Tehri Garhwal
TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में हंगामा, रिजल्ट गड़बड़ी पर छात्रों का 5 घंटे घेराव, आंदोलन की चेतावनी

TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन विवि. पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप, छात्रों ने किया ने किया विरोध प्रदर्शन
TEHRI NEWS: श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में सोमवार 7 अप्रैल को परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी को लेकर छात्रों में आक्रोश देखने को मिला। छात्र नेताओं और छात्र संघ प्रतिनिधियों ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. स्वाति नेगी के कार्यालय का करीब 5 घंटे तक घेराव किया और जमकर हंगामा किया।
मुख्य बिंदु
विश्वविद्यालय पर परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी का आरोप
छात्रों का आरोप है कि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई छात्रों की ऑनलाइन अंकतालिका में शून्य अंक दिखाए जा रहे हैं, कई छात्रों का रिजल्ट ही पोर्टल पर नहीं दिख रहा और कई विद्यार्थियों की फीस जमा होने के बावजूद समर्थ पोर्टल पर अपडेट नहीं हो रही है।
यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी संस्थानों में छात्र परेशान
छात्र नेताओं ने बताया कि यह समस्या राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर देहरादून, शहीद दुर्गामल्ल महाविद्यालय डोईवाला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश के छात्रों में भी सामने आई है।
पढ़ें ये भी_ SDSUV में अव्यवस्थाओं से छात्रों में आक्रोश , दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
छात्रों में आक्रोश किया विरोध प्रदर्शन
छात्र नेता आदर्श राठौर ने कहा कि छात्र लगातार कॉलेज और विश्वविद्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट समाधान नहीं मिल रहा। मामले पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है और लिखित समाधान देने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद छात्रों ने फिलहाल आंदोलन समाप्त कर दिया है।
समस्या का निवारण न करने पर आन्दोलन की चेतावनी
हालांकि छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर समय पर समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान आदर्श राठौर, अंशुल चंद्रा, केशव बिजलवाण, मणिका, मंजीत शाह, साक्षी राणा, युवराज सिंह शाह और जीशान खान सहित कई छात्र मौजूद रहे।
पढ़ें ये भी_ श्रीदेव सुमन में निकली शिक्षकों की भर्ती, 14 फरवरी तक ऑनलाइन और 28 फरवरी तक ऑफलाइन जमा कर सकते है आवेदन।
Breakingnews
बड़ी खबर : धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल, कई दुकानों में भरा मलबा

Tehri Cloud Burst : टिहरी गढ़वाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जौनपुर में बादल फटा है। जहां बादल फटने से दुकानों को नुकसान हुआ है।
Table of Contents
धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास फटा बादल
टिहरी जिले के धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद ये घटना हुई है।

धनौल्टी में जौनपुर के बिलौन्दी पुल के पास बादल फटा है। जिस कारण दुकानों में मलबा आ गया है। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब तक जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

big news
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता

Tehri News : केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है।
Table of Contents
केदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार
ऋषिकेश–बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी क्षेत्र के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में गिर गई। हादसे कते दौरान कार नदी में जा गिरी। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए।
मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी
थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा के अनुसार, तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। गहरी खाई और कठिन रास्तों के बावजूद राहत अभियान जारी रखते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला है। उसे राफ्ट के माध्यम से नदी के रास्ते सुरक्षित स्थान तक लाने की कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद से कार सवार महिला लापता
कार में सवार एक महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है, जिससे आशंका है कि महिला खाई में दूर तक जा गिरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव टीमें लापता महिला की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।
Tehri Garhwal
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख, पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा

Tehri Accident : टिहरी गढ़वाल के चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के पास हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है।
Table of Contents
टिहरी हादसे पर राष्ट्रपति और PM मोदी ने जताया गहरा दुख
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दुखद घटना पर द्रौपदी मुर्मू और नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएमएनएफ से आर्थिक सहायता की घोषणा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।
Chamoli23 hours agoलोकपाल लक्ष्मण मंदिर के विधि-विधानपूर्व खुले कपाट, विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान लक्ष्मण को लगाया गया भोग
Dehradun22 hours agoमसूरी में जाम से राहत के लिए शुरू हुई शटल सेवा, प्रचार-प्रसार की कमी पर कुछ यात्रियों ने जताई नाराजगी
Breakingnews4 hours agoब्रेकिंग : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तराखंड दौरा , देश के आखिरी छोर पर व्यवस्थाओं को परखेंगे CEC
Breakingnews23 hours agoसीएम धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड की सड़कों पर नहीं पढ़ने देंगे नमाज, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं
Cricket4 hours agoMI vs RR Dream11 Team IPL 2026 Match 69: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट टीम कॉम्बिनेशन…
Breakingnews4 hours agoजमीन धोखाधड़ी केस : इनामी अपराधी प्रदीप सकलानी के मददगारों पर पुलिस का कसा शिकंजा…
Uttarakhand3 hours agoनीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026: मुख्यमंत्री धामी ने काउंटडाउन रन को दिखाई हरी झंडी, शुभंकर ‘क्यालु’ का किया अनावरण
Ramnagar2 hours agoकॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट , हरिद्वार में हुई बाघों की मौत के बाद बढ़ी चौकसी…











































