Dehradun
चारधाम यात्रा के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक की समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश।

देहरादून – चारधाम यात्रा के दौरान यातायात को सुचारू व सुव्यवस्थित रूप से संचालित कराये हेतु एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखंड महोदय द्वारा पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निदेशक, यातायात, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/नोडल अधिकारी, चारधाम यातायात, उत्तराखंड, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली के साथ बैठक आहूत कर चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं/यात्रियों की अत्यधिक भीड़ एवं यातायात जाम के दृष्टिगत जनपद प्रभारियों द्वारा यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के सम्बन्ध में की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी।
चारधाम यात्रा के सुगम यातायात प्रबंधन हेतु निर्देश
- पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी धामों की सुरक्षा हेतु बनायी गयी सुरक्षा स्कीम के अनुरूप कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
- चारों धामों की निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को धामों की ओर भेजा जाये। शेष यात्रियों को जगह-जगह चिन्हित किये गये निर्धारित स्थानों पर रोके जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विशेषकर जनपद उत्तरकाशी अपने जनपद में स्थापित बैरियरों से धामों की क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को धामों की ओर भेजना सुनिश्चित करे।
- यमुनोत्री धाम हेतु बनाये गये बैरियर से बोटलनेक तक की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये पृथक से पुलिस उपाधीक्षक को नियुक्त किया जाये।
- यात्रियों को रोके जाने वाले स्थानों पर खाने, पीने के पानी एवं आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को धामों की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यक जानकारियां भी समय-समय पर दी जाये।
- जनपदों में निर्धारित की गयी पार्किंगों का अच्छी तरह से उपयोग किया जाये तथा वाहनों को पार्किगों में ही खड़ा कराया जाये।
- चारधाम यात्रा मार्गों पर किसी भी प्रकार के मेले अथवा अन्य आयोजनों की अनुमति न दिये जाने के सम्बन्ध में अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
- हरिद्वार एवं ऋषिकेश में स्थापित ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन केन्द्रों पर पीए सिस्टम के माध्यम से यात्रियों को धामों एवं यातायात तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में अवगत कराते रहे।
- जनपद प्रभारी एवं सर्किल अधिकारी चारधाम यात्रा व्यवस्था ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस बल को समय-समय पर ब्रीफ कर उनका मनोबल बढ़ाते हुए नियमित रुप से मॉनिटरिंग भी करना सुनिश्चित करें।
- भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जेसीबी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनपद के सीमावर्ती जिलों के पुलिस प्रभारियों से भी यात्रियों को यात्रा मार्ग पर भेजने के सम्बन्ध में समय-समय पर वार्ता कर अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
- सभी जनपद प्रभारी अपने-अपने जनपद में धामों, यात्रा मार्गों आदि पर उपलब्ध यात्रियों की पूर्ण जानकारी रखेंगे, ताकि क्षमता से अधिक यात्री एक स्थान पर एकत्रित होने की दशा में उनको सीमावर्ती जनपदों में ही रुकवाया जा सके।
- यात्रा मार्ग पर संचालित यातायात व्यवस्था की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते रहे तथा किसी भी प्रकार से ड्यूटियों में परिवर्तन की आवश्यकता हो तो तत्काल उसके अनुरूप पुलिस बल को नियुक्त किया जाये।
- उत्तरकाशी, चमोली एवं रुद्रप्रयाग प्रभारी लगातार पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं अन्य उच्चाधिकारियों को धामों एवं यात्रा मार्ग के सम्बन्ध में अवगत कराते रहेगें।
- यात्रा मार्गों पर चिन्हित किये गये बोटलनेक एवं दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर नियमित रुप से पुलिस बल की नियुक्ति की जाये।
- गढ़वाल परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारी चारधाम यात्रा के दौरान आ रही नयी चुनौतियों की स्वयं समीक्षा कर उनके निराकरण के सम्बन्ध में तत्काल अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
- हरिद्वार, देहरादून, टिहरी एवं पौड़ी धामों हेतु निर्धारित क्षमता के अनुसार ही अपने-अपने जनपदों से यात्रियों को धामों हेतु भेजना सुनिश्चित करेंगे, शेष यात्रियों को जनपदों में ही अलग-अलग स्थान पर रोकने की व्यवस्था करेंगे, ताकि धामों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो सके।
- भीड़-भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों आदि पर पी0ए0 सिस्टम स्थापित कर यात्रियों को यातायात एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से लगातार अवगत कराया जाए तथा स्थायी पार्किंग फुल होने की सम्भावना के दृष्टिगत समय से नये पार्किंग स्थालों को चिन्हित कर अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
- यातायात प्रबंधन हेतु ड्रोन का भी अधिक से अधिक प्रयोग कर उसके फीड को जिला कन्ट्रोल रुम से जोड़ा जाये तथा फीड का समय से विश्लेषण कर यातायात ड्यूटी में लगे कार्मिकों को ब्रीफ किया जाये।
- दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों एवं यातायात दबाव वाले स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये।
- चारधाम के दौरान घटित छोटी से छोटी घटनाओं पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित करायी जाये।
- चारधाम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन करने की स्थिति डायवर्जन का समय से प्रचार-प्रसार कराया जाये।
big news
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल

