जरी कार में सीआरपीएफ इंस्पेक्टर निर्मल उपाध्याय का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निवासी निर्मल उपाध्याय के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तैनात थे। वह अपनी पत्नी से मिलने कानपुर आए थे, लेकिन उनकी यह मुलाकात अचानक एक त्रासदी में बदल गई।
पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा
निर्मल की शादी पिछले वर्ष 2023 में कानपुर के साकेत नगर निवासी राशि से हुई थी। जानकारी के मुताबिक, निर्मल पिछले 12 दिनों से मेडिकल लीव पर थे और इसी दौरान पत्नी से मिलने कानपुर आए थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई थी।
सुबह निकले, शाम को मिली लाश
शुक्रवार सुबह निर्मल बिना किसी को बताए घर से निकल गए। मकान मालिक संजय के अनुसार, उन्होंने निर्मल को स्टेशन के कैंट साइड पर पार्किंग एरिया में छोड़ा था। निर्मल ने बताया था कि वह पुलवामा के लिए निकल रहे हैं। लेकिन इसके बाद वह कार में ही रह गए—मौन, निश्चल, और जीवनरहित।
दिनभर स्टेशन पर खड़ी रही कार, नहीं गई किसी की नजर
हैरत की बात यह रही कि आरपीएफ थाने के ठीक सामने यह गाड़ी सुबह से शाम तक खड़ी रही, लेकिन न तो जीआरपी और न ही आरपीएफ के किसी जवान की नजर उस पर पड़ी। जब पार्किंग में काम कर रहे एक कर्मचारी ने देर शाम कार की ओर देखा, तो उसे कुछ असामान्य लगा। उसने झांककर देखा तो सामने की सीट पर निर्मल की गर्दन एक तरफ झुकी हुई थी और सीट बेल्ट अब भी लगी थी।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। जीआरपी एसीपी दुष्यंत सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर या रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ऐसी जगह जहां हर वक्त चहल-पहल रहती है, वहीं दिनदहाड़े एक इंस्पेक्टर की लाश घंटों तक बिना किसी की नजर में आए गाड़ी में पड़ी रही—यह लापरवाही चिंता का विषय है।
Uttar Pradesh
मौसम का कहर: देशभर में नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ से 17 लाख लोग प्रभावित; हिमाचल में 330 सड़कें बंद

लगातार बारिश से देशभर की नदियां उफान पर हैं। बिहार में 17 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। उत्तराखंड में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा रोकी गई है, जबकि हिमाचल में 330 सड़कें बंद हैं। जानिए राज्यों का हाल इस रिपोर्ट में।

मौसम का कहर: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद मलबे में अब भी जिंदगियों की तलाश की जा रही है। बिहार के 10 जिले सैलाब से घिरे हैं और 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। राज्य के 44 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार: नदियां उफान पर, लाखों प्रभावित
बिहार में लगातार बारिश से गंगा, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा समेत सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई नदियां पटना, भागलपुर, लखीसराय, सारण, खगड़िया और सुपौल में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की 32 टीमें तैनात की गई हैं। राहत शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शरण लिए हुए हैं।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज और वाराणसी में घाट डूबे
प्रयागराज और वाराणसी में गंगा और यमुना उफान पर हैं। घाटों पर पानी चढ़ गया है और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। देवरिया, गोरखपुर, बहराइच, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बलिया में भी हालात गंभीर हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 29 में यलो अलर्ट जारी किया है। 57 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
उत्तराखंड: धराली में मदद पहुंची, यात्रा रोकी गई
उत्तरकाशी के धराली में आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए खालसा एड इंडिया के सदस्य पटियाला से पहुंचे। संस्था ने 200 हाइजीन किट प्रशासन को सौंपीं। टीम लंगर लगाना चाहती थी, लेकिन रास्ते की खराब स्थिति के चलते प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। टीम ने जल्द दोबारा लौटने की बात कही।
बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, एक मौत
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवानंदी के पास एक वाहन पर बोल्डर गिरने से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। प्रशासन ने बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा 14 अगस्त तक स्थगित कर दी है। ट्रैकिंग रूट पहले ही बंद कर दिए गए हैं।
हिमाचल: चंबा में बस पर गिरा पत्थर, तीन घायल
चंबा की चांजू पंचायत में एक चलती बस पर भारी पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। पठानकोट-चंबा हाईवे भी धंसने के कारण सुबह 6 बजे से बंद है, जिससे मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालु घंटों फंसे रहे।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..


















































