Dehradun
धामी सरकार ने डेढ़ साल में 2021 युवाओं को फॉरेस्ट गार्ड में दी नौकरी, देश के किसी भी राज्य के पास नही एक साल में भर्ती देने का यह रिकॉर्ड।

धामी सरकार ने डेढ़ साल में 2021 युवाओं को दी फॉरेस्ट गार्ड की रिकॉर्ड नौकरी।
देश के किसी भी राज्य के नाम नहीं डेढ़ साल में भर्ती का यह रिकॉर्ड।
धामी सरकार के ढ़ाई साल के कार्यकाल में वन विभाग में 2528 पदों पर भर्ती।
राज्य में फारेस्ट गार्ड, दरोगा, रेंजर भर्ती से वनों की सुरक्षा का बढ़ेगा घेरा।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वन विभाग में डेढ़ साल में 2021 फॉरेस्ट गार्ड (वन आरक्षी) की भर्ती कर देश में रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक संख्या और समय पर भर्ती कराने का यह रिकॉर्ड किसी भी राज्य के पास नहीं है। इसके अलावा ढाई साल के कार्यकाल में अकेले वन विभाग में 2528 पदों पर युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने पारदर्शिता का वायदा निभाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो कहते हैं, उस पर अमल भी पूरा करते हैं। खासकर युवाओं के भविष्य को लेकर धामी सरकार बेहद संजीदा है। इसका पुख्ता प्रमाण वन महकमे में युवाओं को समय पर मिली बंपर नौकरियां हैं। चूंकि उत्तरखंड देश में सबसे ज्यादा 71 फीसद वन भूमि क्षेत्र से आच्छादित है, ऐसे में यहां आम से खास का नाता वन क्षेत्रों से पड़ता है। इसके लिए फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में फॉरेस्ट गार्ड की अहम भूमिका होती है। लेकिन राज्य में कुछ सालों से फॉरेस्ट गार्ड की कमी महसूस हो रही थी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली तो वन विभाग में 340 वन दरोगा, 96 कनिष्ठ सहायकों के अलावा 2021 पदों पर अलग-अलग समय पर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती शुरू की। संख्या के हिसाब से भर्ती समय पर कराने की चुनौती थी। किंतु सरकार ने तय शेड्यूल पर रिकॉर्ड डेढ़ साल के भीतर फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती कर युवाओं के सपनों को साकार किया है। यह रिकॉर्ड न केवल राज्य के 23 सालों में हुई भर्ती बल्कि देश के दूसरे राज्यों में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती करने में सबसे अव्वल रिकॉर्ड है। इसके पीछे सरकार की पारदर्शी नीति और युवाओं के हित में लिए गए निर्णय शामिल हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि फॉरेस्ट गार्ड में पहले 1129 और उसके बाद 892 पदों पर धामी सरकार में कुल 2021 पदों पर डेढ़ साल के भीतर भर्ती हुई है। यह संख्या वन विभाग में हुई भर्ती में अब तक सबसे ज्यादा है।
पहले 15 हजार से ज्यादा को नौकरी।
राज्य में धामी सरकार इससे पहले सिर्फ एक साल में यूकेपीएससी से 6635 अफसरों तथा समूह ग के पदों पर 7644 युवाओं को पुलिस दूर संचार, रैंकर्स, आबकारी सिपाही, पशुपालन, रेशम, शहरी विकास, वन विभाग, शिक्षा विभाग में एलटी, कृषि विभाग,पेयजल निगम, विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, लेखाकार, अनुदेशक, कार्यशाला अनुदेशक, वाहन चालक, सचिवालय रक्षक, मत्स्य विभाग आदि में नौकरी देकर रिकॉर्ड बना चुकी है।
हमारी सरकार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर काबलियत के अनुसार रोजगार दे रही है। युवाओं को समय पर नौकरी मिले, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। आयोग को तय शेड्यूल के अनुसार भर्ती कराने से लेकर परिणाम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक हुई भर्ती परीक्षाएं और परिणाम पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से जारी हो रहे हैं।
Dehradun
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस

