Almora
प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में सीएम धामी ने आर्य इंटर कॉलेज देघाट की जनसभा में किया प्रतिभाग, कांग्रेस पर साधा निशाना।

अल्मोड़ा – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आर्य इंटर कॉलेज, देघाट, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशीअजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग।

देघाट में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने सभी देवी-देवताओं, देघाट, सालम और सल्ट की क्रांति में आजादी के आंदोलन में अपना योगदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन को इस क्षेत्र के लोगों/शहीदों ने आगे बढ़ाया है। देघाट, सालम और सल्ट गोलीकांडों में आठ शहीद आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि। इतिहास में आजादी के आंदोलन का जब भी जिक्र आएगा इस क्षेत्र को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी यहां पर अजय टम्टा को विजय बनाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में अपील करते हुए सभी लोगों से अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अजय टम्टा जी हमेशा क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा के लिए राज्य सरकार ने हमेशा बढ़ चढ़कर काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सल्ट विधानसभा में निरंतर विभिन्न विकास योजनाओं का कार्य जारी है। भविष्य में भी इस क्षेत्र से कई बड़े कार्य प्रस्तावित हैं। उन्होंने पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र सिंह जीना का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव प्रदेश के विकास के साथ भारत को विश्व शक्ति बनाने, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। प्रधानमंत्री]के संकल्प को पूरा करने में हम सबको अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और प्रधानमंत्री दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उन्हीं के नेतृत्व में भारत परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक लक्ष्य और विचार के लिए काम करती है। विकसित भारत को विश्व गुरु बनाना ही भाजपा का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आगामी 19 अप्रैल को सभी लोग विकसित भारत, विकसित उत्तराखंड, विकसित अल्मोड़ा एवं देघाट सल्ट क्षेत्र के विकास हेतु अधिक से अधिक मतदान करें। उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र को फल पट्टी के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं, जिसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। सल्ट क्षेत्र के माल्टा, अखरोट, संतरा, मौसमी फलों की ब्रांडिंग के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र के किसानों को अच्छे हाइब्रिड बीज पहुंचाऐ जा रहे हैं। छोटे फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाए जाने पर भी कार्य योजना जारी है। जिससे युवाओं को यहीं स्वरोजगार मिल सके। देवी मंदिर देघाट के सौंदर्यकरण कार्य, आंतरिक संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य, देवालय में होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य जारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में नए भारत की नींव रखी जा रही है। जो आत्मनिर्भर भारत , शक्तिशाली भारत, विकसित भारत को दर्शाता है। जिसमे हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में नागरिकता संशोधन कानून अर्थात CAA, लागू किया गया। कश्मीर से धारा-370 का खात्मा होने के साथ ही मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति मिली है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया। देश की सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र पर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य जारी हैं। जिसके लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं। चुनाव से पहले किए गए वादे के अनुसार समान नागरिक संहिता विधेयक को उत्तराखंड विधानसभा से पास किया गया है। नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिससे पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा करवाई जा रही है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। राज्य में दंगे न हो इसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में उन उद्योगों को जगह देंगे जो सबसे ज्यादा हमारे स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद जिन सरकारों ने देश पर सबसे ज्यादा राज किया, उन्होंने उत्तराखंड की पहचान को खत्म करने का प्रयास किया। इन्होने देशवासियों को उपलब्धियों की जगह काले कारनामे और भ्रष्टाचार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मोदी सरकार बनने के बाद, कांग्रेस रूपी भ्रष्टाचार और कांग्रेस रूपी तुष्टिकरण भारत और उत्तराखंड से गायब हो रहा है। कांग्रेस के लोग परिवारवाद, जातिवाद और भाई भतीजावाद से कभी ऊपर नहीं उठे, तभी जनता ने इन्हें वोट की चोट से नीचे गिराने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कांग्रेस का सफाया होगा।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, विधायक महेश जीना , भाजपा जिला अध्यक्ष नीला बिष्ट, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कैलाश बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

Ranikhet Accident News : रानीखेत में दर्दनाक हादसा, चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
Ranikhet Accident News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। बुधवार, 6 मई की तड़के सुबह करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली (चौबटिया) क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15–20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
रानीखेत में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चौबटिया में एक कार अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार UK02-TA-3159 नंबर की एक वेगनआर कार देहोली क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार सड़क से नीचे जा गिरी और लुढ़कते हुए स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से अलग हो गए। हादसे में मकान की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
बागेश्वर का रहने वाला था मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय वो वाहन में अकेले थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका और मौके पर ही उनका निधन हो गया।
Our Recent Post
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
big news
अल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया

Almora News : सल्ट में बाघ का आतंक, जंगल लकड़ी लेने गए ग्रामीण को बाघ ने बनाया निवाला
Almora News : उत्तराखंड में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बाघ और गुलदार के हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही दुखद खबर अल्मोड़ा से सामने आ रही है। यहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गए एक शख्स को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
अल्मोड़ा के सल्ट में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार
अल्मोड़ा के सल्ट के मोहान रेंज में बाघ ने एक ग्रामीण को निवाला बना लिया। बताया जा रहा है कि तड़म (बेलम) गांव के एक व्यक्ति लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। इसी दौरान बाघ ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे बुजुर्ग
मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय खीम सिंह 31 मार्च की सुबह लकड़ी लेने के लिए जंगल गए थे। परिजनों का कहना है कि रोजाना वो लकड़ी इकट्ठा करने जंगल जाया करते थे और फिर लौट आते थे। लेकिन मंगलवार को वो काफी देर तक घर नहीं लौटे। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज शुरू की।

कहीं भी पता ना चलने पर गांव वालों ने भी खोज शुरू की। इस दौरान उन्हें रास्ते में खून के धब्बे पड़े दिखे। अनहोनी की आशंका में सभी ने तलाश तेज कर दी। काफी ढूंढने के बाद खीम सिंह का क्षत विक्षिप्त शव घने जंगल में मिला।
पांव छोड़ कर धड़ पूरा खाया मिला शव
बाघ ने पांव छोड़ कर धड़ पूरा खा लिया था। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Cricket15 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi20 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews21 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun19 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee18 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी





































