Udham Singh Nagar
रुद्रपुर: श्रद्धापूर्वक मनाया गया शौर्य दिवस, डीएम उदयराज सिंह और एसएसपी मन्जूनाथ टीसी शहीद वीरों को दी श्रद्धांजली।

रूद्रपुर – 25वां कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप मे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल मे श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के, एसपी सिटी मनोज कत्याल, उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी पुन, पुलिस उपाधीक्ष निहारिका तोमर, आरडी मठपाल, पुलिस विभाग एवं विभिन्न विभागो के अधिकारियो, जनप्रतिनिधियो व भूतपूर्व सैनिको द्वारा कारगिल युद्ध मे शहीद हुए जनपद के हवलदार पदम राम व राइफलमैन अमित नेगी के चित्रो पर पुष्पचक्र व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कारगिल दिवस के शहीदो को नमन करते हुए कहा कि देश की रक्षा सर्वोपरि है, जिन जवानो, सैनिकों ने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान किया है, हमें उन पर गर्व करना चाहिए । जिन वीर सैनिको ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये, उन्हंे याद करने के साथ उनकी कुर्बानी को भी याद रखना चाहिये तथा युवा पीढ़ी कोे इससे सीख लेनी चाहिए। उन्होने कहा कि शहीदों व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी पुन ने वर्ष 1999 मे हुए कारगिल युद्ध के कारणों एवं कारगिल विजय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कारगिल युद्ध मे भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का प्रदर्शन करते हुए जीता। उन्होंने बताया इस युद्ध मे देश के 30 हजार सैनिकों ने भाग लिया, युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए जिसमे प्रदेश के 75 व जनपद के 02 जवान शामिल हैं। इस युद्ध मे देश के 1300 जवान घायल हुए। उन्होंने बताया कि इस युद्ध मे शहीद हुए जवानों की स्मृति मे प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस शौर्य दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
शौर्य दिवस के अवसर पर जनपद में शिक्षण संस्थाओं द्वारा कारगिल युद्ध/देशभक्ति से संबंधित चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता तथा खेल विभाग द्वारा आयोजित क्रास कन्ट्री प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कु. नेहा पासी प्रथम, कु. मुस्कान, द्वितीय व कु. प्रियंका तृतीय रहीं, भाषण प्रतियोगिता में अरबाईन प्रथम,खुशी शर्मा द्वितीय व आईशी दास तृतीय रहीं तथा चित्रकला में वंशिका वर्मा प्रथम, आकाशा आर्या द्वितीय व काजल कौर तृतीय स्थान पर रहीं। इसके साथ ही क्रॉस कंट्री रेस में ओपन बालक वर्ग में नीरज नेगी प्रथम, पुष्कर चंद्र द्वितीय, व प्रणव कुमार तृतीय रहे तथा ओपन बालिका वर्ग में अजरा बी पाशा प्रथम, मुस्कान द्वितीय व रजनी तृतीय स्थान पर रहीं जिन्हें कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, ले.कर्नल आरपी सिंह, कर्नल सूबेदार गुरदेव सिंह, एके झा, ले. कर्नल पवन रावत, पूर्व सैनिक सूबेदार खड़क सिंह कार्की, सूबेदार मेजर डीडी उपाध्याय, ऑ. कै. धन सिंह कोरंगा, हवलदार हीरा सिंह, खीम सिंह गरिया, सूबेदार मेजर रूप सिंह रावत, सूबेदार आनंद गिरी, महेश चंद्र, पू.सै. किशन सिंह रावत, मनोज कुमार पांडेय, सुनील कुमार, सुदर्शन सिंह, गिरीश भट्ट, लक्ष्मण सिंह, अजय कुमार सहित पुलिस जवान मौजूद थे।
big news
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Udham Singh Nagar : उत्तराखंड में एक बार फिर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेजी से उठने लगी है। इसे लेकर आज उधम सिंह नगर में कर्मचारी और विभिन्न संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया।
Table of Contents
रानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग
उधम सिंह नगर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतर (OPS Protest) आए। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
NMOPS के बैनर तले कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
उधम सिंह नगर में आज बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के लोग एकत्र हुए, जहां पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन तेज होता नजर आया।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन (OPS Protest) करते हुए सरकार के सामने अपनी मांगों को दोहराया और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की अपील की।
एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर दिया खास संदेश
इस दौरान एक अलग पहल भी देखने को मिली, जहां एक कर्मचारी ने साइकिल चलाकर अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। सितारगंज से रुद्रपुर तक मोहित तिवारी ने साइकिल यात्रा कर लोगों और प्रशासन का ध्यान इस मुद्दे की ओर खींचने का प्रयास किया।
big news
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Lalkuan News : लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत आने वाले टांडा वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Table of Contents
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत
लालकुआं क्षेत्र के आसपास में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीते दिनों भालू के हमले में मारे गये व्यक्ति के बाद आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चौकीदारी का काम करता था मृतक, एक की नहीं हो पाई पहचान
मृतकों में एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जो लोगों के खेतों में चोकीदारी का कार्य करता था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
big news
सितारगंज में तेज रफ्तार का कहर, ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर, 2 बहनों की मौत

Sitarganj Accident : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ने ओवरटेक के दौरान सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो बहनों की मौत हो गई।
Table of Contents
सितारगंज में ओवरटेक के दौरान कार ने ई रिक्शे को मारी टक्कर
सितारगंज में रफ्तार के कारण भीषण हादसा सामने आया। एक कार ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो सगी बहनें हिना और निशा की मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
दर्दनाक हादसे में नया गांव निवासी दो सगी बहनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिना और निशा अपने भाई की शादी की निकाह के लिए शॉपिंग करने बाजार गई थी। शॉपिंग के बाद वो वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम
हादसे में एक ही घर की दो बेटियों की मौत से पूरे गांव में मासम पसर गया है। जिस घर में कुछ ही दिनों में शहनाई बजनी थी वहीं इस हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
uttarakhand weather24 hours agoसावधान, उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी, बारिश, ओलावृष्टि व तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news22 hours agoनैनीताल में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई, 17 स्कूलों को नोटिस जारी, 15 दिन का अल्टीमेटम
Dehradun21 hours agoमानसून अलर्ट ! देहरादून में नदी किनारे बसने वालों के लिए बड़ा खतरा , NDMA की बड़ी चेतावनी
Uttarakhand20 hours agoयुवा कांग्रेस के 470 नए पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार, ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी
Roorkee18 hours agoमहाराष्ट्र में तरबूज खाने से 4 की मौत, उत्तराखंड में एक्शन में खाद्य विभाग, यहां मंडी में ताबड़तोड़ छापेमारी
big news16 hours agoपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे कर्मचारी, कलेक्ट्रेट के गेट पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन
big news6 minutes agoबड़ी खबर : भारी बारिश के कारण उत्तराखंड में इस जिले में आज स्कूल बंद, आदेश हुए जारी






































