Crime
हल्द्वानी: पहले चुराई बाइक…फिर चुराया आइफोन-15, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देकर जनता की नींद उड़ा दी है। शहर में पांच दिनों में छेड़छाड़ की तीन घटनाओं के बाद मंगलवार रात तीन लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर एक से आइफोन लूट लिया। आरोपियों ने चोरी की बाइक से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बिंदुखत्ता निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर आइफोन और बाइक के साथ ही निशानदेही पर चोरी की गई एक और बाइक बरामद की है।

टांगा बंगापानी मुनस्यारी निवासी गोकुल सिंह घोड़ाखाल कॉलोनी लालडांठ में रहते हैं। 28 अगस्त को उन्होंने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी केटीएम बाइक चोरी हो गई है। इस बीच राजेंद्र नगर निवासी कुमाल आर्या ने बताया कि 27 अगस्त की रात करीब सवा 11 बजे वह क्रियाशाला से मुखानी चौराहे की ओर अपने दोस्त आयुष वर्मा निवासी राजपुरा के साथ दोपहिया वाहन से आ रहे थे। वह मुखानी स्थित केवीएम स्कूल के पास ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए मोटर साइकिल सवार तीन युवक ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। कुनाल को धक्का देकर वह उसके हाथ से आइफोन-15 लूटकर भाग गए। दोनों ने लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की तो 28 अगस्त की रात चेकिंग के दौरान कठघरिया क्षेत्र से इंद्रानगर बिंदुखत्ता निवासी निशुतोज भंडारी (18), अनुज नैनवाल (20) और कमल कटरिया (18) निवासी संजयनगर बजरी कंपाउंड लालकुआं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से चोरी की बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ। इनके पास से चोरी की एक और स्पलेंडर बाइक बरामद की है।
लूट की सूचना पुलिस को मंगलवार रात ही मिल गई थी। सीओ नितिन लोहनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार तड़के पांच बजे तक कैमरे खंगाले। कैमरों में तीन युवक लालकुआं की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। बुधवार रात पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीनों युवकों की पहचान की। इसके बाद इन्हें बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।
सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि 10 अगस्त को तीन युवकों ने मुखानी क्षेत्र से केटीएम बाइक चोरी की। यह बाइक सफेद रंग की थी। चोरों ने इस बाइक पर काला पेंट कर दिया। साथ ही बाइक की नंबर प्लेट भी हटा दी।
Ramnagar
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramnagar News : रामनगर में खुलेआम घूम रहे बददमाश, घर में क्यारी में पानी दे रही महिला का मंगसूत्र लूटा
Ramnagar News : रामनगर में महिला से मंगलसूत्र लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए गले से मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद बताई जा रही है।
Table of Contents
रामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र में गुरूवार देर शाम बदमाशों ने एक महिला का मंगलसूत्र लूट लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पिरूमदारा स्थित शांति कुंज रोड निवासी दुर्गा देवी, पत्नी बिशन सिंह बिष्ट, शाम करीब 6 बजे के आसपास की है। पीड़िता दुर्गा देवी अपने घर के पास खेत की क्यारी में पानी दे रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और मौका देखकर झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया।
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी लूट की पूरी वारदात
घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद पीड़िता ने तुरंत पड़ोस में रहने वाली वार्ड सदस्य रेखा देवी को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस को फोन कर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आसपास लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।
पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने तहरीर लेने में आनाकानी की और कहा कि वे खुद ही आरोपियों को पकड़ लेंगे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।
उनका कहना है कि पिरूमदारा क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन कई मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पूरे मामले में सीओ सुमित पांडे का कहना है कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
Cricket5 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026
Dehradun22 hours agoसीएम ने PWD की मास्टर प्लान बुक को किया लांच, जानें क्या खास है इस पुस्तिका में ?
big news6 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
Ramnagar24 hours agoरामनगर में बदमाशों ने लूटा महिला का मंगलसूत्र, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पीड़िता ने पुलिस पर गंभीर आरोप
Dehradun22 hours agoसीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के निस्तारण हो जल्द, सीएम ने विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
big news4 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
Cricket5 hours agoLAH vs RAP Dream11 Prediction Match 27 PSL 2026
Cricket4 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026






