Dehradun News : देहरादून के नेहरू कॉलोनी स्थित एक बैंक शाखा में लॉकर से करीब 50 लाख रुपये के सोने के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब
देहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता की पत्नी बैंक कर्मचारी है। आरोप है कि वह 1 फरवरी 2026 को अपने 12 वर्षीय बेटे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जमीन खरीदने के लिए अपनी एफडी तुड़वाई और 18 मार्च को रकम दूसरे बैंक खाते में जमा कराई।
पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नेहरू कॉलोनी शाखा के बैंक मैनेजर ने दूसरे बैंक के प्रबंधक से संपर्क किया। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनकी पत्नी ने संयुक्त बैंक लॉकर से अपने और बेटे के आभूषण निकलवाए। इसी दौरान शिकायतकर्ता के गहने भी लॉकर से गायब हो गए।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, गायब हुए सोने के आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकर खोलने के दौरान बैंक मैनेजर भी मौजूद थे। साथ ही लॉकर संचालन से जुड़े दस्तावेजों में उनकी जानकारी और सहमति के बिना बदलाव किए गए।
दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप
शिकायत में लॉकर संचालन की श्रेणी को कथित तौर पर बदलकर ‘Anyone or Survivor’ किए जाने और बैंक के कुछ दस्तावेजों में उनके हस्ताक्षरों से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्हें इन बदलावों की जानकारी बाद में आरटीआई के जरिए मिले दस्तावेजों से हुई।
मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने 22 नवंबर 2026 को बैंक मैनेजर, शिकायतकर्ता की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 61(2) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच उपनिरीक्षक निशा पांडे को सौंपी गई है।
Uttarakhand
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी

Dehradun News : आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर देहरादून जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्वाचन ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध नहीं कराने वाले 250 से अधिक सरकारी विभाग प्रशासन के निशाने पर आ गए हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के तहत मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने केंद्र और राज्य सरकार के सभी विभागों, कार्यालयों और संस्थानों से वहां कार्यरत कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा था। इसके लिए निर्धारित समय सीमा भी तय की गई थी, लेकिन कई विभागों ने अब तक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं, कुछ विभागों की ओर से भेजी गई सूचियां भी अधूरी हैं।
देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा के अनुसार, जनपद में करीब 500 विभागों ने ही कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराया है, जबकि 250 से अधिक विभागों की सूची अभी प्राप्त नहीं हुई है। विधानसभा चुनाव-2027 के लिए रिजर्व कार्मिकों समेत विभिन्न निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए लगभग 23 हजार कर्मचारियों की जरूरत का आकलन किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 12 हजार कर्मचारियों का ही विवरण प्रशासन को मिला है।
तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं
कर्मचारियों का पूरा आंकड़ा नहीं मिलने से निर्वाचन ड्यूटी के लिए जरूरी मानव संसाधन का आकलन प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्धारित प्रारूप में कर्मचारियों की अद्यतन और पूरी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चुनाव संबंधी तैयारियों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। तय समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विभागाध्यक्षों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, दोस्त पर लगा हत्या का आरोप

Mussoorie News : मसूरी में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस को मिली शुरुआती सूचना में सतीश के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया गया, जबकि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त सरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Table of Contents
मसूरी में युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
मृतक की पहचान सतीश पुत्र जगदीश, निवासी पिक्चर पैलेस, मसूरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सतीश अपने परिचित सरजीत निवासी आईटीएम लंढौर के साथ पिकअप वाहन में कहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे। बीती शाम दोनों सिविल अस्पताल, सिपलिंग स्टेट के पास पहुंचे, जहां किसी तीसरे व्यक्ति के साथ उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों वाहन से उतरकर पैदल पिकअप के पीछे की तरफ चले गए।
दोस्त पर ही लगे हत्या के आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद वापस लौटने पर सरजीत पिकअप लेकर आगे निकल गया। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुछ समय बाद जब वो वापस लौटा तो वाहन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े सतीश को पिकअप का किनारा लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे लंढौर कम्युनिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने आरोप लगाया था कि सतीश के दोस्त ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह भाटी, उपनिरीक्षक रजनीश सैनी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
अब पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। पहली सूचना में हत्या का आरोप क्यों लगाया गया? तीसरे व्यक्ति के साथ हुई कहासुनी का इस घटना से क्या संबंध है? क्या सतीश की मौत वाहन की टक्कर से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है? पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। दोस्त सरजीत से पूछताछ के साथ घटनास्थल की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।
Dehradun7 hours agoदेहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
Haridwar12 hours agoदेव दीपावली पर रोशनी से नहाई हर की पौड़ी, हजारों दीपों के बीच हुई मां गंगा की आराधना
Uttarakhand10 hours agoनिर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही पड़ेगी भारी, देहरादून में 250 से ज्यादा विभागों पर कार्रवाई की तैयारी
Udham Singh Nagar11 hours agoबाजपुर में आग का तांडव! चार परिवारों की 9 झोपड़ियां राख, लाखों का नुकसान
Pithoragarh6 hours agoमुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Breakingnews5 hours agoउत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में











































