Haridwar
हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़, डुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कर रहे कामना।

हरिद्वार – आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है. वैसे तो सभी गंगा स्नानो का बड़ा ही महत्व है, मगर मकर संक्रांति स्नान व्यक्ति के लिए पुण्यदायी और जीवनदायी है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहे हैं।

साल का पहला बड़ा गंगा स्नान 14 जनवरी को मकर संक्रांति का है. इस स्नान पर्व का काफी महत्व है, क्योंकि मकर संक्रांति के पर्व के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसी के साथ ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण भी हो जाते हैं. इसलिए मकर संक्रांति के स्नान को खास माना जाता है. हरिद्वार में मकर सक्रांति पर मां गंगा में स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ती है. देशभर से श्रद्धालु आकर यहां आस्था की डुबकी लगाते हैं. मान्यता है कि मकर संक्रान्ति के दिन गंगा स्नान करने के उपरांत तिल और खिचड़ी के साथ वस्त्रों का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है,
Haridwar
हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना

Haridwar News : प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल इन दिनों उत्तराखंड दौरे पर हैं। टिहरी गढ़वाल में सुरकंडा देवी के दर्शन करने के बाद सायना नेहवाल गुरुवार को हरिद्वार पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता डॉ हरवीर सिंह नेहवाल समेत अन्य परिजन भी मौजूद रहे।
Table of Contents
धर्म नगरी हरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल
सायना नेहवाल परिजनों के साथ नील पर्वत स्थित सिद्धपीठ चंडी देवी मंदिर पहुंची। रोपवे के जरिए चंडी देवी मंदिर पहुंची सायना नेहवाल ने परिवार के साथ साथ मंदिर में पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इसके बाद वो शाम को अचानक हरकी पैड़ी पहुंची, जहां उन्होंने गंगा आरती में भाग लिया।
सायना नेहवाल ने हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती
इस दौरान श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत कई तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल का स्वागत किया और माता की चुनरी व गंगाजली भेंट की। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने उन्हें मां गंगा की पौराणिक मान्यता और महिमा के बारे में जानकारी दी।

तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि सायना नेहवाल अचानक से हरकी पैड़ी पहुंची। इस दौरान उनके साथ उनके पिता और अन्य दो लोग भी आए थे। हरकी पैड़ी पर उन्होंने पूरी आत्मीयता के साथ गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इसके पश्चात वो परिवार के साथ हरिद्वार से रवाना हो गई।
चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
हरकी पैड़ी के बाद वो चंडी देवी मंदिर भी पहुंची। चंडी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी नंदन गिरी ने बताया कि भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उनके परिवार ने सिद्धपीठ माँ चण्डी देवी मंदिर में माँ चण्डी देवी जी के पावन दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया जा रहा है कि सायना नेहवाल इन दिनों परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करने उत्तराखंड आई हुई हैं। बुधवार को उन्होंने टिहरी गढ़वाल में सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भी पूजा अर्चना की। परिवार के साथ ही वो मसूरी भी पहुंची थी।
Haridwar
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Haridwar News : हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
रूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
रुड़की क्षेत्र में देर शाम एक ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव (22) पुत्र रोशन और रितिक (21) पुत्र माधव बाइक से झबरेड़ा कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक मजदूरी का काम करते थे।

परिजनों में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों युवक झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Haridwar
पत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक युवक ने पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान होकर हर की पैड़ी पर उसका पिंडदान कर दिया। जबकि युवक की पत्नी जिंदा है। इस मामले के सामने आने के बाद से हर ओर इसकी चर्चाएं हो रही हैं।
Table of Contents
हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान
धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक गंगा घाट पर पत्नी की माला चढ़ी तस्वीर के सामने कथित तौर पर पांच बार थूकता हुआ दिखाई दे रहा है और बाद में फोटो को गंगा में बहा देता है। युवक वहां पिंडदान जैसी धार्मिक क्रिया करता भी नजर आ रहा है।

पत्नी के रील बनाने की आदत से था परेशान
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युवक पत्नी की लगातार रील बनाने की आदत से नाराज था और इसी वजह से उसने जिंदा पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान किया। हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज, तीर्थ पुरोहितों और हिंदूवादी संगठनों में नाराजगी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
हरकी पैड़ी की मर्यादा और धार्मिक परंपराओं के अपमान का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठी है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- NO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
- पिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
- Dehradun news : कैंसर पीड़ित परिवार को मिला DM सविन बंसल का सहारा; ₹71 हजार का कर्ज माफ, ₹50 हजार की दी मदद..
- DC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
- PBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा
Haridwar22 hours agoहरिद्वार पहुंची सायना नेहवाल, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती और चंडी देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
Haridwar24 hours agoरूड़की में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Breakingnews5 hours agoदून पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, वाहनों की चेकिंग अभियान के अंतर्गत मिले 1.5 करोड़ रूपए नगद….
Dehradun46 minutes agoNO VEHICLE DAY: DG सूचना बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, संयुक्त निदशक ने 16 किमी की दूरी पैदल चलकर की तय
Cricket3 hours agoPBKS vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 61: मैच पूर्वानुमान, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket3 hours agoDC vs RR Dream11 Prediction IPL 2026 Match 62: फैंटेसी टीम गाइड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Uttarakhand1 hour agoपिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत





































