Uttarakhand
उत्तरकाशी: मोरी में आज महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता !

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी के मोरी में आज शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता तीन रही। भूकंप का केंद्र बिंदु सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर बताया गया है। हालांकि किसी भी प्रकार हानि की कोई सूचना नहीं है।

तहसील/थाना, चौकियों द्वारा दूरभाष पर ली गई सूचनानुसार जनपद में जिला मुख्यालय व समस्त तहसील/थाना/चौकियों क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए हैं। किसी प्रकार की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। जनपद में कुशलता हैं।
भूकंप का समय प्रातः- 11:56:32IST
भूकंप की तीव्रता- 03.00
अक्षांश: 31.03N
देशांतर: 78.09 E
गहराई: 05 किमी0
भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
Pithoragarh
सीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक

Pithoragarh News : सीएम धामी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के साथ ही उनके परिजनों से बात कर अस्पताल की सुविधाओं का फीडबैक भी लिया।
Table of Contents
सीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं उपचार व्यवस्था का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों औकर उनके परिजनों से वार्ता की। इसके साथ ही उपचार, दवाइयों और उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।

हर मरीज को मिलें गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं
दवा स्टोर का निरीक्षण कर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सकों की उपलब्धता, समय पर उपचार और प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने के दिए निर्देश
अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता, बेहतर प्रबंधन और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के साथ ही मरीजों और तीमारदारों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। ताकि जनहित में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकें।
Nainital
कैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा

Nainital News : नैनीताल में आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट चलाने पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने इस मामले में आवासीय पट्टे को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में आवासीय पट्टे पर रेस्टोरेंट चलाने पर बड़ी कार्रवाई
नैनीताल जिला प्रशासन ने कैंची धाम क्षेत्र में आवासीय भूमि के व्यावसायिक उपयोग के मामले में सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवासीय पट्टे को निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही संबंधित भूमि को राज्य सरकार के अधिकार में निहित कर दिया गया है।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हुई कार्रवाई
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, आवासीय उद्देश्य के लिए आवंटित जमीन पर रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहा था। जांच में भूमि उपयोग नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद ये कार्रवाई अमल में लाई गई।
भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आवासीय श्रेणी की भूमि का व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग निर्धारित नियमों के विपरीत है। इसी आधार पर पट्टा निरस्त करते हुए भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand24 hours agoDoiwala News : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध एक्शन मोड पर दून पुलिस , सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार….
Uttarakhand23 hours agoDehradun News: देहरादून पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
Uttarakhand20 hours agoदून पुलिस ने वीकेंड पर लागू किया विशेष ट्रैफ़िक प्लान, 5 सुपर जोन, 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा…
Nainital6 hours agoकैंची धाम में नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, एक झटके में गई जमीन, डीएम ने सीधे निरस्त किया पट्टा
Haridwar3 hours agoबड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Pithoragarh5 hours agoसीएम धामी ने पिथौरागढ़ अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर सुविधाओं का लिया फीडबैक
Cricket3 hours agoCSK vs LSG Dream11 Team IPL 2026 Match 53: चेन्नई और लखनऊ की भिड़ंत, यहाँ देखें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट..
big news1 hour agoबड़ी खबर : पश्चिम बंगाल में बनी शुभेंदु सरकार, जानें मंत्रिमंडल में किन पांच नेताओं ने ली शपथ






































