Udham Singh Nagar
प्रदेश में ईडी ने मचाया तहलका, चल रहा छापा अभियान, अब भाजपा नेता के घर भी हुई रेड।

काशीपुर – प्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड में की गई छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम ने काशीपुर के श्याम पुरम स्थित आलू फार्म में भाजपा के जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर भी छापा मारा है।

अचानक भाजपा नेता की घर ईडी का छापा से जहां काशीपुर की सियासत में हलचल पैदा हो गई है तो वही भाजपा नेता के यहां ईडी की रेड पड़ने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा नेता के यहां ईडी की इतनी बड़ी कार्रवाई को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर पड़ रहे छापों से जोड़ा जा रहा है।
बता दें कि आज कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत समेत उनके तमाम करीबियों के वहां ईडी के छापे मारे गए हैं। समझा जा रहा है कि भाजपा नेता के निवास पर भी इसी सिलसिले में ये छापेमारी की जा रही है। ईडी की टीम भाजपा नेता के निवास पर मौजूद है तथा अंदर किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है अभी प्रदेश के कई सफेदपोश नेता एवं अधिकारी ई डी की रडार पर हैं। फिलहाल ईडी की टीम काशीपुर में भाजपा नेता एवम बीजेपी जिला मंत्री अमित सिंह के आवास पर छापामार कार्यवाही में जुटी हुई है। अभी यह सामने आना बाकी है की बीजेपी जिला मंत्री अमित सिंह के यहां ईडी की रेड पड़ने के पीछे क्या तथ्य निकल कर सामने आ पाते हैं।
Udham Singh Nagar
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़

Bazpur News : ऊधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में मिलावटी मिठाई और मावे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सुल्तानपुर पट्टी इलाके में एसडीएम ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई की दुकानों और निर्माण स्थलों पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई की खबर फैलते ही कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
Table of Contents
राखी से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा
जांच के दौरान एक घर में मिठाई और मावा तैयार किए जाने का मामला सामने आया। टीम ने मौके से तैयार मिठाइयां, मावा और कथित तौर पर मिलावटी मावा बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। खाद्य विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया।
मिलावटी मावा-मिठाई का भंडाफोड़
एक मिठाई की दुकान की जांच के दौरान करीब 50 किलो खोया और छैना से बनी मिठाइयां मिलीं। टीम के मुताबिक, इन खाद्य पदार्थों में गंदगी और कीड़े-मकोड़े पाए गए। संबंधित सामग्री को नष्ट करने के साथ खोये के नमूने जांच के लिए भेजे गए। साफ-सफाई के नियमों का पालन नहीं करने पर दुकान का चालान भी किया गया।

इसके बाद टीम ने एक अन्य प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां मिल्क पाउडर और रिफाइंड ऑयल से मावा तैयार किए जाने की बात सामने आई। मौके से करीब 80 किलो कथित मिलावटी खोया, 40 किलो बर्फी और करीब डेढ़ क्विंटल केक बरामद किया गया।
नकली मावे से बनी मिठाईयों को कराया नष्ट
खाद्य विभाग ने सभी संबंधित खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और दुकान संचालक की मौजूदगी में तैयार मिठाइयों व मावे को नष्ट कराया। प्रशासन की ओर से प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपये तक के जुर्माने की कार्रवाई की गई है। वहीं, खाद्य विभाग ने मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Uttarakhand
किच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Kichha News : ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
किच्छा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि 31 मार्च 2026 को युवक ने उसे जन्मदिन समारोह के बहाने बुलाया। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि वहां युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया।
नशीला पदार्थ देने के बाद दुष्कर्म का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छात्रा के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कथित तौर पर वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद छात्रा ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपी द्वारा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने कोतवाली किच्छा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस पीड़िता के बयान, डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
SSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : ऊधम सिंह नगर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए हैं।
Table of Contents
6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले
ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया
आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक महेश कांडपाल, जो फिलहाल कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे, को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है। उन्हें कोतवाली रुद्रपुर में एसएसआई द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुद्रपुर कोतवाली जिले की महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में शामिल है। ऐसे में यहां एसएसआई द्वितीय के पद पर महेश कांडपाल की तैनाती को अहम माना जा रहा है।
Cricket19 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Breakingnews23 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket19 hours agoECR vs GLG Dream11 Prediction Match 3: ETPL 2026 Today Match Prediction, Playing 11 & Pitch Report
Cricket19 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Champawat5 hours agoनेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में
Chamoli4 hours agoबद्रीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास गिरे भारी बोल्डर, एहतियातन रोकी गई हेमकुंड साहिब यात्रा
Breakingnews3 hours agoADS vs HYD My11 Circle Prediction Match 23 2026 : Top End T20 Series





































