Almora
क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास,संगठन की अनुशासनहीनता को भंग करने लगा आरोप।

अल्मोड़ा – सल्ट के विधायक महेश जीना और तल्ला सल्ट क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसा नेगी के बीच चल रहे विवाद के बीच बृहस्पतिवार को रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें हंसा नेगी की गतिविधियों को पार्टी विरोधी बताया। उन पर विधायक की गरिमा और संगठन की अनुशासनहीनता को भंग करने का आरोप लगाया गया। सर्वसम्मति से हंसा को पार्टी से निष्कासित करने का प्रस्ताव पास किया गया। प्रस्ताव को जिलाध्यक्ष और प्रांतीय तथा राष्ट्रीय हाईकमान को भेजने का निर्णय लिया गया।

विधायक जीना और क्षेत्र पंचायत सदस्य नेगी के बीच चल रहा विरोध इन दिनों सुर्खियों में है। एक सप्ताह में ही विधायक की ओर से हंसा नेगी के खिलाफ भतरौंजखान थाने में दो केस दर्ज कराए गए हैं। संगठन में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं को लेकर असहजता का भाव बना हुआ है। बृहस्पतिवार को पांचों मंडलों के अध्यक्षों ने बैठक कर हंसा नेगी पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में चित्रकूट मंडल के कैलाश चंद लखेड़ा, स्याल्दे के कुंदनलाल, मानिला के नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, दान सिंह आदि थे। इधर, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने बताया कि इस तरह का प्रस्ताव पारित करने की उन्हें सूचना दी गई है। मंडल स्तर के पदाधिकारी को इस तरह की कार्यवाही करने का पूरा अधिकार है बाकि पार्टी हाईकमान को अवगत कराया गया है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य,हंसा नेगी ने कहा मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं। युवा मोर्चा का जिला महामंत्री रहा हूं। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुका हूुं। जो लोग निष्कासन का दावा कर रहे हैं उन्हें मेरे निष्कासन का अधिकार ही नहीं है। ये लोग बेवजह कुछ लोगों के दबाव में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं।
big news
Rahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…

Rahul Gandhi’s Almora Visit : उत्तराखंड में साल 2027 के चुनावों में भले ही अभी वक्त हो लेकिन कांग्रेस और बीजेपी इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। जहां बीजेपी के दिग्गज नेता उत्तराखंड के दौरे पर चुके हैं। तो वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।
Table of Contents
आज उत्तराखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राहुल गांधी अल्मोड़ा से करेंगे चुनावी शंखनाद
अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आयोजित होने वाली जनसभा में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अन्य आवश्यक तैयारियों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। कांग्रेस इस जनसभा को बड़ी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है और इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

रैली को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने अल्मोड़ा में डाला डेरा
कार्यक्रम की निगरानी के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पिछले कुछ दिनों से अल्मोड़ा में सक्रिय हैं। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष लेशपाल आर्या और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं।

जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। पार्टी नेताओं का दावा है कि राहुल गांधी की यह सभा आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
Almora
Almora Accident : अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा के लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। सोमवार रात हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे थे। लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई।
Table of Contents
अल्मोड़ा में ट्रक से भिड़ी स्कूटी, एक की मौत
जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने मित्र विजय कुमार के साथ स्कूटी से बेस क्षेत्र से जलाल बैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कॉलेज गेट के पास स्थित तीखे मोड़ पर स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।
दोस्त जन्मदिन का जश्न मनाकर घर लौट रहे युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर काफी तेज थी, जिससे स्कूटी चला रहे संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आईं। चिकित्सकों ने बताया कि उनके एक पैर में फ्रैक्चर भी हुआ था। वहीं स्कूटी पर पीछे बैठे विजय कुमार को पैर और छाती में मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद विजय कुमार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार को संदीप ने दम तोड़ दिया।
स्कूटी की रफ्तार ज्यादा होना माना जा रहा हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय स्कूटी की रफ्तार अधिक थी और दोनों युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहना था। लोगों का कहना है कि मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ये हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि संदीप अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। बेटे की असमय मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
big news
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत

Ranikhet Accident News : रानीखेत में दर्दनाक हादसा, चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
Ranikhet Accident News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना सामने आई है। बुधवार, 6 मई की तड़के सुबह करीब 3 बजे रानीखेत तहसील के ग्राम देहोली (चौबटिया) क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15–20 मीटर नीचे जा गिरी। इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में सड़क से नीचे मकान की छत पर गिरी कार
रानीखेत में आज तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक चौबटिया में एक कार अनियंत्रित होकर मकान की छत पर जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार UK02-TA-3159 नंबर की एक वेगनआर कार देहोली क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ने के कारण कार सड़क से नीचे जा गिरी और लुढ़कते हुए स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके कई हिस्से अलग हो गए। हादसे में मकान की छत को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
बागेश्वर का रहने वाला था मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले चालक की पहचान भुवन प्रसाद (32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम, निवासी ग्राम मटेला काफलीगैर, जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के समय वो वाहन में अकेले थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका और मौके पर ही उनका निधन हो गया।
Our Recent Post
- दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
- WOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- टिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
- 34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
- Rahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर : धामी सरकार ने बांटे दायित्व, इन नेताओं की हुई बल्ले बल्ले, जानें किसे क्या मिला ?
big news21 hours agoRahul Gandhi Uttarakhand Visit Live : खराब मौसम के कारण अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके राहुल गांधी, फोन से कर रहे जनसभा को संबोधित
big news24 hours agoRahul Gandhi’s Almora Visit : आज उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, अल्मोड़ा से करेंगे 2027 का चुनावी शंखनाद…
Breakingnews23 hours agoतड़के सुबह दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, राजस्थान के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
Champawat20 hours ago34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
Cricket17 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Tehri Garhwal18 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
Uttarakhand22 hours agoValley of Flowers Uttarakhand Tour Guide in Hindi






