Dehradun News : राजधानी देहरादून में शुक्रवार रात रायपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित एक शराब की दुकान के बाहर हुई फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया और गोली चलने से दो युवक घायल हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी देहरादून
देहरादून में एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी है। शुक्रवार शाम करीब 8:30 बजे शराब के ठेके के बाहर कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मौके पर दो गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल
शुरुआत में कई लोगों ने गोली की आवाज को किसी तेज रफ्तार बाइक का शोर समझा, लेकिन कुछ ही देर बाद जब दो युवक घायल मिले तो फायरिंग की पुष्टि हुई। इस घटना में 38 वर्षीय नवीन राणा की छाती में गोली का छर्रा लगा। उन्हें तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं, 25 वर्षीय कविंद्र शर्मा के पैर में गोली लगने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायलों की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि घटना आपसी विवाद का परिणाम हो सकती है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।
Breakingnews
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब!, सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल

Dehradun News : देहरादून के जाखन इलाके से चोरी का ऐसा मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने एक साल पुरानी चोरी का राज खोल दिया।
Table of Contents
एक रील और 1 साल पुरानी चोरी का राज बेनकाब !
देहरादून के जाखन की रहने वाली नितीशा वत्स के फ्लैट से करीब एक साल पहले दो डायमंड की अंगूठियां, एक सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे।
उन्हें शुरू से अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक था, लेकिन सबूत न होने के कारण वे कुछ नहीं कर पा रही थीं। लेकिन कहते हैं, अपराधी कोई न कोई गलती जरूर करता है। इस मामले में भी यही हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह से ने पहुंचाया जेल
हाल ही में नितीशा सोशल मीडिया देख रही थीं, तभी उनकी नजर विमला देवी के व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम रील पर पड़ी। वीडियो में विमला के गले में वही चोरी हुई सोने की चेन और डायमंड हार्ट पेंडेंट साफ दिखाई दे रहे थे। रील बनाकर दिखावा करने की कोशिश में वो खुद ही अपने खिलाफ सबसे बड़ा सबूत छोड़ बैठी।

डिजिटल सबूतों की जांच में जुटी पुलिस
इसके बाद नितीशा ने बिना देर किए रील के स्क्रीनशॉट सुरक्षित किए। गहनों के बिल जुटाए और राजपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया से मिले इन डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।
Dehradun
बड़ी खबर : देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल, अधिसूचना हुई जारी

Dehradun News : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव करते हुए न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित नई अधिसूचना जारी की है।
Table of Contents
देहरादून के नए जिला जज बने हरीश गोयल
आदेश के अनुसार पौड़ी गढ़वाल स्थित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरिश कुमार गोयल को देहरादून का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ये पद पिछले कुछ समय से रिक्त था और उनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
कई न्यायिक अधिकारियों को सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारियां
अधिसूचना के तहत अन्य न्यायिक अधिकारियों को भी अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नैनीताल में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव कुमार को विशेष एनडीपीएस न्यायालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, देहरादून की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुसुम को विशेष पॉक्सो न्यायालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, देहरादून के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक श्रीवास्तव को विशेष न्यायालय-2 (एनडीपीएस) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू
ऊधमसिंह नगर की एफटीसी/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीता गुंजियाल को विशेष पॉक्सो न्यायालय, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद संबंधित न्यायिक अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
Cricket13 hours agoGloucestershire vs Surrey मैच 77 टी20 ब्लास्ट
big news13 hours agoफिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा देहरादून, शराब के ठेके के बाहर गोली चलने से दो युवक घायल
Cricket13 hours agoENG-W vs AUS-W ICC Women’s T20 Final : कौन बनेगा विश्व विजेता?
Ramnagar14 hours agoरामनगर : खत्म होगा भक्तों का इंतजार, इस दिन खुलेंगे गर्जिया देवी मंदिर के कपाट
Entertainment13 hours agoAlpha Movie Review 2026: क्या आलिया भट्ट और शरवरी की ‘ऐल्फा’ बचा पाएगी YRF स्पाई यूनिवर्स की लाज? जानें पूरी कहानी, कमियां और खूबियां
Cricket9 hours agoलॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स बनाम एमआई न्यूयॉर्क : मैच 20 पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11..
Uttarakhand12 hours ago5 साल पूरे… अब बनेगा एक और नया रिकॉर्ड!, सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बनेंगे CM धामी
Rudraprayag11 hours agoबाबा तुंगनाथ के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, अब तक किए 1.18 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन






































